Close Menu
    What's Hot

    India Beat Pakistan: अभिषेक और तिलक की तबाही, पाकिस्तान को भारत ने रौंदा, फाइनल में धूल चटा गोल्ड मेडल पर कब्जा | Sports

    October 3, 2026

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं, और बढ़ेगा महंगाई का बोझ, जानें कितनी हल्की होगी जेब

    October 3, 2026

    चर्चित IAS गौरव दहिया कौन हैं? दो शादियों और हनी ट्रैप के आरोप से जुड़ा नाम

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं, और बढ़ेगा महंगाई का बोझ, जानें कितनी हल्की होगी जेब

      October 3, 2026

      यूपी चुनाव के लिए BJP का ‘4-C’ प्लान, 100 सीटों पर पार्टी रचेगी चक्रव्यूह, सपा और कांग्रेस के लिए मुश्किल होगी राह?

      October 3, 2026

      उत्तर भारत से मॉनसून की विदाई, अब इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, दिल्ली-NCR में मौसम साफ

      October 3, 2026

      2nd Oct Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को नोबेल शांति पुरस्कार क्यों नहीं मिला? 5 बार हुआ था नामांकन |

      October 2, 2026

      Gujarat UCC Bill: गुजरात में समान नागरिक संहिता बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, नियम बनने के बाद लागू होगा कानून | National

      October 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, October 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»विकास दर को प्रभावित करेगा खराब मानसून
    दुनिया

    विकास दर को प्रभावित करेगा खराब मानसून

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJune 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Monsoon Effect on GDP Growth Rate : विकास दर को प्रभावित करेगा खराब मानसून
    Monsoon Effect on GDP Growth Rate : विकास दर को प्रभावित करेगा खराब मानसून

    इस साल अभी तक मानसून सीजन के दौरान सामान्य से काफी कम हुई है बारिश

    खरीफ फसलों की बिजाई और रोपाई का काम पिछड़ा, अर्थव्यवस्था के लिए नकारात्मक साइन है मानसून की खराब शुरुआत

    Monsoon Effect on GDP Growth Rate (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : देश में इस साल दक्षिण-पश्चिमी मानसून सामान्य से कम बारिश कर रहा है। इसे भारत में प्रवेश किए 24 दिन के लगभग समय हो चुका है लेकिन अभी तक यह सामान्य से काफी कम बरसा है। मानसून के इस बर्ताव के पीछे अल नीनो को मुख्य कारण बताया जा रहा है। मानसून के इस तरह से आगे बढ़ने से देश के नीति-निर्माताओं और अर्थशास्त्रियों की सांसें अटकी हुई हैं। भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां पर विकास का रास्ता गांवों से होकर गुजरता है।

    यदि बारिश अच्छी तरह नहीं होती तो इसका सीधा असर ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। जानकारों का कहना है कि कम बारिश अपने साथ खराब सेंटीमेंट लेकर आती है, जिसका सीधा असर शेयर बाजार और ग्रामीण खर्च पर पड़ता है। त्योहारी सीजन के दौरान ग्रामीण इलाकों में खर्च में बड़ी कटौती देखने को मिल सकती है। उनका कहना है कि मानसून में 10 फीसदी की कमी से उपभोक्ता महंगाई एक फीसदी तक बढ़ सकती है।

    वैश्विक एजेंसियां भारतीय जीडीपी को लेकर सकारात्मक

    वैश्विक निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स ने भारत का वित्त वर्ष 2026-27 का विकास अनुमान 6.1 फीसदी से बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दिया है। एजेंसी का कहना है कि चालू तिमाही की जीडीपी उम्मीद से बेहतर है। कच्चे तेल में गिरावट का सीधा फायदा भारत को मिलेगा। उधर, ईवाई ने चालू वित्त वर्ष में रियल जीडीपी वृद्धि दर 6.6 से 6.8 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।

    एजेंसी के मुताबिक, मजबूत घरेलू बुनियादी कारकों और विनिर्माण व सेवा क्षेत्र के दम पर देश बाहरी अनिश्चितताओं से आसानी से निपट लेगा। जहां एजेंसियां भारत के पेट्रोलियम रिफाइनिंग इकोसिस्टम और बुनियादी ढांचे को देखकर गदगद हैं, वहीं कृषि और ग्रामीण ऋण विशेषज्ञ अलग हकीकत बयान कर रहे हैं। भारत की 300 अरब डॉलर की कृषि अर्थव्यवस्था और ग्रामीण मांग पूरी तरह दक्षिण-पश्चिम मानसून पर टिकी है।

    कच्चे तेल की कीमत कम होने से मिली राहत

    हालांकि इस बीच अच्छी खबर यह है कि अमेरिका-ईरान के बीच समझौता होने से और होर्मुज पूरी तरह खुलने से कच्चे तेल की कीमतों में काफी कमी आ गई है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक सकारात्मक चिन्ह है। पिछले दिनों कच्चा तेल महंगा होने से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ाए गए। जिससे माल-भाड़ा के दाम भी बढ़ने लगे और इसका सीधा असर आम आदमी की जिंदगी पर पड़ने लगा था।

    ये भी पढ़ें : Crude Oil Crisis : अभी हल नहीं होगा विश्व का तेल संकट

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article7200mAh बैटरी के साथ Vivo का नया 5G फोन लॉन्च
    Next Article Ketan Agrawal Murder Case: पुलिस जांच में बड़ा खुलासा! चेतन से करती थी प्यार, परिवार ने केतन से करा दी सगाई |
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Share Market Crash: विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 570 अंक टूटा, निफ्टी 22,422 पर बंद | business

      October 1, 2026

      आ गया Apple Pay, जानें क्रेडिट कार्ड सेटअप और पेमेंट करने का तरीका

      October 1, 2026

      अनूप कुमार साहा बने कोटक महिंद्रा बैंक के नए CEO, जानें कौन हैं साहा जो इतने बड़े बैंक की संभालेंगे कमान

      October 1, 2026

      बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार, आज भी लाल निशान पर स्टॉक मार्केट, कच्चे तेल की कीमत फिसली

      October 1, 2026

      वैश्विक संकट का बाजार पर असर, गिरावट के साथ खुला बाजार, कच्चे तेल में तेजी बरकरार

      September 30, 2026

      बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, फिसलकर बंद हुआ स्टॉक मार्केट, कच्चे तेल की कीमत घटी

      September 29, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      India Beat Pakistan: अभिषेक और तिलक की तबाही, पाकिस्तान को भारत ने रौंदा, फाइनल में धूल चटा गोल्ड मेडल पर कब्जा | Sports

      By परवेश चौहानOctober 3, 2026

      भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल नई दिल्ली. भारतीय टीम…

      पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं, और बढ़ेगा महंगाई का बोझ, जानें कितनी हल्की होगी जेब

      October 3, 2026

      चर्चित IAS गौरव दहिया कौन हैं? दो शादियों और हनी ट्रैप के आरोप से जुड़ा नाम

      October 3, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.