Close Menu
    What's Hot

    शाई होप की रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेंचुरी, टीम इंडिया के गेंदबाजों का निकाला तेल, क्रिस गेल का बड़ा Record ध्वस्त | Sports

    October 14, 2026

    SIR Row: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई ! SIR और चुनाव आयोग को लेकर उठाए सवाल | National

    October 14, 2026

    इलेक्शन कमीशन ने Form-7 आवेदनों की संख्या निर्धारित की, फर्जी आपत्तियां दर्ज कराने वालों पर होगी कार्रवाई

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      SIR Row: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई ! SIR और चुनाव आयोग को लेकर उठाए सवाल | National

      October 14, 2026

      Railway Insurance: सुप्रीम कोर्ट का रेलवे को निर्देश, 27 अक्टूबर से काउंटर टिकटों पर भी मिले बीमा कवर | National

      October 14, 2026

      रेलवे ने कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, 78 दिनों के बोनस का ऐलान

      October 14, 2026

      AI का विमान हाईजैक करने की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, मचा हड़कंप

      October 14, 2026

      Jantar Mantar Protest: जेल में रहेंगे सौरव दास और आशुतोष रांका, न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जंतर-मंतर पर किया गया था गिरफ्तार | National

      October 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, October 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»PM मोदी के 25 साल के सेवा सफर पर हरियाणा में होगा बड़ा अभियान, CM सैनी ने दी जानकारी
    हरियाणा

    PM मोदी के 25 साल के सेवा सफर पर हरियाणा में होगा बड़ा अभियान, CM सैनी ने दी जानकारी

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 11, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों और प्रदेशभर में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे हरियाणा में चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन की सेवा यात्रा के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के कार्यकाल को सेवा, सुशासन, संकल्प और राष्ट्र निर्माण का प्रेरणादायी अध्याय बताया।

    सीएम सैनी ने कहा कि यह 25 वर्षों की यात्रा केवल एक व्यक्ति की यात्रा नहीं, बल्कि भारत के बढ़ते आत्मविश्वास और वैश्विक स्तर पर बढ़ती भूमिका की यात्रा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया के मंच पर एक मजबूत और विश्व को दिशा देने वाले ‘विश्व मित्र’ के रूप में उभरा है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 2014 से पहले भारत को ‘फ्रेजाइल फाइव’ अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था, जबकि अब देश दुनिया की तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है तथा विकास के साथ लोगों में अपनी संस्कृति और विरासत के प्रति गर्व की भावना भी बढ़ी है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब कल्याण की नीतियों के चलते करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। उन्होंने युवा शक्ति को आशा, नवाचार, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता से जोड़ने तथा ‘वूमेन लेड डेवलपमेंट’ को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री की नीतियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से शुरू हुई यात्रा महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और लखपति दीदी जैसे अभियानों तक पहुंची है। कृषि क्षेत्र में हुए बदलावों का भी उन्होंने उल्लेख किया।

    सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कर्मभूमि रहा है और उनका प्रदेश से विशेष लगाव है। मुख्यमंत्री के मुताबिक पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हरियाणा को 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल के दौरान हरियाणा का 18 बार दौरा कर चुके हैं। हाइड्रोजन रेल, सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और लाड़ली सखी जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इनका लाभ प्रदेश के लोगों को मिला है।

    17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान

    मुख्यमंत्री ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा दिवस’ के साथ अभियान की शुरुआत होगी। इस दिन रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे और शाम को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम होगा। उन्होंने हरियाणा के प्रत्येक परिवार से अपील की कि शाम 7 बजे अपने घर में आशीर्वाद का दीया जरूर जलाएं।

    उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी विद्यालयों में ‘सेवा चित्र’ विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। ‘सेवा स्मरण’ कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक, संवाद और भावनात्मक प्रस्तुतियों के जरिए प्रधानमंत्री की परिवर्तन यात्रा को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


    Crime 2026 08 85a64fda56c21ca0339d1ffeef49d324 1200x675

    इसके अलावा ‘कहानी बदलाव की’ अभियान के तहत देश के 25 लाख नागरिकों की वास्तविक परिवर्तन कथाओं को आम लोगों के सामने लाने की योजना है। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ समेत कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री के जन्मस्थान वडनगर से विशेष यात्राएं निकाली जाएंगी, जो 20 अलग-अलग रूटों से करीब 10 राज्यों से होकर गुजरेंगी।

    विधानसभा स्तर पर लगेंगे शिविर

    सीएम सैनी ने बताया कि ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत हर विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही ‘सेवा रंग’, हैकाथॉन और इनोवेशन चैलेंज जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन 17 अक्टूबर को ‘जनसेवक महाकुंभ’ के रूप में होगा।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे सेवा संकल्प अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसे जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री सेहत योजना के कार्ड वितरण में आएगी तेजी, पंजाब के 2008 गांवों और वार्डों में लगेंगे शिविर
    Next Article BRICS Summit: रविवार को सुबह 6 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, ब्रिक्स समिट के चलते लिया गया फैसला | Delhi
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में नए निवेश और वैश्विक औद्योगिक साझेदारियों को मिलेगी गति, मुख्यमंत्री 14 से 17 अक्टूबर तक रहेंगे स्वीडन दौरे पर

    October 14, 2026

    हरियाणा पुलिस का असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, लिव-इन कपल के डबल मर्डर में मांगे थे पैसे

    October 14, 2026

    पठानकोट में आंधी-बारिश के बीच 200 फीट ऊंचे टावर पर 50 दिन तक डटे रहे दो बुजुर्ग, जिद के आगे झुका प्रशासन

    October 14, 2026

    नवरात्रि में अंबाला से माता के दरबार जाने का प्लान? जानें किराया, टाइमिंग और बस की सुविधाएं

    October 14, 2026

    बेटा रेलवे में और सैलरी 1 लाख, लेकिन मां वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर.. जानिए क्या है राजकुमारी देवी की कहानी

    October 14, 2026

    घर की बुकिंग से पहले न करें ये गलती, पजेशन से लेकर रिफंड तक इन शर्तों को जरूर पढ़ें

    October 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    शाई होप की रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेंचुरी, टीम इंडिया के गेंदबाजों का निकाला तेल, क्रिस गेल का बड़ा Record ध्वस्त | Sports

    By परवेश चौहानOctober 14, 2026

    शाई होप की रिकॉर्ड तोड़ सेंचुरी नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजों के लिए…

    SIR Row: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई ! SIR और चुनाव आयोग को लेकर उठाए सवाल | National

    October 14, 2026

    इलेक्शन कमीशन ने Form-7 आवेदनों की संख्या निर्धारित की, फर्जी आपत्तियां दर्ज कराने वालों पर होगी कार्रवाई

    October 14, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.