Close Menu
    What's Hot

    ICC ODI Rankings: शुभमन गिल नंबर-1 बनने के करीब, विराट-रोहित ने भी लगाई लंबी छलांग | Sports

    July 23, 2026

    Sonam Wangchuk Will End Fast : सोनम वांगचुक भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार! सरकार के सामने रखी शर्त | National

    July 23, 2026

    हरियाणा पुलिस का गजब हाल, थाना प्रभारी ने अपने ही पूर्व सब-इंस्पेक्टर से मांगी रिश्वत, ₹2 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Sonam Wangchuk Will End Fast : सोनम वांगचुक भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार! सरकार के सामने रखी शर्त | National

      July 23, 2026

      उनसे कहा आप अनशन तोड़ दें…जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक से की मुलाकात बोले- सरकार आपके पत्र का जवाब देगी | National

      July 22, 2026

      पुलिस का दावा, CJP प्रोटेस्ट में हिंसा, जंतर-मंतर के पास पत्थरबाजी, पथराव में ACP घायल | National

      July 22, 2026

      NEET पेपर लीक पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी से राजनीति नहीं करने की अपील: जेपी नड्डा | National

      July 22, 2026

      जम्मू-कश्मीर में 23, 24 और 25 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किया आदेश

      July 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा के मौसम में बदलाव, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इस दिन से होगी बारिश
    हरियाणा

    हरियाणा के मौसम में बदलाव, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इस दिन से होगी बारिश

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana Weather Update: हरियाणा में जल्दी ही मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश के आसार है। सोमवार को मौसम में गर्माहट देखने को मिली है। कई जिलों में धुंध का भी असर है।

    रविवार सुबह हरियाणा में घने कोहरे और धुंध ने हालात बेहद खतरनाक बना दिए। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। अधिकतर हादसे सुबह सात से नौ बजे के बीच हुए, जब दृश्यता बेहद कम थी। हाईवे, एक्सप्रेसवे और प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगती रफ्तार से चलते नजर आए, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ गया।

    कोहरे का सबसे ज्यादा असर केएमपी एक्सप्रेसवे समेत कई बड़े मार्गों पर देखने को मिला, जहां घंटों तक लंबा जाम लगा रहा और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। इसी बीच मौसम ने भी करवट ले ली है। पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी का असर अब मैदानों में साफ दिखाई देने लगा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 22 जनवरी से प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है।


    Haryana Police Constable Recruitment: हरियाणा पुलिस भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, अब ऐसे होगी आयु गणना

    रविवार को दिन और रात के तापमान में भी बदलाव दर्ज किया गया। रात का न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, कोहरे और धुंध के चलते दिनभर ठंड का अहसास बना रहा।

    पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर यमुना नदी के जलस्तर पर भी देखने को मिल रहा है। हथनीकुंड बैराज पर जल बहाव कम होने से हाइडल बिजली उत्पादन प्रभावित हो रहा है और नहरों में भी मांग के अनुसार पानी नहीं मिल पा रहा। रविवार को अलग-अलग समय पर हथनीकुंड बैराज पर जल प्रवाह में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। पश्चिमी यमुना नहर पर स्थित बिजली उत्पादन इकाइयों को पूरी क्षमता से चलाने के लिए जहां करीब 5400 क्यूसेक पानी की जरूरत होती है, वहीं वर्तमान में कम आपूर्ति के कारण केवल लगभग 30 प्रतिशत बिजली उत्पादन ही हो पा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों में जमी बर्फ पिघलने के बाद ही हालात सुधरने की उम्मीद है और फरवरी तक जल आवक कम रहने की आशंका बनी हुई है।


    Photo 1768746117815

    मौसम विभाग और आईएमडी के साथ हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार 18 जनवरी की रात से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इसका असर फसलों पर भी पड़ सकता है। विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खेतों में हल्की सिंचाई करने से जमीन का तापमान स्थिर रहता है और पाले का प्रभाव कम होता है। वहीं पाले की स्थिति में शाम के समय खेत की मेड़ों पर धुआं करने और सब्जियों की फसलों को ढंकने की भी सलाह दी गई है।

    घने कोहरे और धुंध के कारण प्रदेश के कई जिलों में सड़क और रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित रहा। सुबह के समय दृश्यता 10 से 100 मीटर तक सिमट गई, जिससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर नौ ट्रेनें आधे घंटे से लेकर ढाई घंटे तक की देरी से पहुंचीं। फतेहाबाद और भिवानी सेक्शन में भी रेल सेवाएं प्रभावित रहीं, जबकि रोडवेज बसें अपने निर्धारित समय से देरी से चलती नजर आईं। सुबह देर तक धूप न निकलने से बाजारों और दफ्तरों में भी गतिविधियां प्रभावित रहीं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश की राजधानी में छाई प्रदूषण और कोहरे की मोटी परत
    Next Article 15 फुट गहरे गड्ढों में गिरी गोरखपुर से दिल्ली जा रही बस
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा पुलिस का गजब हाल, थाना प्रभारी ने अपने ही पूर्व सब-इंस्पेक्टर से मांगी रिश्वत, ₹2 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    July 23, 2026

    पापा ने लगाया पेड़, बेटा छाप रहा नोट…एक फैसले ने कैसे बदली फरीदाबाद के इस किसान परिवार की किस्मत?

    July 22, 2026

    हिसार के नए सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट की गुणवत्ता पर हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन ने उठाए सवाल, पत्र लिखकर की ये मांग

    July 22, 2026

    खाकी के पीछे खौफनाक चेहरा बेनकाब! यूपी पुलिस का बर्खास्त हेड कांस्टेबल निकला 12 लाख रुपये की लूट का मास्टरमाइंड

    July 22, 2026

    अंबाला में एक सड़क हादसा कैसे 43 बेजुबानों को कर गया अनाथ? जिस घर को शेल्टर में बदल दिया, वहां पसरा सन्नाटा

    July 22, 2026

    राहुल गांधी पर भड़के अनिल विज, बोले- PM की सुरक्षा में सेंध लगाने का दर्ज हो केस

    July 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    ICC ODI Rankings: शुभमन गिल नंबर-1 बनने के करीब, विराट-रोहित ने भी लगाई लंबी छलांग | Sports

    By परवेश चौहानJuly 23, 2026

    शुभमन गिल को आईसीसी वनडे रैंकिंग में फायदा नई दिल्ली. इंग्लैंड में हाल में खत्म…

    Sonam Wangchuk Will End Fast : सोनम वांगचुक भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार! सरकार के सामने रखी शर्त | National

    July 23, 2026

    हरियाणा पुलिस का गजब हाल, थाना प्रभारी ने अपने ही पूर्व सब-इंस्पेक्टर से मांगी रिश्वत, ₹2 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    July 23, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.