Close Menu
    What's Hot

    CJP Protest Day 2: दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन का ऐलान, जंतर-मंतर पर सुबह 10 बजे जुटने की अपील | National

    October 11, 2026

    PM Modi ने किया चेन्नई मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन, तमिलनाडु के सीएम विजय ने किया एयरपोर्ट पर रिसीव | National

    October 11, 2026

    CS-LLB और UPSC AIR 13, पिता को खोने के बाद IAS सोनल गोयल ने किलिमंजारो पर फहराया कैंसर जागरूकता का परचम

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      PM Modi ने किया चेन्नई मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन, तमिलनाडु के सीएम विजय ने किया एयरपोर्ट पर रिसीव | National

      October 11, 2026

      राम मंदिर को मिला ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वर्शिप-BHOG’ प्रमाणपत्र, 103 अंक के साथ ‘अतिविशिष्ट’ श्रेणी में शामिल | National

      October 11, 2026

      Abhijeet Dipke Released: अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका रिहा, हिरासत के 24 घंटे बाद मिली राहत | National

      October 11, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, हरियाणा-पंजाब में भी बदलेगा मौसम, जानें हिमाचल का हाल | National

      October 10, 2026

      सोनम वांगचुक का सरकार को अल्टीमेटम, कहा- सबको 24 घंटे में रिहा करो, नहीं तो फिर करूंगा अनशन

      October 10, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, October 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»अरविंद केजरीवाल बोले- गन्ने से इथेनॉल बनाने से 17 दिनों में चीनी 20 रुपए महंगी
    पंजाब

    अरविंद केजरीवाल बोले- गन्ने से इथेनॉल बनाने से 17 दिनों में चीनी 20 रुपए महंगी

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानAugust 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश भर में चीनी की कीमतों में भारी वृद्धि के लिए मोदी सरकार के गलत फैसले को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि गन्ने से इथेनॉल बनाने से चीनी का उत्पादन गिर गया और 17 दिनों में चीनी 20 रुपए प्रति किलो महंगी हो गई। ये लोग इथेनॉल को पेट्रोल में मिलाकर तेल आयात पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा बचाने की बात कर रहे थे। हालात ऐसे हो गए हैं कि अब वही विदेशी मुद्रा फूंक कर चीनी आयात करने की नौबत आ गई है। ये सरकार है या मज़ाक? पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार है। किसी को कुछ नहीं ही पता कि क्या करने से क्या होगा?

    गुरुवार को एक वीडियो जारी कर “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे मोदी सरकार बिल्कुल अनपढ़ लोगों की सरकार है। उन्हें यही नहीं पता कि वे क्या निर्णय ले रहे हैं और उसका क्या असर होगा। इन्होंने गन्ने की खेती को इथेनॉल बनाने के लिए डाइवर्ट किया और इथेनॉल को पेट्रोल में मिलाना चालू कर दिया। कहा गया कि इससे पेट्रोल बचेगा और विदेशी मुद्रा की बचत होगी, जिसे हम विदेशों से तेल आयात करने के लिए खर्च करते हैं। गन्ने की खेती को इथेनॉल बनाने के लिए डाइवर्ट करने से देश में गन्ने और चीनी की भारी कमी हो गई। चीनी की किल्लत के कारण पिछले 17 दिनों में इसके दाम 20 रुपए प्रति किलो बढ़ गए हैं। 17 दिन पहले जो चीनी 46 रुपए किलो थी, वह अब 65 रुपए किलो हो गई है।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारा देश चीनी एक्सपोर्ट करता था, लेकिन अब इंपोर्ट करने की प्लानिंग कर रहा है। तेल पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा बचाने के लिए इथेनॉल बनाया गया और अब उसी विदेशी मुद्रा को हम चीनी इंपोर्ट करने पर खर्च करेंगे। एक तरफ इथेनॉल वाले पेट्रोल से लोगों की गाड़ियां खराब हो रही हैं और माइलेज गिर रही है, वहीं दूसरी तरफ लोगों को अब महंगी चीनी खरीदनी पड़ रही है। सरकार डिसीजन लेती है, लेकिन इन्हें यही नहीं पता कि इसका क्या असर होने वाला है। जब गन्ने को इथेनॉल के लिए डाइवर्ट किया गया, तो इन्हें सोचना चाहिए था कि इतना गन्ना इथेनॉल में जाएगा तो चीनी कहां से आएगी? समझ नहीं आता कि मोदी सरकार में ऊपर से नीचे तक सारे अनपढ़ हैं क्या?

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने अभी तक जितने भी डिसीजन लिए हैं, उनका कोई फायदा नहीं हुआ। नोटबंदी में पूरे देश में कई लोग मारे गए। कोरोना आया तो लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई करने की बजाय थाली बजाने के लिए कहा गया। ऐसा लगता है कि पूरी की पूरी सरकार अनपढ़ लोगों की है। लेकिन कसूर हमारा अपना है कि हमने इन अनपढ़ लोगों को वोट देकर वहां बिठा दिया, जिन्हें कोई अक्ल नहीं है। इन्हें सरकार चलानी नहीं आती और दुखी हम लोग हो रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएडवांस टैक्स, किसे और कितना चुकाना है? कैलकुलेट करने का तरीका जानें
    Next Article युवराज, हरभजन और गिल के साथ खेला, 16 साल बाद संन्यास ले लिया पंजाब स्टार; कभी नहीं मिली टीम इंडिया की कॉल | Sports
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयारियां जोरों पर, CM

      October 10, 2026

      पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने मान सरकार से मिलाया हाथ

      October 10, 2026

      दूसरे राज्यों से हरियाणा में धान-बाजरा लाने वाले वाहनों पर होगी कड़ी निगरानी

      October 10, 2026

      दिल्ली में CJP के 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले…

      October 9, 2026

      पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने गुरुद्वारा श्री भैणी साहिब…

      October 9, 2026

      अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन में…

      October 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      CJP Protest Day 2: दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन का ऐलान, जंतर-मंतर पर सुबह 10 बजे जुटने की अपील | National

      By परवेश चौहानOctober 11, 2026

      दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन का ऐलान, जंतर-मंतर पर सुबह 10 बजे जुटने की अपील…

      PM Modi ने किया चेन्नई मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन, तमिलनाडु के सीएम विजय ने किया एयरपोर्ट पर रिसीव | National

      October 11, 2026

      CS-LLB और UPSC AIR 13, पिता को खोने के बाद IAS सोनल गोयल ने किलिमंजारो पर फहराया कैंसर जागरूकता का परचम

      October 11, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.