Close Menu
    What's Hot

    बाबा लक्खा सिंह ने ‘‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सम्मान अधिनियम’’ के लिए CM भगवंत मान की सराहना की

    October 1, 2026

    कठुआ में आपसी विवाद में CISF जवान ने बरसाईं अंधाधुंध गोलियां, 4 जवानों की मौत

    October 1, 2026

    गुरुग्राम में बीच सड़क पर कैब चालक पर बरसाए डंडे, ट्रैफिक हुआ जाम, थाने में सुलझा मामला

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कठुआ में आपसी विवाद में CISF जवान ने बरसाईं अंधाधुंध गोलियां, 4 जवानों की मौत

      October 1, 2026

      Bihar Cabinet Decisions: बिहार कैबिनेट के कई बड़े फैसले, 30 वाटर कैनन और 86 वज्र वाहनों की खरीद पर लगी मुहर | National

      September 30, 2026

      Govt Schemes: फ्री कोचिंग और PM CARES योजना के लाभार्थियों के लिए आधार सत्यापन जरूरी, जानिए सभी नियम | National

      September 30, 2026

      PM Modi-Trump Phone Call: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा | National

      September 30, 2026

      Asaram News: गुजरात हाईकोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका खारिज की, पत्नी की तबीयत का दिया था हवाला | National

      September 30, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, October 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»बाबा लक्खा सिंह ने ‘‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सम्मान अधिनियम’’ के लिए CM भगवंत मान की सराहना की
    पंजाब

    बाबा लक्खा सिंह ने ‘‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सम्मान अधिनियम’’ के लिए CM भगवंत मान की सराहना की

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानOctober 1, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ :नानकसर संप्रदाय के प्रमुख बाबा लक्खा सिंह ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात की और ऐतिहासिक ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सम्मान (संशोधन) अधिनियम, 2026’ पारित करने के लिए पंजाब सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कानून सिख समुदाय के आहत हृदयों पर मरहम लगाएगा और बेअदबी की घटनाओं को रोकने में मददगार साबित होगा। बाबा लक्खा सिंह जी ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को गुरु घर की बख्शिश के रूप में सिरोपा भेंट कर आशीर्वाद दिया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शब्द गुरु, साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सम्मान, पवित्रता और मर्यादा को कायम रखना उनकी सरकार का मूल कर्तव्य है और वह इस सेवा को वाहेगुरु द्वारा सौंपी गई बख्शिश मानते हैं।

    इस दौरान नानकसर संप्रदाय के प्रमुख बाबा लक्खा सिंह जी ने कहा, “जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सम्मान (संशोधन) अधिनियम, 2026 का पारित होना बेहद महत्वपूर्ण और मिसाल कायम करने वाला कदम है। इसने बेअदबी की बार-बार होने वाली घटनाओं के कारण समूचे सिख समुदाय के आहत हृदयों पर मरहम लगाया है। यह कानून श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सम्मान और पवित्रता की रक्षा के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

    उन्होंने कहा, “सरकार ने बेअदबी की घटनाओं के विरुद्ध कानून को मजबूत करके महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ऐसा कानून ‘शब्द गुरु’ की मर्यादा को कायम रखने और ऐसी घटनाओं से सख्ती से निपटने में मददगार साबित होगा, जिससे सिख समुदाय का विश्वास और मजबूत होगा।”

    बाबा लक्खा सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को समूची मानवता और विशेष रूप से सिख पंथ की सेवा के लिए सम्मान स्वरूप सिरोपा भेंट किया।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मैं बाबा जी का दिल से धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे अपना आशीर्वाद दिया है। शब्द गुरु, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की मर्यादा और पवित्रता को कायम रखना राज्य सरकार का मूल कर्तव्य है।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार पंजाब की प्रगति और लोगों की खुशहाली के लिए महान गुरु साहिबानों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम राज्य में शांति, भाईचारे और सद्भावना बनाए रखने तथा सांप्रदायिक सद्भाव की गाँठों को और मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।”

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “वाहेगुरु ने मुझे ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सम्मान संशोधन अधिनियम, 2026’ लागू करके मानवता की सेवा करने का सौभाग्य प्रदान किया है, जिसमें बेअदबी के लिए कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है। मुझे उम्मीद है कि यह कानून भविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को रोकने में मददगार साबित होगा और कोई भी व्यक्ति ऐसा अपराध करने की हिम्मत नहीं करेगा।”

    उन्होंने कहा, “मैं यह दावा करने वाला कौन हूं कि यह कानून मैंने पारित किया है? यह सेवा तो गुरु साहिब ने मुझसे ली है, जो सर्वशक्तिमान और सर्वव्यापी हैं। परमात्मा अपने चुने हुए व्यक्ति से ही ऐसी सेवा लेते हैं और मैं स्वयं को गुरु साहिब का एक विनम्र सेवक मानता हूं, जिसे यह कार्य सौंपा गया है।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, “श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी प्रत्येक सिख के लिए पिता के समान हैं और इनकी पवित्रता को बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। यदि राज्य सरकार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की मर्यादा और पवित्रता सुनिश्चित नहीं कर सकती तो फिर कोई और ऐसा नहीं कर सकता। इसलिए हम ‘शब्द गुरु साहिब’ की पवित्रता की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

    उन्होंने कहा, “हम सौभाग्यशाली हैं कि ऐसा ऐतिहासिक कानून पारित करने की जिम्मेदारी राज्य सरकार को सौंपी गई है। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह कानून भविष्य में ऐसी घटनाओं पर पूर्ण रोक लगाने में मदद करेगा।”

    इस मुलाकात के कुछ अंश साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “चंडीगढ़ में नानकसर संप्रदाय के प्रमुख बाबा लक्खा सिंह जी से मुलाकात की। उन्होंने हमारी सरकार द्वारा पारित किए गए ‘जागत जोत सम्मान अधिनियम, 2026’ की सराहना की और गुरु घर की बख्शिश के रूप में मुझे सिरोपा भेंट कर आशीर्वाद दिया। मैं बाबा जी का दिल से धन्यवाद करता हूं। शब्द गुरु, साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सम्मान और मर्यादा को कायम रखना हमारी सरकार का मूल कर्तव्य है। हमारी सरकार राज्य की प्रगति, शांति और सद्भावना तथा भाईचारे को मजबूत करने के लिए गुरुओं और पीरों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकठुआ में आपसी विवाद में CISF जवान ने बरसाईं अंधाधुंध गोलियां, 4 जवानों की मौत
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      पंजाब में पराली जलाने के मामलों पर कार्रवाई, 52 घटनाएं…

      September 30, 2026

      पूर्व सैनिकों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल…

      September 30, 2026

      दुल्हन ने की आत्महत्या, पति, ससुर-सास और देवर के…

      September 30, 2026

      पंजाब की मंडियों में धान की आवक बढ़ी; कल से शुरू होगी…

      September 30, 2026

      पंजाब के लोगों ने BJP की ‘ड्रग-फ्री पंजाब यात्रा’ को नकारा…

      September 29, 2026

      आंगनवाड़ी वर्कर ‘नशा मुक्ति मित्र’ के तौर पर ‘ड्रग्स के…

      September 29, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बाबा लक्खा सिंह ने ‘‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सम्मान अधिनियम’’ के लिए CM भगवंत मान की सराहना की

      By श्वेता चौहानOctober 1, 2026

      चंडीगढ़ :नानकसर संप्रदाय के प्रमुख बाबा लक्खा सिंह ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…

      कठुआ में आपसी विवाद में CISF जवान ने बरसाईं अंधाधुंध गोलियां, 4 जवानों की मौत

      October 1, 2026

      गुरुग्राम में बीच सड़क पर कैब चालक पर बरसाए डंडे, ट्रैफिक हुआ जाम, थाने में सुलझा मामला

      October 1, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.