Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे। यहां एक बंदरिया अचानक शराब की दुकान में जा पहुंची। इसके बाद जो हुआ, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शराब पीकर टल्ली हुई
वीडियो में बंदरिया दुकान के अंदर दिखाई देती है। वह शराब की बोतल उठाती है और उसे पीती नजर आती है। यही नहीं, बताया जा रहा है कि दुकान में मौजूद कुछ बोतलें भी उसके कारण टूट गईं। शराब पीने के बाद बंदरिया काफी देर तक दुकान के अंदर ही सोती रही।
देखने वालों की लगी भीड़
घटना रांची के ओरमांझी प्रखंड मुख्यालय के पास बांके बिहारी मार्केट स्थित शराब दुकान की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग बंदरिया के इस अंदाज को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

