Close Menu
    What's Hot

    भारत में ब्रिक्स समिट में एक मंच पर होंगे मोदी, पुतिन और जिनपिंग

    May 20, 2026

    सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें आज के ताजा दाम

    May 20, 2026

    मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- देश को ‘विश्व गुरु’ बनाने की शेखियाँ मारने वाले प्रधानमंत्री ने भारत को ‘विश्व चेला’ बना दिया

    May 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भारत में ब्रिक्स समिट में एक मंच पर होंगे मोदी, पुतिन और जिनपिंग

      May 20, 2026

      उत्तर व मध्य भारत में आसमान से बरस रही आग

      May 20, 2026

      Stray Dog Case: लोगों की जान की हिफाजत जरूरी, खतरनाक कुत्तों को मौत का इंजेक्शन दें: सुप्रीम कोर्ट

      May 20, 2026

      Rahul Gandhi Raebareli Visit: पीएम मोदी ने अडाणी और अंबानी वाला जो आर्थिक ढांचा बनाया है, वह टूटकर गिरेगा: राहुल गांधी

      May 19, 2026

      भारतीय मजदूरों को मत लाओ, वे अपराधी होते हैं, ताइवान की सड़कों पर पोस्टर लगे

      May 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, May 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- देश को ‘विश्व गुरु’ बनाने की शेखियाँ मारने वाले प्रधानमंत्री ने भारत को ‘विश्व चेला’ बना दिया
    पंजाब

    मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- देश को ‘विश्व गुरु’ बनाने की शेखियाँ मारने वाले प्रधानमंत्री ने भारत को ‘विश्व चेला’ बना दिया

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMay 20, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • मोदी सरकार खाड़ी युद्ध की आड़ में लोगों से अपनी विदेश एवं आर्थिक नीति की नाकामियों को छुपाने की कोशिश कर रही : मान
    •  देश में अघोषित लॉकडाउन लगाने के बजाय, प्रधानमंत्री को तेल, एलपीजी और सोने के भंडारों की वास्तविक स्थिति के बारे में लोगों को बताना चाहिए : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

    संगरूर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज खाड़ी युद्ध के हालात का फायदा उठाने के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र अपनी विदेशी और आर्थिक नीतियों की नाकामी को छुपाने के लिए इस युद्ध को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रही है और देश को जानबूझकर अघोषित लॉकडाउन की ओर धकेला जा रहा है। केंद्र द्वारा लोगों से बार-बार संयम बरतने की अपीलों पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि वैश्विक संकट से प्रभावित किसी भी अन्य देश ने अपने नागरिकों से पेट्रोल, डीजल, गैस या सोना खरीदना बंद करने को नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को लोगों में दहशत और बेचैनी फैलाने के बजाय पूरे देश को भारत के भंडारों की वास्तविक स्थिति के बारे में बताना चाहिए।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि जिस नेतृत्व ने कभी भारत को “विश्व गुरु” बनाने का दावा किया था, अब उसने देश को “विश्व चेला” बनाकर रख दिया है। प्रधानमंत्री के विदेशी दौरों का लाभ आम लोगों के बजाय उनके कारोबारी दोस्तों को ही हो रहा है।

    हाई-टेंशन तारों को भूमिगत करने के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के उद्घाटन के अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि मोदी सरकार विदेश और आर्थिक नीति, दोनों पहलुओं पर पूरी तरह से नाकाम रही है, जिसके कारण देश में बेचैनी का माहौल है। केंद्र सरकार खाड़ी युद्ध से उत्पन्न स्थिति की गंभीरता का आकलन करने में भी नाकाम रही है, जिससे देश में पूरी तरह से भगदड़ मच गई है।

    मुख्यमंत्री ने ताना कसते हुए कहा, “यह हैरान करने वाली बात है कि युद्ध इज़राइल और ईरान के बीच चल रहा है और इसका प्रभाव केंद्र द्वारा जानबूझकर देश पर डाला जा रहा है, जबकि किसी अन्य पड़ोसी देश में स्थिति इतनी गंभीर नहीं है।”

    विदेश और आर्थिक नीतियों में विफलता

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि “विश्व गुरु” बनने का गर्व करने वाले प्रधानमंत्री ने अब देश को “विश्व चेला” बनाकर रख दिया है। उन्होंने आगे कहा, “ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि केंद्र सरकार देश में लिए जाने वाले हर छोटे से छोटे फैसले के लिए अमेरिका में बैठे अपने दोस्तों से इजाजत लेती है। देश में अघोषित लॉकडाउन लगाने के बजाय, प्रधानमंत्री को तेल, एलपीजी और सोने के भंडारों की वास्तविक स्थिति के बारे में लोगों को बताना चाहिए।”

    मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि देश को इस तरह गैर-जिम्मेदाराना ढंग से नहीं चलाया जा सकता, जहाँ प्रधानमंत्री द्वारा लोगों से समझदारी से खर्च करने की ताकीद की जाती है और वे खुद ऐशो-आराम में लगे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री खुद विदेशी दौरों में व्यस्त हैं, लेकिन देशवासियों को विदेश यात्रा से परहेज करने की अपील करते हैं। प्रधानमंत्री ने पिछले 14 सालों में किए गए इतने सारे विदेशी दौरों से हुई उपलब्धियों की जानकारी कभी भी मीडिया, देश या संसद के साथ साझा नहीं की।”

    प्रधानमंत्री के विदेशी दौरे और उद्योगपतियों से निकटता

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रधानमंत्री का कर्तव्य है कि वे लोगों को इन दौरों की उपलब्धियों के बारे में बताएं, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने बताया, “प्रधानमंत्री अपने उद्योगपति मित्रों को इन विदेशी यात्राओं पर अपने साथ ले जाकर उन्हें निवेश के लिए सुविधा देते हैं। नतीजा यह है कि नरेंद्र मोदी के करीबी उद्योगपति दिनोंदिन अमीर हो रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ देश गरीब होता जा रहा है।”

    मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में लोगों को और मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा, “लोगों की समस्याओं का कोई अंत नहीं होगा क्योंकि केंद्र सरकार लोग-विरोधी मानसिकता से ग्रस्त है। लोग भारी बोझ के नीचे दबे रहेंगे क्योंकि चुनाव मोड में व्यस्त होने के कारण केंद्र सरकार अभी-अभी कुंभकरणी नींद से जागी है।”

    एक और सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब भाजपा नेतृत्व को पंजाब के लोगों को गुमराह करने और निराधार एवं तर्कहीन बयानबाजी करने के लिए निंदा की। उन्होंने कहा, “पंजाब भाजपा के नेता जमीनी हकीकतों से पूरी तरह अनजान हैं क्योंकि वे सिर्फ अपनी पार्टी के प्रवक्ता हैं और जो कुछ उनकी हाईकमान उनसे कहलवाना चाहती है, वही कहते हैं।”

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कुछ दिनों पहले ही केंद्रीय कृषि मंत्री के पास डीएपी का मुद्दा उठाया था और आश्वासन दिया गया था कि पंजाब की जरूरतें पूरी की जाएंगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “मैं पहले ही केंद्रीय कृषि मंत्री के पास डीएपी का मुद्दा उठा चुका हूँ और उन्होंने पंजाब की जरूरतों को पूरा किए जाने का भरोसा भी दिया है।”

    विरोधी पार्टियों पर दबाव बनाने के लिए भाजपा के राजनीतिक विंग के रूप में ईडी, सीबीआई और आयकर का किया जा रहा है दुरुपयोग :  मान

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग पर तीखी आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये एजेंसियां भाजपा के विंग के रूप में काम कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा, “केंद्र सरकार द्वारा इन एजेंसियों का दुरुपयोग राजनीतिक विरोधियों पर दबाव बनाने और उन्हें अपने निजी हितों के लिए भगवा पार्टी में शामिल करने के लिए किया जा रहा है। इन एजेंसियों के जरिए राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाकर, भाजपा देश में लोकतंत्र की आवाज को दबाने के लिए बहुत नीचे गिर रही है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘पति पत्नी और वो 2’ ने वर्ल्डवाइड मचाया धमाल, छठे दिन की कमाई ने चौंकाए मेकर्स!
    Next Article सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें आज के ताजा दाम
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तख्त श्री पटना साहिब में माथा टेका

      May 20, 2026

      मनीष सिसोदिया ने गुरु रविदास जी की शिक्षाओं पर चलने के लिए युवाओं को सामाजिक और आर्थिक असमानता खत्म करने का दिया न्यौता

      May 19, 2026

      CM मान बोले- Modi सरकार ने प्रतिबंधों और महंगाई के जरिए

      May 19, 2026

      विजिलेंस ब्यूरो ने 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथों…

      May 19, 2026

      आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटर्स यूनियन ने किया विरोध…

      May 19, 2026

      शादी से किया इनकार, पंजाबी सिंगर यशइंदर कौर को गनपॉइंट पर किया किडनैप, नहर में म‍िली लाश

      May 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भारत में ब्रिक्स समिट में एक मंच पर होंगे मोदी, पुतिन और जिनपिंग

      By अंकित कुमारMay 20, 2026

      September-2026 BRICS Summit: भारत में ब्रिक्स समिट में एक मंच पर होंगे मोदी, पुतिन और…

      सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें आज के ताजा दाम

      May 20, 2026

      मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- देश को ‘विश्व गुरु’ बनाने की शेखियाँ मारने वाले प्रधानमंत्री ने भारत को ‘विश्व चेला’ बना दिया

      May 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.