Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली में वोटर लिस्ट छूटे हुए मतदाताओं का जुड़ेगा नाम, चुनाव आयोग लगाएगा स्पेशल कैंप

    September 26, 2026

    देश के 23 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बारिश का अनुमान

    September 26, 2026

    मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, शहरी क्षेत्रों में 1646 वार्ड कमेटियां गठित, कचरा संग्रहण होगा बेहतर

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      देश के 23 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बारिश का अनुमान

      September 26, 2026

      Bhajan Clubbing: पीएम मोदी ने दिल्ली के दीनदयाल पार्क में भजन क्लबिंग में लिया हिस्सा, क्या है यह नया ट्रेंड? | National

      September 25, 2026

      IAS मंदीप भंडारी बने CBSE के नए चेयरपर्सन, केंद्र सरकार ने कई सीनियर अफसरों के विभाग बदले | National

      September 25, 2026

      Bihar News: जमुई पीड़िता की पहचान उजागर करने पर बिहार के CMO कर्मचारी पर FIR, जानिए पूरा मामला | National

      September 25, 2026

      Jammu News: जम्मू में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता | National

      September 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, September 26
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Air India Incident: गांजा पीकर प्लेन उड़ा रहा था पायलट ! फुकेट-दिल्ली फ्लाइट को लेकर डोप टेस्ट में बड़ा खुलासा | National
    Breaking News

    Air India Incident: गांजा पीकर प्लेन उड़ा रहा था पायलट ! फुकेट-दिल्ली फ्लाइट को लेकर डोप टेस्ट में बड़ा खुलासा | National

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Air India AI2379 pilot marijuana test, Air India Phuket Delhi flight incident, AI2379 300 feet altitude drop, Air India pilot drug test report, Air India turbulence passengers injured, DGCA AAIB investigation AI2379, एयर इंडिया AI2379 फ्लाइट न्यूज, एयर इंडिया फ्लाइट हादसा, एयर इंडिया विमान टर्बुलेंस न्यूज, एयर इंडिया पायलट न्यूज
    एय़र इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बीती 4 अगस्त को कई यात्री घायल हुए थे।

    Air India Phuket-Delhi Flight News: बीती 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में भयंकर एयर टर्बुलेंस की खबर सामने आई थी। इस वजह से प्लेन अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था। इस घटना में 13 यात्री और 4 क्रू मेंबर घायल हुए थे। हालांकि फ्लाइट सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंच गई थी। अब इस फ्लाइट के पायलट-इन-कमांड की कन्फर्मेटरी लैब जांच में मारिजुआना के लिए पॉजिटिव रिपोर्ट आने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों की मानें तो उस फ्लाइट का पायलट नशे में था। हालांकि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी और इसकी अलग से जांच चल रही है।

    दोनों पायलटों की हुई थी जांच

    घटना के बाद दोनों पायलटों की साइकोएक्टिव सब्सटेंस स्क्रीनिंग कराई गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक को-पायलट की शुरुआती जांच में कोई ऐसी बात सामने नहीं आई। वहीं पायलट-इन-कमांड की शुरुआती स्क्रीनिंग का नतीजा ऐसा था, जिसके बाद उसके सैंपल को आगे की कन्फर्मेटरी लैब जांच के लिए भेजा गया। अब सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कन्फर्मेटरी टेस्ट में पायलट का सैंपल मारिजुआना के लिए पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि अधिकारियों की ओर से अभी इस रिपोर्ट के आधार पर घटना का अंतिम कारण घोषित नहीं किया गया है।

    दोनों पायलट ड्यूटी से हटाए गए

    मामले की जांच पूरी होने तक दोनों पायलटों को फ्लाइंग रोस्टर से हटा दिया गया है। फिलहाल दोनों विमान उड़ाने की ड्यूटी पर नहीं हैं। विमानन अधिकारियों की जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। फ्लाइट AI2379 से जुड़ी घटना को गंभीर माना गया है और इसकी जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) कर रहा है। DGCA भी मामले पर नजर रख रहा है। बीती 4 अगस्त को हुई इस घटना के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक में विमान की सुरक्षा और संचालन से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गई।

    क्या होता है एयर टर्बुलेंस?

    टर्बुलेंस का मतलब हवा में अचानक होने वाली तेज और अनियमित हलचल है। जब हवा का प्रवाह बदलता है तो विमान को अचानक झटके लग सकते हैं। मौसम, तेज हवाएं, पहाड़ों के आसपास हवा का बदलता प्रवाह और जेट स्ट्रीम जैसी स्थितियां टर्बुलेंस की वजह बन सकती हैं। हालांकि AI2379 की घटना को केवल टर्बुलेंस से जोड़कर अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। इसकी जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही सच सामने आएगा।

    Previous articleISKCON Mathura News: मथुरा के इस्कॉन मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर नहीं जा सकेंगे, सेल्फी और रील्स पर भी बैन
    Next articleBabita Phogat News: बबीता फोगाट के घर गूंजी किलकारी, शिवरात्रि पर बेटी को दिया जन्म, बताया पार्वती का स्वरूप

    Amit Upadhyay

    Amit Upadhyay is an accomplished journalist with nearly a decade of versatile experience spanning print and digital media. He is currently leading the National Desk as Chief Sub Editor for ITV’s Aaj Samaaj Website. Armed with Bachelor’s and Master’s degrees in Journalism, Amit’s distinguished career includes foundational roles at Amar Ujala, Sandhya Times (Times Group) and Dainik Bhaskar, where he drove international and national news operations. He later expanded his digital footprint during the pandemic with ABP News managing extensive verticals. He spent 4 years establishing deep expertise in health journalism at News18 India.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबरसात में सिर्फ वैक्सीन से नहीं रुकेगा लंपी रोग, पशुपालकों को करना होगा ये काम
    Next Article दिल्ली कैपिटल्स का विकेटकीपर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप, कोर्ट ने भेजा जेल | Sports
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      देश के 23 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बारिश का अनुमान

      September 26, 2026

      Bhajan Clubbing: पीएम मोदी ने दिल्ली के दीनदयाल पार्क में भजन क्लबिंग में लिया हिस्सा, क्या है यह नया ट्रेंड? | National

      September 25, 2026

      IAS मंदीप भंडारी बने CBSE के नए चेयरपर्सन, केंद्र सरकार ने कई सीनियर अफसरों के विभाग बदले | National

      September 25, 2026

      Bihar News: जमुई पीड़िता की पहचान उजागर करने पर बिहार के CMO कर्मचारी पर FIR, जानिए पूरा मामला | National

      September 25, 2026

      Jammu News: जम्मू में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता | National

      September 25, 2026

      Ganesh Visarjan 2026: आज किस समय करें बप्पा का विसर्जन? नोट करें सुबह से रात तक का शुभ मुहूर्त, पूरी विसर्जन विधि | festival

      September 25, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      दिल्ली में वोटर लिस्ट छूटे हुए मतदाताओं का जुड़ेगा नाम, चुनाव आयोग लगाएगा स्पेशल कैंप

      By परवेश चौहानSeptember 26, 2026

      Delhi News: दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक कुमार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र…

      देश के 23 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बारिश का अनुमान

      September 26, 2026

      मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, शहरी क्षेत्रों में 1646 वार्ड कमेटियां गठित, कचरा संग्रहण होगा बेहतर

      September 26, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.