Stock market opening 11 august 2026: कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और कमजोर वैश्विक रुझानों का असर मार्केट में देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से कारोबारी सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 34 अंक फिसलकर 78,509.77 पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 8 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 24,575.10 पर खुला।
सुबह 10.48 बजे सेंसेक्स 388.46 अंक लुढ़ककर 78,153.93 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 116.05 अंक फिसलकर 24,467.75 पर कारोबार कर रहा है। बीएसई पर 8 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो 22 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।
इन शेयरों में तेजी
बीएसई पर टाइटन, बजाज फिन्सर्व, इन्फोसिस, मारुति, HCLTECH, TCS और अडाणी पोर्ट्स के शेयर में तेजी देखी जा रही है। टाइटन के शेयर में सबसे ज्यादा 0.82% की तेजी देखी जा रही है।
इन शेयरों में गिरावट
बीएसई पर बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, एक्सिस बैंक, ट्रेंट, LT, अल्ट्रासेमको, ICICI बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, BEL, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, कोटक बैंक, HDFC बैंक, इंडिगो, पावरग्रिड, रिलायंस, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, ITC, NTPC, इटरनल और SBIN के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। इंडिगो में सबसे ज्यादा 1.54% की गिरावट देखी जा रही है।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.40% और निफ्टी मिडकैप 100 में 0.07% की गिरावट देखी जा रही है, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप में 0.41% की तेजी देखी जा रही है।
कच्चे तेल की कीमतें उछलीं
मंगलवार को 10.55 बजे ब्रेंट क्रूड 1.18% उछलकर 87.87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
तेजी पर बंद हुआ था बाजार
कारोबारी सत्र के पहले दिन सोमवार को बैंकिंग कंपनियों के स्टॉक में तेजी का असर दिखा, जिससे शेयर बाजार उछलकर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 43.27 अंक उछलकर 78,542.44 पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 13 अंकों की तेजी के साथ 24,583.80 पर बंद हुआ।

