Close Menu
    What's Hot

    गोदरेज के CEO सुधीर सीतापति का अचानक इस्तीफा, आसिफ मालबारी ने ली उनकी जगह, कंपनी के शेयर धड़ाम

    August 12, 2026

    ना Jio हॉटस्टार, ना ZEE5 फिर कहां दिखेगा भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच लाइव, नोट कर लीजिए शेड्यूल और स्ट्रीमिंग डिटेल | Sports

    August 12, 2026

    पंजाब के वित्त मंत्री चीमा बोले- ‘बेअदबी पार्टी’ पूरी तरह से ‘ईडी पार्टी’ और ईडी की प्रवक्ता बन चुकी है

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Justice Yashwant Varma Case: जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड की जांच रिपोर्ट संसद में पेश, तीनों आरोप हुए सिद्ध | National

      August 12, 2026

      Imran Khan Death Claim: इमरान खान की मौत का दावा, पाकिस्तान में मचा हड़कंप, पत्रकार के बयान के बाद बढ़ा सस्पेंस | National

      August 12, 2026

      15 अगस्त पर भारत को टारगेट कर सकती ISI, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; दिल्ली नहीं ये जगह होगी निशाना

      August 12, 2026

      IMD Weather Alert: 19 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड की चेतावनी | National

      August 12, 2026

      ISKCON Mathura News: मथुरा के इस्कॉन मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर नहीं जा सकेंगे, सेल्फी और रील्स पर भी बैन | Religion

      August 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, August 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»बकिंघम पैलेस में नहीं रहेंगे ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स
    Breaking News

    बकिंघम पैलेस में नहीं रहेंगे ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJune 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    King Charles: बकिंघम पैलेस में नहीं रहेंगे ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स
    King Charles: बकिंघम पैलेस में नहीं रहेंगे ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स

    शाही कार्यक्रमों और प्रशासन का केंद्र बना रहेगा बकिंघम पैलेस
    King Charles, (द भारत ख़बर), लंदन: ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III और क्वीन कैमिला बकिंघम पैलेस की मरम्मत पूरी होने के बाद भी वहां रहने नहीं जाएंगे। शाही परिवार की नई वित्तीय रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। करीब 369 मिलियन पाउंड (करीब 4,300 करोड़ रुपये) की लागत से बकिंघम पैलेस की 10 साल से चल रही मरम्मत अगले साल मार्च में पूरी होने वाली है। 1837 से बकिंघम पैलेस ब्रिटेन के राजा या रानी का आधिकारिक लंदन निवास रहा है।

    अब भी यह शाही परिवार का मुख्य प्रशासनिक और औपचारिक केंद्र बना रहेगा। लेकिन किंग चार्ल्स ने फैसला किया है कि उनका आधिकारिक घर पास में स्थित क्लेरेंस हाउस ही रहेगा। इतिहास में महारानी विक्टोरिया के समय के बाद यह पहली बार होगा, जब कोई ब्रिटिश सम्राट बकिंघम पैलेस के बजाय किसी दूसरे शाही घर को अपना स्थायी निवास बनाए रखेगा।

    क्यों लिया ये फैसला?

    महल के अधिकारियों के मुताबिक, इस फैसले का सबसे बड़ा कारण यह है कि बकिंघम पैलेस को आम लोगों के लिए पहले से ज्यादा समय तक खोला जा सके। अभी हर साल गर्मियों में पर्यटक महल के स्टेट रूम्स देख सकते हैं। अगर राजा वहीं रहेंगे, तो सुरक्षा कारणों से कई हिस्से बंद रखने पड़ेंगे।

    राजा के बाहर रहने से ज्यादा लोग महल घूम सकेंगे और पर्यटन से होने वाली कमाई भी बढ़ेगी। किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला 2005 में शादी के बाद से क्लेरेंस हाउस में रह रहे हैं। यह इमारत सेंट जेम्स पैलेस के पास है और पहले क्वीन मदर का घर थी।

    शाही और सरकारी कार्यक्रमों का सबसे बड़ा केंद्र बना रहेगा बकिंघम पैलेस

    दोनों अब 70 साल से ज्यादा उम्र के हैं और वे अपने स्टाफ के साथ दोबारा घर बदलने की परेशानी नहीं चाहते। हालांकि वे बकिंघम पैलेस से अपने ज्यादातर शाही काम करते रहेंगे। राजकीय भोज, गार्डन पार्टियां, विदेशी नेताओं और नए राजदूतों से मुलाकात तथा प्रधानमंत्री से बैठकें पहले की तरह बकिंघम पैलेस में ही होंगी।

    महल में उनके लिए कुछ निजी कमरे भी रहेंगे, जहां वे काम के दौरान आराम कर सकेंगे या जरूरत पड़ने पर ठहर सकेंगे। शाही प्रवक्ता ने कहा कि किंग चार्ल्स को बकिंघम पैलेस से बहुत लगाव है। यह महल पहले की तरह शाही और सरकारी कार्यक्रमों का सबसे बड़ा केंद्र बना रहेगा।

    किंग चार्ल्स ने टैक्स की जानकारी साझा की

    रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि किंग चार्ल्स ऐसे पहले ब्रिटिश एंपरर बन गए हैं जिन्होंने अपने टैक्स भुगतान की जानकारी सार्वजनिक की है। उन्होंने 2024-25 में 12.9 मिलियन पाउंड और 2023-24 में 11.7 मिलियन पाउंड टैक्स चुकाया। इस वजह से वे उस साल ब्रिटेन के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले 100 लोगों में शामिल रहे।

    बकिंघम पैलेस की मरम्मत के लिए 2017 से सोवरेन ग्रांट बढ़ाई गई थी। मरम्मत पूरी होने के बाद 2027-28 में यह राशि 137.9 मिलियन पाउंड से घटकर 99.9 मिलियन पाउंड हो जाएगी। इस पैसे का इस्तेमाल दूसरे शाही महलों की मरम्मत, साइबर सुरक्षा मजबूत करने, ऊर्जा बचाने वाली हीटिंग व्यवस्था लगाने और विंडसर कैसल में पुराने बॉयलर बदलने में भी होगा।

    ये भी पढ़ें : Madhya Pradesh Breaking News : मध्यप्रदेश के रतलाम में ताजिए के दौरान फैला करंट, दो की मौत, 15 घायल

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा सरकार का खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा, अब स्टेट गेम्स खिलाड़ियों को भी मिलेगा ग्रेडेशन
    Next Article जब सलमान खान की बहन पर आया इस एक्टर का दिल, शादी से पहले ही टूट गया रिश्ता
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Justice Yashwant Varma Case: जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड की जांच रिपोर्ट संसद में पेश, तीनों आरोप हुए सिद्ध | National

      August 12, 2026

      Imran Khan Death Claim: इमरान खान की मौत का दावा, पाकिस्तान में मचा हड़कंप, पत्रकार के बयान के बाद बढ़ा सस्पेंस | National

      August 12, 2026

      15 अगस्त पर भारत को टारगेट कर सकती ISI, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; दिल्ली नहीं ये जगह होगी निशाना

      August 12, 2026

      IMD Weather Alert: 19 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड की चेतावनी | National

      August 12, 2026

      ISKCON Mathura News: मथुरा के इस्कॉन मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर नहीं जा सकेंगे, सेल्फी और रील्स पर भी बैन | Religion

      August 12, 2026

      Air India Incident: गांजा पीकर प्लेन उड़ा रहा था पायलट ! फुकेट-दिल्ली फ्लाइट को लेकर डोप टेस्ट में बड़ा खुलासा | National

      August 11, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      गोदरेज के CEO सुधीर सीतापति का अचानक इस्तीफा, आसिफ मालबारी ने ली उनकी जगह, कंपनी के शेयर धड़ाम

      By परवेश चौहानAugust 12, 2026

      GCPL CEO Sudhir sitapati resigned: गोदरेज कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड (GCPL) के CEO और MD सुधीर…

      ना Jio हॉटस्टार, ना ZEE5 फिर कहां दिखेगा भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच लाइव, नोट कर लीजिए शेड्यूल और स्ट्रीमिंग डिटेल | Sports

      August 12, 2026

      पंजाब के वित्त मंत्री चीमा बोले- ‘बेअदबी पार्टी’ पूरी तरह से ‘ईडी पार्टी’ और ईडी की प्रवक्ता बन चुकी है

      August 12, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.