नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से खेलने का सपना देखने वाले युवराज सिंह और हरभजन सिंह के साथी ने अपने संन्यस की घोषणा कर दी है. पंजाब की तरफ से डेढ दशक से ज्यादा क्रिकेट खेलने वाले अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज गीतांश खेड़ा अपने करियर पर विराम लगाने का फैसला लिया है. 35 साल के खेड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए अपने संन्यास की घोषणा की. इस खिलाड़ी ने करीब 16 साल तक लगातार खेलने के बाद भी बिना टीम इंडिया के लिए मैच खेले ही घरेलू क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया है.
युवराज सिंह और हरभजन सिंह जैसे दिग्गज के साथ खेलने वाले इस खिलाड़ी ने अपने संन्यास के पोस्ट में सिर्फ तीन शब्द लिखे. उन्होंने अपने मैसेज का अंत “Over and out” लिखकर किया. खेड़ा ने साल 2010 में पंजाब के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. साल 2024 तक टीम के घरेलू क्रिकेट में पंजाब की टीम की तरफ से खेलते रहे. इतने लंबे समय तक खेलने के बाद भी उनकी भारतीय टीम की तरफ से मैच खेलने कि चाहत अधूरी रह गयी. उनको कभी भारतीय टीम की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला.
16 साल के लंबे क्रिकेट करियर के दौरान गीतांश को स्टार खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका मिला. पंजाब क्रिकेट टीम के लिए उनको साथ युवराज सिंह और हरभजन सिंह जैसे दिग्गजों ने खेला. इन दोनों को आगे चलकर भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिला. हरभजन सिंह और युवराज ने सौरव गांगुली की कप्तानी में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. दोनों ही महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईसीसी वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाब रहे. साल 2007 में टी20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली टीम के दोनों हिस्सा रहे. गीतांश के सामने मौजूदा भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और ओपनर अभिषेक शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहचान बनाी.
गीतांश खेड़ा ने पंजाब की तरफ से घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया और इस टीम के लिए कुल 56 फर्स्ट क्लास खेला. इस दौरान 33 के साधारण औसत से 2515 रन बनाए. लिस्ट ए क्रिकेट की बात करें तो इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 40 मुकाबलों में 1017 रन बनाए. जिसमें उनका औसत 44 का रहा. टी20 क्रिकेट की बात करें तो इस खिलाड़ी को सिर्फ 11 मैचमें खेलने का मौका मिला. इस में उन्होंने कुल 96 रन बनाए.

