Punjab News: सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया एम्प्लॉईज़ यूनियन और सेंट्रल बैंक ऑफ़िसर्स यूनियन (चंडीगढ़ ज़ोन) की अमृतसर में हुई बैठक में कर्मचारियों की मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का फैसला लिया गया।
11 सितंबर को एक दिन की हड़ताल के बाद, यूनियन ने अब 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिन की हड़ताल की घोषणा की है। इसके अलावा, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की भी घोषणा की गई है।
Punjab News: अमन कुमार ने NCC मेरिट लिस्ट में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की
यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रही है। कर्मचारियों की एक मुख्य मांग बैंकों में पांच दिन का कार्य सप्ताह (five-day work week) लागू करना है। इसके अलावा, कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि (incentive amount) देने की भी मांग की जा रही है।
