
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम में आए भूचाल का असर फिलहाल उनके खिलाड़ियों पर दिखता नजर आ रहा है. इंग्लैंड दौरे के बीच में वापस बुलाए गए मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक के खिलाफ एक्शन लिया जा चुका है. कुछ दिन पहले खबर आई थी कि इन खिलाड़ियों को फोन को लेकर उनके द्वारा विदेशी दौरे पर की गई मुलाकात की जांच चल रही है. अब रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रिजवान और इमाम की मुश्किलें और बढ़ने जा रही है. दोनों के बैंक खातों में हुई लेन देन की भी जांच की जा रही है.
पाकिस्तान क्रिकेट में चल रहे बवाल में एक और मामला जुड़ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान की नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) दोनों खिलाड़ियों के वित्तीय लेनदेन और बैंक खातों से जुड़ी जानकारी की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक गुरुवार, 10 सितंबर को जांच एजेंसी के सामने पेश हुए. जो भी सवाल इन दोनों से किए गए थे उसका जवाब देने के लिए समय मांगा. रिपोर्ट की माने तो NCCIA दोनों खिलाड़ियों के मोबाइल फोन का फॉरेंसिक और तकनीकी एनालेसिस कर सकती है.
जांच में इंग्लैंड दौरे के दौरान हुए उनके पैसों की लेनदेन, बैंक खातों की जानकारी को खंगाला जा रहा है. इतना ही नहीं उनके द्वारा किए और आए मैसेज के साथ साथ बातचीत को देखा जा सकता है. हालांकि इससे यह नहीं माना जा सकता है कि मैच फिक्सिंग को लेकर शत है. अब तक ना तो एजेंसी और ना ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की तरफ से जांच की दिशा को मैच फिक्सिंग या स्पॉट फिक्सिंग से जोड़कर नहीं देखा जा रहा.
पाकिस्तान के सीनियर खिलाड़ी और पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान के साथ ओपनर इमाम को इंग्लैंड के दौरे पर टीम में जगह दी गई थी. लगातार दो टेस्ट हारने के बाद पीसीबी ने एक साथ 7 खिलाड़ियों को वापस भेजने का फैसला लिया. इस लिस्ट में रिजवान और इमाम का नाम शामिल थी. यह मामला तब तूल पकड़ा जब इमाम को लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन पिंडली में चोट लगी. इसके बाद वो बल्लेबाजी करने नहीं उतरे तो पूर्व चयनकर्ता ने इसे बहाना बताया. उनके पहले भी ऐसा किए जाने की बात कही.
