Close Menu
    What's Hot

    रांची में शराब दुकान में घुसी बंदरिया, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान

    September 26, 2026

    ‘लॉकर तोड़ा, बंदूक निकाली और पति पर बरसा दी गोलियां…’ बेटे के साथ मिलकर पत्नी ने खेला खौफनाक खूनी खेल

    September 26, 2026

    दिल्ली में वोटर लिस्ट छूटे हुए मतदाताओं का जुड़ेगा नाम, चुनाव आयोग लगाएगा स्पेशल कैंप

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      रांची में शराब दुकान में घुसी बंदरिया, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान

      September 26, 2026

      देश के 23 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बारिश का अनुमान

      September 26, 2026

      Bhajan Clubbing: पीएम मोदी ने दिल्ली के दीनदयाल पार्क में भजन क्लबिंग में लिया हिस्सा, क्या है यह नया ट्रेंड? | National

      September 25, 2026

      IAS मंदीप भंडारी बने CBSE के नए चेयरपर्सन, केंद्र सरकार ने कई सीनियर अफसरों के विभाग बदले | National

      September 25, 2026

      Bihar News: जमुई पीड़िता की पहचान उजागर करने पर बिहार के CMO कर्मचारी पर FIR, जानिए पूरा मामला | National

      September 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, September 26
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»ISKCON Mathura News: मथुरा के इस्कॉन मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर नहीं जा सकेंगे, सेल्फी और रील्स पर भी बैन | Religion
    Breaking News

    ISKCON Mathura News: मथुरा के इस्कॉन मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर नहीं जा सकेंगे, सेल्फी और रील्स पर भी बैन | Religion

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Mathura ISKCON temple new dress code rules, ISKCON Mathura dress code for devotees, clothes banned at ISKCON Vrindavan temple, ISKCON Mathura selfie photography ban, traditional dress rules for ISKCON temple, Mathura temple dress advisory latest update, मथुरा इस्कॉन मंदिर ड्रेस कोड, इस्कॉन मंदिर में नए ड्रेस नियम, मथुरा इस्कॉन मंदिर न्यूज, मथुरा इस्कॉन मंदिर के नए नियम
    मथुरा के इस्कॉन मंदिर में अब शॉर्ट्स पहनकर एंट्री नहीं मिलेगी।

    Mathura ISKCON Temple New Dress Rules: मथुरा-वृंदावन स्थित इस्कॉन मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अब अपने पहनावे का खास ध्यान रखना होगा। मंदिर प्रशासन ने ड्रेस एडवाइजरी जारी करते हुए श्रद्धालुओं से शालीन और पारंपरिक कपड़ों में आने की अपील की है। मंदिर परिसर में सेल्फी, फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग पर भी रोक लगा दी गई है। नियमों की जानकारी देने के लिए मंदिर के एंट्री गेट पर नोटिस बोर्ड लगाया गया है। अगर कोई इन नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसे मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

    सभी पर लागू होगा ड्रेस कोड

    मंदिर प्रशासन ने साफ किया है कि ड्रेस कोड सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं, बल्कि महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए लागू होगा। इस्कॉन के जनसंपर्क अधिकारी रविलोचन दास ने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से भारतीय और पारंपरिक वेशभूषा में आने की अपील की गई है। महिलाओं के लिए साड़ी और पुरुषों के लिए पैंट-शर्ट या धोती-कुर्ता जैसे कपड़े पहनने की अपील की गई है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के कपड़े शालीन होने चाहिए।

    इन कपड़ों में नहीं मिलेगी एंट्री

    नई ड्रेस एडवाइजरी के तहत मंदिर में स्लीवलैस कपड़े, शॉर्ट्स, मिनी स्कर्ट और हाफ पैंट पहनकर आने पर रोक लगाई गई है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालु धार्मिक स्थल की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए शालीन कपड़ों का इस्तेमाल करें। मंदिर प्रशासन करीब एक साल से श्रद्धालुओं के लिए पारंपरिक पहनावे को लेकर जागरुकता बढ़ाने का प्रयास कर रहा था। अब प्रवेश द्वार पर नोटिस लगाकर लोगों को ड्रेस संबंधी नियमों की जानकारी दी जा रही है।

    सेल्फी और फोटोग्राफी पर भी रोक

    मंदिर में ड्रेस कोड के साथ-साथ फोटोग्राफी, सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग पर भी रोक लगाई गई है। मंदिर के प्रवेश द्वार पर लगाए गए नोटिस में इन नियमों का जिक्र किया गया है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालु यहां पूजा और आध्यात्मिक अनुभव के लिए आते हैं। ऐसे में मंदिर के शांत और धार्मिक वातावरण को बनाए रखना जरूरी है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि इस ड्रेस कोड का उद्देश्य किसी एक वर्ग को निशाना बनाना नहीं है। यह नियम महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए है। जब कोई व्यक्ति मंदिर या किसी अन्य पवित्र स्थान पर जाता है तो उसके मन में भक्ति, विश्वास और समर्पण की भावना होती है। ऐसे स्थानों की अपनी मर्यादा होती है और श्रद्धालुओं से उसका सम्मान करने की अपेक्षा की जाती है।

    दूसरे मंदिरों का भी दिया उदाहरण

    मथुरा इस्कॉन मंदिर प्रशासन का कहना है कि अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर वहां की परंपराओं और मर्यादाओं के अनुसार नियम होते हैं। तिरुवनंतपुरम के अनंत पद्मनाभस्वामी मंदिर, तिरुपति बालाजी मंदिर और जगन्नाथ पुरी का उदाहरण देते हुए कहा कि कई मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहनावे को लेकर नियम पहले से लागू हैं। यह भी कहा कि जैसे ऑफिस, अस्पताल और अन्य संस्थानों में उनके वातावरण के हिसाब से ड्रेस कोड होता है, उसी तरह धार्मिक स्थलों की भी अपनी गरिमा और मर्यादा होती है। इस्कॉन मंदिर प्रशासन चाहता है कि श्रद्धालु इन नियमों का पालन करते हुए मंदिर की पवित्रता बनाए रखने में सहयोग करें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBabita Phogat News: बबीता फोगाट के घर गूंजी किलकारी, शिवरात्रि पर बेटी को दिया जन्म, बताया पार्वती का स्वरूप
    Next Article  विधान सभा ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      रांची में शराब दुकान में घुसी बंदरिया, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान

      September 26, 2026

      देश के 23 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बारिश का अनुमान

      September 26, 2026

      Bhajan Clubbing: पीएम मोदी ने दिल्ली के दीनदयाल पार्क में भजन क्लबिंग में लिया हिस्सा, क्या है यह नया ट्रेंड? | National

      September 25, 2026

      IAS मंदीप भंडारी बने CBSE के नए चेयरपर्सन, केंद्र सरकार ने कई सीनियर अफसरों के विभाग बदले | National

      September 25, 2026

      Bihar News: जमुई पीड़िता की पहचान उजागर करने पर बिहार के CMO कर्मचारी पर FIR, जानिए पूरा मामला | National

      September 25, 2026

      Jammu News: जम्मू में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता | National

      September 25, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      रांची में शराब दुकान में घुसी बंदरिया, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान

      By अंकित कुमारSeptember 26, 2026

      Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी से एक ऐसा वीडियो सामने आया है,…

      ‘लॉकर तोड़ा, बंदूक निकाली और पति पर बरसा दी गोलियां…’ बेटे के साथ मिलकर पत्नी ने खेला खौफनाक खूनी खेल

      September 26, 2026

      दिल्ली में वोटर लिस्ट छूटे हुए मतदाताओं का जुड़ेगा नाम, चुनाव आयोग लगाएगा स्पेशल कैंप

      September 26, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.