नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर बांग्लादेश की टीम ने टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में ऐसा खेल दिखाया जिसने क्रिकेट की दुनिया में हंगामा मचा दिया. 23 साल से जो नहीं हुआ था वो इस टीम ने करके दिखा दिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में जाकर टेस्ट मैच में एकतरफा जीत ने हर किसी को बोलने का मौका दे दिया. लोग बांग्लादेश के जीत की बात कर रहे हैं तो वहीं आइसलैंड क्रिकेट जो अपने सोशल मीडिया पर हर किसी की टांग खिंचाई करता है इस मामले में भी चुटकी ली.कमाल की बात यह है कि यहां बेइज्जती इंग्लैंड क्रिकेट टीम की हो गई.
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच में हराकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया. डार्बिन में पहली पारी में 198 रन पर पूरी कंगारू टीम को समेटा और फिर 426 रन ठोक डाले. दूसरी पारी में कंगारू टीम ने 284 रन बनाए और बांग्लादेश को 57 रन का आसान लक्ष्य दिया. महज 1 विकेट गंवाकर टीम ने जीत दर्ज की और इतिहास रच दिया. ऑस्ट्रेलिया के इसी मैदान पर बांग्लादेश की टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था और 23 साल बाद इसी मैदान पर मेजबान टीम के खिलाफ पहली टेस्ट जीत दर्ज की. इस ऐतिहासिक जीत के कुछ घंटे बाद Iceland Cricket ने सोशल मीडिया पर इंग्लैंड की जमकर खिंचाई कर दी.
Fun fact: Bangladesh now have the same number of Test wins in Australia as England do in the last 15 years!
— Iceland Cricket (@icelandcricket) August 16, 2026
रविवार 16 अगस्त को किए गए पोस्ट में Iceland Cricket ने बांग्लादेश की जीत को इंग्लैंड की खिंचाई कर दी. इसमें पिछले 15 सालों के ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन पर चुटकी ली. Iceland Cricket ने लिखा, “ये फैक्ट बेहद ही मजेदार है कि अब बांग्लादेश के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतनी ही टेस्ट जीत है जिसनी इंग्लैंड की टीम ने पिछले 15 सालों में हासिल की है”
जैसे ही Iceland Cricket ने यह पोस्ट किया, लोग इसे सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ शेयर करने लगे. देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गया. बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 284 रन पर समेटने के बाद जीत के लिए महज 57 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया. मोमिनुल हक ने ब्यू वेबस्टर की गेंद को बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में खेलकर चौका लगाया और बांग्लादेश को ऐतिहासिक जीत दिला दी.

