लुक टेस्ट में फेल हो गए थे अक्षय खन्ना
Sanju, (द भारत ख़बर), मुंबई: परेश रावल की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में होती है। उन्होंने साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म होली से अपने एक्टिंग सफर का आगाज किया था। उसके बाद अपने 42 सालों के करियर में उन्होंने 250 ज्यादा प्रोजेक्ट में काम किया है। कॉमेडी हो या फिर नेगिटव रोल, परेश रावल हर किरदार को पर्दे पर बखूबी निभाते हैं। कुछ साल पहले वो एक ऐसी फिल्म में दिखे थे, जिसके लिए पहली पसंद वो नहीं बल्कि अक्षय खन्ना थे।
वो फिल्म परेश रावल के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई। आज यानी 30 मई को परेश रावल का बर्थडे है। वो 71 साल के हो चुके हैं। इस मौके पर चलिए जानते हैं उनकी उस फिल्म के बारे में, जिसके लिए पहली पसंद अक्षय खन्ना थे।
संजय दत्त की बायोपिक फिल्म
यहां जिस फिल्म की बात हो रही है वो है साल 2018 में आई संजू, जिसे राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था। ये संजय दत्त की बायोपिक फिल्म थी। रणबीर कपूर ने संजय दत्त का रोल किया था। वहीं परेश रावल उनके पिता सुनील दत्त के किरदार में दिखे थे। इस फिल्म का जादू बॉक्स आॅफिस पर खूब चला था और बंपर कमाई के साथ इसे ब्लॉकबस्टर का टैग मिला था।
लुक में टेस्ट में फेल हो गए थे अक्षय खन्ना
एक इंटरव्यू में अक्षय खन्ना ने खुद बताया था कि संजू में सुनील दत्त के रोल के लिए कई बार राजकुमार हिरानी के साथ उनकी मुलाकात हुई थी। हालांकि, जब उनका लुक टेस्ट हुआ था तो वो फेल हो गए थे। मतलब लुक के मामले में वो सुनील दत्त की तरह नहीं दिख रहे थे। रोल में फिट न बैठ पाने के कारण अक्षय खन्ना की जगह ये रोल परेश रावल को मिल गया था। वो सुनील दत्त के रोल में खूब जचे थे।
संजू बजट और कलेक्शन
अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, मनीषा कोइराला और विकी कौशल भी संजू में अहम रोल में नजर आए थे। सैकनिल्क की मानें तो संजू का बजट 100 करोड़ रुपये था। वहीं कमाई 5 गुना से भी ज्यादा हुई थी। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 588.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
ये भी पढ़ें: 52 की उम्र में भी कहर ढा रहीं मलाइका, बिकिनी में शेयर कीं सुकून भरी तस्वीरें

