Close Menu
    What's Hot

    टॉवल में स्कूल गर्ल्स का डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

    March 20, 2026

    सड़क हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत, चार गंभीर

    March 20, 2026

    लघु सचिवालय में किसानों का प्रदर्शन, पंजाब सीएम भगवंत मान का पुतला फूंका

    March 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सड़क हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत, चार गंभीर

      March 20, 2026

      बंगाल में भाजपा ने 111 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की

      March 19, 2026

      राज्यसभा के 73 सांसदों पर क्रिमिनल केस, एडीआर की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

      March 19, 2026

      देश में किसी भी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के पास सिलेंडर की कमी नहीं

      March 19, 2026

      हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश व बर्फबारी, मैदानों में आंधी-तूफान

      March 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, March 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»आज से शुरू होगा संसद का बजट सत्र
    दुनिया

    आज से शुरू होगा संसद का बजट सत्र

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Budget Session 2026 : आज से शुरू होगा संसद का बजट सत्र
    Budget Session 2026 : आज से शुरू होगा संसद का बजट सत्र

    एक फरवरी को 9वीं बार केंद्रीय बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण

    Budget Session 2026 (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। आज राष्टÑपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी। ज्ञात रहे कि संसद सत्र को लेकर बीते रोज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी जिसमें 35 दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। बैठक में बजट सत्र को लेकर चर्चा की गई थी। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद संसद में बृहस्पतिवार को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा, जो इस बार आम बजट से तीन दिन पहले लाया जा रहा है।

    यह भी अपने आप में एक नया प्रयोग माना जा रहा है। राष्ट्रपति अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ आने वाले समय की नीति और प्राथमिकताओं का खाका प्रस्तुत करेंगी। देश के संसदीय इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब आम बजट को रविवार को पेश किया जाएगा। 1 फरवरी (रविवार) को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट प्रस्तुत करेंगी।

    इस बार बजट सत्र दो हिस्सों में बांटा

    बजट सत्र को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहला चरण आज से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद सत्र स्थगित रहेगा और दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलने की संभावना है। इस अंतराल में संसदीय समितियां बजट प्रस्तावों की गहन समीक्षा करेंगी। इस बार केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा, जो रविवार है। संसद के इतिहास में यह एक दुर्लभ अवसर है।

    सरकार ने इस दिन को आधिकारिक तौर पर ह्यबजट डेह्ण घोषित किया है। निर्मला सीतारमण का यह लगातार नौवां बजट होगा, जिससे उनसे बड़े आर्थिक फैसलों की उम्मीद की जा रही है। यह बजट ऐसे समय में आ रहा है, जब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अमेरिका की टैरिफ नीतियों और अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता का दबाव बना हुआ है।

    इस पर होगा केंद्र सरकार का फोकस

    अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कौन-सा आर्थिक रोडमैप पेश करती है। महंगाई, रोजगार, बुनियादी ढांचा और वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच यह बजट राजनीतिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। जानकारों का कहना है कि इस बजट में केंद्र सरकार विकसित भारत 2047 का रोडमैप तैयार करने की कोशिश करेगी। इसके साथ ही एक तरफ भारत की उच्च विकास दर बनाए रखने पर फोकस होगा तो वहीं सरकार चाहेगी की बजट में इस तरह के प्रयास किए जाएं कि भारत की बुनियादी व्यवस्था मजबूत हो सके।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअजित पवार का असामयिक निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति
    Next Article The 50 में होगा फीमेल वॉर! फराह खान के शो में 24 एक्ट्रेसेस बनेंगी एक-दूसरे की दुश्मन
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सोना एक हजार रुपए सस्ता, चांदी 6 हजार लुढ़की

      March 19, 2026

      भारतीय शेयर बाजार को मिला वैश्विक तेजी का फायदा

      March 19, 2026

      रुपया पहली बार 92.50 के स्तर से नीचे गया

      March 19, 2026

      घरेलू रिफाइनरियों ने 40 प्रतिशत बढ़ाया एलपीजी उत्पादन

      March 19, 2026

      इंडोनेशिया से एफटीए का अमेरिका को होगा लाभ

      March 19, 2026

      आरबीआई ने बैंकिंग सिस्टम में शॉर्ट टर्म लिक्विडिटी डाली

      March 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      टॉवल में स्कूल गर्ल्स का डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

      By श्वेता चौहानMarch 20, 2026

      School Girls Dance in Towels: टॉवल में स्कूल गर्ल्स का डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया…

      सड़क हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत, चार गंभीर

      March 20, 2026

      लघु सचिवालय में किसानों का प्रदर्शन, पंजाब सीएम भगवंत मान का पुतला फूंका

      March 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.