नई दिल्ली. इस साल होने वाले कूच बिहार ट्रॉफी के लिए टीमों का चयन किया जा रहा है. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) ने भी बीसीसीआई के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. चार दिवसीय टूर्नामेंट के लिए हिमाचल प्रदेश की अंडर-19 पुरुष क्रिकेट टीम की घोषणा गुरुवार को गई. 18 सदस्यीय टीम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के खिलाड़ियों को जगह दी गई है. सोलन के नौनिहाल अटलस को टीम की कमान सौंपी गई है. बिलासपुर के आदित्य कटारिया उपकप्तान होंगे. टीम में कांगड़ा जिले के चार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है.
अंडर 19 खिलाड़ियों को अपने राज्य की तरफ से इस टूर्नामेंट में मौका मिलता है. पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी बीसीसीआई के टूर्नामेंट में खेल चुके हैं. एचपीसीए की ओर से घोषित टीम में कुल 18 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. कांगड़ा जिले से आदिल राणा, अंश धीमान, अर्जुन पठानिया और शिवम शर्मा को मौका मिला है. हमीरपुर से भी चार खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है.
हिमाचल की अंडर-19 टीम
| खिलाड़ी | जिला |
|---|---|
| नौनिहाल अटलस (कप्तान) | सोलन |
| आदित्य कटारिया (उपकप्तान) | बिलासपुर |
| शुहुल शाह | सोलन |
| आदित्य | चंबा |
| अनिकेत ठाकुर | हमीरपुर |
| किशन कुमार | हमीरपुर |
| साहिल कुमार | हमीरपुर |
| आदिल राणा | कांगड़ा |
| अंश धीमान | कांगड़ा |
| अर्जुन पठानिया | कांगड़ा |
| शिवम शर्मा | कांगड़ा |
| अमनदीप ठाकुर | कुल्लू |
| दिव्यांश ठाकुर | मंडी |
| मंथन गुरंग | मंडी |
| साहिल चौहान | शिमला |
| हार्दिक शर्मा | सिरमौर |
| जपनीत सिंह | सिरमौर |
| लक्षित ठाकुर | ऊना |
26 नवंबर से राजस्थान के खिलाफ अभियान
कूच बिहार ट्रॉफी में हिमाचल की टीम अपने अभियान की शुरुआत 26 नवंबर से करेगी. पहला मुकाबला राजस्थान के खिलाफ 26 से 29 नवंबर तक हमीरपुर के अमतर मैदान में खेला जाएगा. दिल्ली और चंडीगढ़ के खिलाफ होने वाले मुकाबलों के आयोजन स्थलों की घोषणा अभी नहीं की गई है.
टीम का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है:
| तारीख | मुकाबला | आयोजन स्थल |
|---|---|---|
| 26-29 नवंबर | हिमाचल बनाम राजस्थान | अमतर, हमीरपुर |
| 3-6 दिसंबर | हिमाचल बनाम पंजाब | रोपड़ |
| 11-14 दिसंबर | हिमाचल बनाम हैदराबाद | अमतर |
| 18-21 दिसंबर | हिमाचल बनाम दिल्ली | घोषित नहीं |
| 26-29 दिसंबर | हिमाचल बनाम चंडीगढ़ | घोषित नहीं |
हेमंत डोगरा मुख्य कोच
एचपीसीए ने अंडर-19 टीम के साथ जुड़े सहयोगी स्टाफ की भी घोषणा कर दी है. हेमंत डोगरा को मुख्य कोच और मुकेश शर्मा को गेंदबाजी कोच बनाया गया है. अब हिमाचल की युवा टीम की नजरें कूच बिहार ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन के साथ अपने अभियान का मजबूत आगाज करने पर रहेंगी.

