Close Menu
    What's Hot

    Rahul Gandhi: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से कपास किसानों को नुकसान: राहुल गांधी

    February 14, 2026

    हरियाणा में नई रेल लाइन को मोदी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, इन 5 जिलों को मिलेगा सीधा फायदा

    February 14, 2026

    ‘Main Hoon’ में Chitrangada Singh के साथ छाया रोमांस

    February 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Rahul Gandhi: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से कपास किसानों को नुकसान: राहुल गांधी

      February 14, 2026

      Vande Mataram Controversy: जहां वंदे मातरम् अनिवार्य, वहां से बच्चों को निकालें: इमाम मुफ्ती सैय्यद

      February 14, 2026

      प्रधानमंत्री गुवाहाटी में किया ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन

      February 14, 2026

      गृह मंत्री ने पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस पर बोला हमला

      February 14, 2026

      राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हुए सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत

      February 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, February 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»CM भगवंत मान का ब्रिटेन को निवेश न्यौता, UK ने जताई पंजाब में
    पंजाब

    CM भगवंत मान का ब्रिटेन को निवेश न्यौता, UK ने जताई पंजाब में

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानDecember 19, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब–यू.के. रणनीतिक संवाद सत्र की अध्यक्षता करते हुए ब्रिटेन के साथ, विशेष रूप से अब तक कम उपयोग में आए क्षेत्रों में, मजबूत और व्यापक रणनीतिक व व्यावसायिक संबंधों पर बल दिया।

    ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा समैरिग्लियो तथा यू.के. से जुड़ी विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पारंपरिक और उभरते हुए नए क्षेत्रों में यू.के. के साथ मजबूत व्यावसायिक साझेदारी के लिए इच्छुक है।

    उन्होंने बताया कि राज्य ने सहयोग के पांच प्रमुख क्षेत्रों—उच्च शिक्षा, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग, ऑटो कंपोनेंट्स तथा कृषि और फूड प्रोसेसिंग—के साथ-साथ फार्मास्यूटिकल एवं स्वास्थ्य सेवाएं, सूचना प्रौद्योगिकी और व्यावसायिक सेवाओं जैसे उभरते क्षेत्रों की भी पहचान की है।

    भगवंत सिंह मान ने पंजाब की क्षमताओं को रेखांकित करते हुए एक विस्तृत खाका प्रस्तुत किया और बताया कि राज्य में पांच हवाई अड्डों तथा मजबूत राष्ट्रीय राजमार्ग संपर्कों के साथ विश्वस्तरीय और सुदृढ़ कनेक्टिविटी नेटवर्क उपलब्ध है, जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करता है।

    सीएम ने कहा कि पंजाब के पास अत्यधिक कुशल कार्यबल है, जो हर क्षेत्र के विकास की कुंजी है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब तुलनात्मक रूप से किफायती और शांतिपूर्ण श्रमबल उपलब्ध कराता है, जो इसे निवेश के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बनाता है। उन्होंने बताया कि राज्य में एकीकृत निवेश प्रणाली मौजूद है और ‘इन्वेस्ट पंजाब’ सिंगल-विंडो सिस्टम के रूप में कार्य करता है, जो डीम्ड अप्रूवल तंत्र के साथ निर्धारित समय-सीमा में सभी आवश्यक मंजूरियां प्रदान करता है, जिससे निवेशकों का विश्वास मजबूत होता है। मुख्यमंत्री ने फास्ट-ट्रैक पोर्टल और सिंगल-विंडो सुविधा पर भी प्रकाश डाला, जिनका उद्देश्य प्रक्रियाओं को सरल बनाना, अनुपालनों के बोझ को कम करना और पंजाब में व्यापार को अधिक सुगम बनाना है।

    भविष्य के अपने दृष्टिकोण को साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आर्थिक प्रगति को तेज करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। उन्होंने यू.के. से मजबूत संबंध रखने वाली विभिन्न कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों और हितधारकों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया, जिनमें से कई ने पंजाब के साथ अपने पुराने संबंधों को याद किया। मुख्यमंत्री ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में अपने कारोबार शुरू करने या विस्तार करने का हार्दिक आमंत्रण दिया और कहा कि मजबूत आधारभूत ढांचा, निर्बाध बिजली आपूर्ति और निवेशक-अनुकूल नीतियां पंजाब को एक आदर्श निवेश गंतव्य बनाती हैं।

    मुख्यमंत्री ने यू.के. के निवेशकों को मोहाली में आयोजित होने वाले पंजाब प्रगतिशील निवेशक सम्मेलन (पी पी आई एस), 2026 में भाग लेने का आमंत्रण देते हुए इस दौरान एक विशेष यू.के.-केंद्रित सत्र का प्रस्ताव रखा। उन्होंने टायनोर, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बेडफोर्ड स्कूल, मुनजाल बर्मिंघम यूनिवर्सिटी, गंगा एक्रोवूल्स, नेटस्मार्ट्ज, रॉकपैकर सहित अन्य कंपनियों का स्वागत किया।

    भगवंत सिंह मान ने कहा कि यू.के. से नया निवेश पंजाब के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा कर सकता है। उन्होंने कंपनियों से विशेष रूप से पराली प्रबंधन और पर्यावरण-अनुकूल समाधानों को बढ़ावा देने वाली नवीन तकनीकों और परियोजनाओं की खोज करने का आग्रह किया।

    मुख्यमंत्री ने शिष्टमंडल को बताया कि पंजाब के वायु गुणवत्ता सूचकांक में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और निरंतर पर्यावरण-अनुकूल प्रयासों के कारण राज्य के कई हिस्सों में यह सूचकांक अब 70 से नीचे है। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के लिए शुरू किए गए स्व-सहायता समूह ‘पहल’ का भी उल्लेख किया और कहा कि जिस प्रकार चीन को दुनिया की फैक्ट्री कहा जाता है, उसी तरह पंजाब सरकार ग्रामीण महिलाओं को औद्योगिक और विनिर्माण विकास की रीढ़ बनाना चाहती है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब में दो सिविल एविएशन क्लब हैं, जो विमानन से जुड़े कौशल विकास को दी जा रही प्राथमिकता को दर्शाते हैं।

    मुख्यमंत्री ने यू.के. के उद्योगपतियों और पंजाबी प्रवासी समुदाय से पंजाब के लिए निवेश आकर्षित करने हेतु ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने उद्योगपतियों द्वारा उठाई गई मोहाली–लंदन सीधी उड़ान की मांग का भी समर्थन किया।

    सीएम ने कहा कि पंजाब विश्व स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाले खेल उपकरणों, साइकिल निर्माण और ऑटो पार्ट्स के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि यू.के. की कंपनियों के साथ साझेदारी से इन क्षेत्रों का और विस्तार होगा तथा इन्हें वैश्विक वैल्यू चेन से अधिक प्रभावी ढंग से जोड़ा जा सकेगा। उन्होंने यू.के. उद्योगों के साथ गहरे सहयोग की वकालत की।

    इस अवसर पर ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा समैरिग्लियो ने दोनों पक्षों की सक्रिय साझेदारी से द्विपक्षीय संबंधों के और सुदृढ़ होने की आशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पंजाबी प्रवासी समुदाय के उद्योगपतियों के साथ काम करना उनके लिए एक रोचक अनुभव रहा है और पंजाब व यू.के. के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग को और गहराई देने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleव्हाइट हाउस क्रिसमस डिनर में शामिल हुई एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत
    Next Article बेटिंग एप केस में सोनू सूद सहित इन सितारों की संपत्तियां जब्त
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      भाजपा पंजाब एससी विंग के वित्त सचिव अमरजीत सिंह कोकरी कलां ‘AAP’ में शामिल

      February 14, 2026

      राष्ट्रीय स्तर पर कृषि जिनसों के उत्पादन-खपत का सर्वे कराए केंद्र सरकार: हरचंद सिंह बरसट

      February 13, 2026

      मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी भाजपा को खुली चुनौती, कहा-“डील के दस्तावेज सार्वजनिक करो…

      February 13, 2026

      प्रशासनिक फेरबदल, 2 IAS और 4 PCS अधिकारियों का…

      February 13, 2026

      अनुराग ढांडा का CM सैनी पर तीखा हमला, बोले- अपनी नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए पंजाब में साजिश रच रही है भाजपा

      February 13, 2026

      भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ ‘AAP’ का पंजाब भर में जोरदार प्रदर्शन

      February 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Rahul Gandhi: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से कपास किसानों को नुकसान: राहुल गांधी

      By अंकित कुमारFebruary 14, 2026

      Rahul Gandhi: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से कपास किसानों को नुकसान: राहुल गांधी कहा- व्यापार समझौता…

      हरियाणा में नई रेल लाइन को मोदी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, इन 5 जिलों को मिलेगा सीधा फायदा

      February 14, 2026

      ‘Main Hoon’ में Chitrangada Singh के साथ छाया रोमांस

      February 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.