BRICS Summit 2026: दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के चलते राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा रही है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन समेत कई ग्लोबल लीडर्स दिल्ली पहुंच चुके हैं और 13 सितंबर तक चलने वाली ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेंगे। ब्रिक्स समिट के कारण राजधानी की कई सड़कों पर ट्रैफिक बंद रहेगा और कई जगहों पर डायवर्जन लागू रहेगा। ऐसे में दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों और परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी राहत का फैसला किया है। रविवार को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सामान्य समय से एक घंटे पहले शुरू होंगी। DMRC के मुताबिक रविवार को सभी मेट्रो लाइनों पर पहली ट्रेन सुबह 6 बजे से चलेगी। आमतौ पर रविवार को मेट्रो सुबह 7 बजे शुरू होती है।
छात्रों को सबसे ज्यादा राहत
DMRC ने यह फैसला खास तौर पर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों और आम यात्रियों की समय पर आवाजाही को आसान बनाने के लिए किया है। BRICS सम्मेलन के दौरान दिल्ली के कई हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। विदेशी मेहमानों और वीआईपी काफिलों की आवाजाही के दौरान कुछ सड़कों पर ट्रैफिक को रोकने या डायवर्ट करने की स्थिति बन सकती है। ऐसे में मेट्रो यात्रियों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।
Early Resumption of Metro Services
To facilitate the smooth and timely movement of students appearing for examinations and the general public amid traffic restrictions due to the BRICS Summit, Metro train services will commence at 06:00 AM on all lines on Sunday, 13th September 2026.
Students and passengers are advised to plan their journey accordingly.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) September 11, 2026
सुबह 6 बजे से शुरू होगी मेट्रो
रविवार को सुबह जल्दी परीक्षा केंद्रों या दूसरे जरूरी कामों के लिए निकलने वाले यात्रियों को अब मेट्रो सेवा शुरू होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पहली मेट्रो सुबह 6 बजे से उपलब्ध होगी। इससे खासकर उन छात्रों को फायदा मिलेगा, जिनकी परीक्षा सुबह के समय है और जिन्हें समय पर अपने परीक्षा केंद्र पहुंचना है। ब्रिक्स सम्मेलन के कारण दिल्ली में ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की संभावना है। ऐसे में जल्दी मेट्रो सेवा शुरू करने का फैसला यात्रियों के लिए भी राहत देने वाला है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सफर से पहले अपने रूट और संबंधित मेट्रो स्टेशन की ताजा जानकारी जरूर जांच लें।
ब्रिक्स के चलते दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा
भारत इस साल BRICS की अध्यक्षता कर रहा है। 18वां BRICS शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का आयोजन भारत मंडपम में होगा। समिट में BRICS देशों के नेता और वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसी वजह से राजधानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। सम्मेलन के दौरान वीआईपी मूवमेंट के कारण कुछ प्रमुख सड़कों पर थोड़े समय के लिए ट्रैफिक रोका या बदला जा सकता है। इसलिए यात्रियों को सलाह है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें।

