Close Menu
    What's Hot

    क्या यार ये वाइस-कैप्टन…वैभव सूर्यवंशी से उलझे तिलक वर्मा, 4,6,4 मोहम्मद सिराज की आई शामत | Sports

    September 6, 2026

    क्या आपके भी सुन्न पड़ जाते हैं हाथ-पैर? काला तिल दिलाएगा राहत, जानिए कैसे? – News18 हिंदी

    September 6, 2026

    SBI में 12,000 भर्तियां निकलेंगी, क्लर्क और ऑफिसर के लिए निकलेगी वैकेंसी

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Alert: 24 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बिगड़ेगा मौसम | National

      September 6, 2026

      दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत जमींदोज, कई छात्रों के दबे होने की आशंका

      September 6, 2026

      सागर शराब कांड: मौत का आंकड़ा 12 पहुंचा, 35 से ज्यादा बीमार, यूपी कनेक्शन की जांच तेज | National

      September 6, 2026

      भैया को सैया बनाने वाले क्या जानें जौहर का महत्व…स्वरा भास्कर को धीरेंद्र शास्त्री का जवाब | Entertainment

      September 6, 2026

      IMD Weather Update: आज जमकर होगी बारिश ! दिल्ली-हरियाणा से हिमाचल-पंजाब तक IMD का अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

      September 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, September 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा के युवाओं को बड़ा झटका! आवेदन शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही ये भर्ती रद्द
    हरियाणा

    हरियाणा के युवाओं को बड़ा झटका! आवेदन शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही ये भर्ती रद्द

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने प्रदेश के हजारों युवाओं को बड़ा झटका देते हुए वेटनरी सर्जन भर्ती को रद्द कर दिया है। खास बात यह है कि इस भर्ती का विज्ञापन 14 जनवरी को जारी किया गया था और 20 जनवरी को आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही देर शाम इसे वापस ले लिया गया। भर्ती रद्द होने के बाद अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

    HPSC द्वारा यह भर्ती कुल 162 पदों के लिए निकाली गई थी। इनमें जनरल कैटेगरी के लिए 46 पद, अनुसूचित जाति (DSC) के लिए 21 पद, अन्य अनुसूचित जाति (OSC) के लिए 21 पद, पिछड़ा वर्ग-ए (BC-A) के लिए 46 पद, पिछड़ा वर्ग-बी (BC-B) के लिए 12 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 16 पद आरक्षित किए गए थे। इस भर्ती में करीब 40 पद बैकलॉग के भी शामिल थे, जिन्हें लंबे समय से भरा जाना था।

    जानकारी के अनुसार, बैकलॉग पदों में DSC के 5, OSC के 4, BC-A के 29 और BC-B के 2 पद शामिल थे। आयोग ने 20 जनवरी की सुबह ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी और आवेदन की अंतिम तिथि 19 फरवरी तय की गई थी। लेकिन आवेदन शुरू होने के कुछ ही घंटों बाद आयोग ने यह भर्ती अचानक रद्द कर दी, जिससे अभ्यर्थियों को गहरा झटका लगा।


    हरियाणा Haryana News, Anil Vij, Electric Bus Haryana, Green Energy Haryana, Haryana Transport News, Electric Charging Station, Haryana Government Scheme

    इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क भी निर्धारित कर दिया गया था। जनरल वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये फीस रखी गई थी, जबकि महिला उम्मीदवारों और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया था। कई उम्मीदवारों ने फीस भरने की तैयारी कर ली थी, लेकिन उससे पहले ही भर्ती रद्द होने की सूचना सामने आ गई।

    फिलहाल HPSC की ओर से भर्ती रद्द करने के पीछे कोई विस्तृत कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है। हालांकि, भर्ती को इस तरह अचानक वापस लेने से आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अभ्यर्थी अब यह मांग कर रहे हैं कि आयोग इस फैसले पर स्पष्टीकरण दे और जल्द से जल्द नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि युवाओं का भविष्य प्रभावित न हो।


    हरियाणा सरकार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने 10 आतंकियों के पोस्टर चस्पा किए
    Next Article अमेरिका में ट्रंप का विरोध, सड़कों पर उतरे हजारों लोग
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    क्या आपके भी सुन्न पड़ जाते हैं हाथ-पैर? काला तिल दिलाएगा राहत, जानिए कैसे? – News18 हिंदी

    September 6, 2026

    नवजात को गोरा करने के लिए आप भी तो नहीं रगड़ रहे तेल-बेसन? फरीदाबाद की डॉ. प्राची ने बताया ये क्यों घातक – News18 हिंदी

    September 6, 2026

    हांसी में समाधा मंदिर मार्ग बनेगा स्मार्ट रोड, 7 सेल्फी प्वाइंट और भव्य गेट से बदलेगा लुक

    September 6, 2026

    हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 9 IPS और HPS अधिकारियों का स्थानांतरण

    September 6, 2026

    नौकरी से ज्यादा कमाना चाहते हैं? तालाब बनाकर शुरू करें दें ये काम, सरकार दे रही 5-5 लाख

    September 6, 2026

    डीटीपी से भिड़े पूर्व SI, अवैध कार्यालय बंद नहीं करने दिया, पुलिस ने भी नहीं किया सहयोग

    September 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    क्या यार ये वाइस-कैप्टन…वैभव सूर्यवंशी से उलझे तिलक वर्मा, 4,6,4 मोहम्मद सिराज की आई शामत | Sports

    By परवेश चौहानSeptember 6, 2026

    वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा के बीच दलीप ट्रॉफी में हुई बहस नई दिल्ली. दलीप…

    क्या आपके भी सुन्न पड़ जाते हैं हाथ-पैर? काला तिल दिलाएगा राहत, जानिए कैसे? – News18 हिंदी

    September 6, 2026

    SBI में 12,000 भर्तियां निकलेंगी, क्लर्क और ऑफिसर के लिए निकलेगी वैकेंसी

    September 6, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.