किलर लुक से जीता सबका दिल
Chitrangda Singh, (द भारत ख़बर), मुंबई: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस के तौर पर अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह का जाना जाता है। हाल ही में चित्रांगदा की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनकी वजह से उनका नाम सिनेमाई गलियारे में चर्चा में आ गया है। चित्रांगदा सिंह की जिन तस्वीरों के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उन्हें एक्ट्रेस ने अपने आॅफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।
इंस्टा की इन लेटेस्ट फोटोज की बदौलत अब लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। चित्रांगदा सिंह की जिन लेटेस्ट फोटोज के बारे में जिक्र किया जा रहा है, उनमें वह सिल्वर कलर की स्टाइलिश साड़ी में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का लुक इन तस्वीरों में काफी ज्यादा गॉर्जियस लग रहा है, जो सबका ध्यान खींच रहा है।

खूबसूरती के दीवाने हो रहे फैंस
आलम ये है कि चित्रांगदा सिंह ने अपनी लेटेस्ट फोटोज में हॉट लुक और कातिलाना अदाओं का जलवा बिखेरा है, जिसे देख फैंस उनकी खूबसूरती के दीवाने हो रहे हैं। यही वजह है कि चित्रांगदा की तस्वीरें फैंस क दिल भी जीत रही हैं।

चित्रांगदा सिंह की इन फोटो पर फैंस जमकर लाइक और कमेंट करके अपने-अपने रिएक्शंस दे रहे हैं। यही कारण है कि अब अभिनेत्री की ये इंस्टा फोटोज सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं और लाइमलाइट में छाई हुई हैं।
मातृभूमि में नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह
बात की जाए चित्रांगदा सिंह की आने वाली फिल्म के बारे में तो उसमें सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि का नाम शामिल है, जिसका पुराना टाइटल बैटल आॅफ गलवान था। इस मूवी में चित्रांगदा लीड रोल प्ले कर रही हैं।

यूं तो चित्रांगदा सिंह और सलमान खान की मातृभूमि अप्रैल के महीने में रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में ये फिल्म पोस्टपॉन हो गई है और अभी तक इसकी नई रिलीज डेट सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि जल्द ही ये सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: सोनल चौहान की फोटोज ने इंटरनेट पर बढ़ाई गर्मी

