Close Menu
    What's Hot

    रांची में शराब दुकान में घुसी बंदरिया, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान

    September 26, 2026

    ‘लॉकर तोड़ा, बंदूक निकाली और पति पर बरसा दी गोलियां…’ बेटे के साथ मिलकर पत्नी ने खेला खौफनाक खूनी खेल

    September 26, 2026

    दिल्ली में वोटर लिस्ट छूटे हुए मतदाताओं का जुड़ेगा नाम, चुनाव आयोग लगाएगा स्पेशल कैंप

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      रांची में शराब दुकान में घुसी बंदरिया, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान

      September 26, 2026

      देश के 23 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बारिश का अनुमान

      September 26, 2026

      Bhajan Clubbing: पीएम मोदी ने दिल्ली के दीनदयाल पार्क में भजन क्लबिंग में लिया हिस्सा, क्या है यह नया ट्रेंड? | National

      September 25, 2026

      IAS मंदीप भंडारी बने CBSE के नए चेयरपर्सन, केंद्र सरकार ने कई सीनियर अफसरों के विभाग बदले | National

      September 25, 2026

      Bihar News: जमुई पीड़िता की पहचान उजागर करने पर बिहार के CMO कर्मचारी पर FIR, जानिए पूरा मामला | National

      September 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, September 26
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»‘लॉकर तोड़ा, बंदूक निकाली और पति पर बरसा दी गोलियां…’ बेटे के साथ मिलकर पत्नी ने खेला खौफनाक खूनी खेल
    हरियाणा

    ‘लॉकर तोड़ा, बंदूक निकाली और पति पर बरसा दी गोलियां…’ बेटे के साथ मिलकर पत्नी ने खेला खौफनाक खूनी खेल

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    बहादुरगढ़: हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सांखोल गांव में एक पत्नी ने अपने ही पति को मौत के घाट उतारने की साजिश रच डाली. पत्नी ने घर की अलमारी का लॉकर तोड़कर पति की लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और उस पर गोलियां चला दीं. हैरानी की बात यह है कि इस जानलेवा वारदात में कलयुगी बेटे ने भी अपनी मां का पूरा साथ दिया.

    अस्पताल में भर्ती घायल पीड़ित जोगेंद्र ने पुलिस को दिए अपने बयान में रूह कंपा देने वाली आपबीती सुनाई है. जोगेंद्र ने बताया कि उसकी लाइसेंसी पिस्तौल घर की अलमारी के लॉकर में रखी हुई थी. आरोप है कि उसकी पत्नी और बेटे ने साजिश के तहत लॉकर तोड़ा और पिस्तौल निकाल ली. इसके बाद जैसे ही वह घर के अंदर आया, पत्नी ने सीधा उसके पैर पर गोली चला दी.

    गोली लगने के बाद जोगेंद्र अपनी जान बचाने के लिए बदहवास हालत में बाइक लेकर वहां से भागने लगा. लेकिन पत्नी और बेटे ने उसका पीछा किया और बीच रास्ते में उसके पेट में दूसरी गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया.

    ससुराल वालों पर भी गंभीर आरोप
    घटना के तुरंत बाद इलाके में यह अफवाह फैल गई थी कि बेटे ने ही अपने पिता को गोली मारी है. पुलिस भी किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले पीड़ित के बयान का इंतजार कर रही थी. गुरुवार दोपहर जब जोगेंद्र ने पुलिस को बयान दिया, तो सारा सच सामने आ गया. जोगेंद्र ने पत्नी और बेटे को मुख्य आरोपी बताने के साथ-साथ अपने ससुराल पक्ष पर भी भड़काने और इस वारदात के लिए उकसाने के गंभीर आरोप लगाए हैं.

    पुलिस की तफ्तीश तेज
    गंभीर रूप से घायल जोगेंद्र को तुरंत शहर के ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज कर रहे डॉक्टर पीयूष ने बताया कि फिलहाल पीड़ित की हालत खतरे से बाहर है और उसका उपचार किया जा रहा है. दूसरी ओर, पीड़ित के बयान के आधार पर सेक्टर-6 थाना पुलिस ने पत्नी और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के आला अधिकारी फिलहाल कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. जांच पूरी होने के बाद ही वारदात की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और आरोपियों की गिरफ्तारी होगी.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली में वोटर लिस्ट छूटे हुए मतदाताओं का जुड़ेगा नाम, चुनाव आयोग लगाएगा स्पेशल कैंप
    Next Article रांची में शराब दुकान में घुसी बंदरिया, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, शहरी क्षेत्रों में 1646 वार्ड कमेटियां गठित, कचरा संग्रहण होगा बेहतर

    September 26, 2026

    UPI से गलत नंबर पर भेज दिए पैसे? तो घबराएं नहीं, बैंक से लेकर साइबर हेल्पलाइन तक ऐसे करें शिकायत

    September 25, 2026

    हरियाणा के यमुनानगर में 21.30 करोड़ का शराब घोटाला, दो बड़ी फर्मों ने किया खेल, सरकार को लगा चूना

    September 25, 2026

    ‘पुलिया कभी भी गिर सकती है’, फरीदाबाद के दयालपुर में ये कैसी आफत?

    September 25, 2026

    हरियाणा में 26 और 27 सितंबर को विशेष SIR अभियान, 30 सितंबर तक करवा सकते हैं दावे एवं आपत्तियां दाखिल

    September 25, 2026

    गुरुग्राम में जमीन का खेलः 56 साल पहले स्वर्ग सिधारे चमन लाल को फिर किया ‘जिंदा’ और करा ली रजिस्ट्री!

    September 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    रांची में शराब दुकान में घुसी बंदरिया, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान

    By अंकित कुमारSeptember 26, 2026

    Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी से एक ऐसा वीडियो सामने आया है,…

    ‘लॉकर तोड़ा, बंदूक निकाली और पति पर बरसा दी गोलियां…’ बेटे के साथ मिलकर पत्नी ने खेला खौफनाक खूनी खेल

    September 26, 2026

    दिल्ली में वोटर लिस्ट छूटे हुए मतदाताओं का जुड़ेगा नाम, चुनाव आयोग लगाएगा स्पेशल कैंप

    September 26, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.