Close Menu
    What's Hot

    मध्यपूर्व में कहर का स्टॉक मार्केट पर असर, चौथे दिन गिरावट पर बाजार बंद, TCS के शेयर चमके

    July 23, 2026

    Ind vs Zim 1st T20: 150 kph की रफ्तार के गेंद डालने वाले का डेब्यू, टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन | Sports

    July 23, 2026

    केजरीवाल बोले- दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही “आप” सरकार

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कौन हैं जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से वायरल होने वाली RAF की सोनिया सहरावत? इंस्टा पर हैं फेमस, रील्स होती वायरल

      July 23, 2026

      Sonam Raghuvanshi Bail Cancelled: सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत हुई रद्द, फिर जाना होगा जेल ! | National

      July 23, 2026

      CPSE Employees DA Hike: सीपीएसई के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जुलाई से होगा लागू | National

      July 23, 2026

      Sonam Wangchuk Will End Fast : सोनम वांगचुक भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार! सरकार के सामने रखी शर्त | National

      July 23, 2026

      उनसे कहा आप अनशन तोड़ दें…जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक से की मुलाकात बोले- सरकार आपके पत्र का जवाब देगी | National

      July 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»CM भगवंत सिंह मान ने संत अतर सिंह जी महाराज अस्पताल का किया
    पंजाब

    CM भगवंत सिंह मान ने संत अतर सिंह जी महाराज अस्पताल का किया

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानApril 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    संगरूर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांव चीमा में संत अतर सिंह जी महाराज अस्पताल का उद्घाटन किया। उल्लेखनीय है कि 11.70 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित और 30 बिस्तरों वाला यह अत्याधुनिक अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे के विस्तार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में हजारों लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए शुरू किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि यह अस्पताल न केवल 15 गांवों के लगभग 50 हजार निवासियों को लाभ पहुंचाएगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों की लगभग 35 से 40 हजार आबादी को भी किफायती और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराएगा।

    अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का जमीनी स्तर पर जायजा लिया, मरीजों का हालचाल पूछा और उनके परिवारों से भी बातचीत की।

    अस्पतालों की बदलती तस्वीर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पहले सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों को अधिकतर संगरूर, पटियाला और लुधियाना रेफर किया जाता था, लेकिन अब मरीज स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक मशीनों और समर्पित इमरजेंसी तथा जच्चा-बच्चा वार्डों से सुसज्जित इस अस्पताल में इलाज करवा सकेंगे।

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, “संत बाबा अतर सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा और राज्य सरकार ने इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इसका उद्देश्य क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देना और लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है। इस परियोजना को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।”

    इस नए अस्पताल के महत्व पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “आज संत अतर सिंह जी महाराज के जन्म स्थान गांव चीमा में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर का उद्घाटन किया गया है। संत अतर सिंह जी महाराज ने शिक्षा और समाज सेवा में अमूल्य योगदान दिया और उनके सम्मान में इस केंद्र का नाम रखा जाना गर्व की बात है।” गौरतलब है कि 11.75 करोड़ रुपये की लागत वाला यह केंद्र 30 बिस्तरों की क्षमता वाला होगा।

    इस परियोजना के बारे में विस्तार से बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “यह केंद्र 1975 में 10 बिस्तरों के साथ स्थापित किया गया था, जिसे बाद में 20 बिस्तरों तक बढ़ाया गया। अब क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए इसे 30 बिस्तरों तक विस्तारित किया गया है। लगभग 50 हजार लोगों को आपातकालीन और विशेष चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने वाला यह केंद्र क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा। सड़क दुर्घटना के पीड़ितों और गंभीर बीमारियों वाले मरीजों को यहां आपातकालीन देखभाल मिलेगी और सर्जिकल प्रक्रियाओं की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।”

    अस्पताल में उपलब्ध डाक्टरी सेवाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “ईएनटी और दंत सेवाओं के साथ-साथ बच्चों के इलाज के लिए बाल रोग विशेषज्ञ भी उपलब्ध होंगे। मुफ्त जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य सेवाएं, एक्स-रे और रक्त जांच की सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसके अलावा नशा मुक्ति के लिए भी यहां उपचार उपलब्ध होगा।”

    प्रशासन की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “‘आप’ सरकार ने हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिससे बड़े बदलाव आए हैं। जनता के टैक्स का पैसा जनता के हित में खर्च किया जा रहा है। विकास, स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों के माध्यम से यह पैसा लोगों तक वापस पहुंच रहा है। सरकार ने 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली, 65 हजार से अधिक युवाओं को बिना भ्रष्टाचार के रोजगार, बेहतर सड़कें और बंद किए गए टोल प्लाजा से रोजाना 70 लाख रुपये की बचत सुनिश्चित की है और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रहे हैं।”

    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक अमन अरोड़ा तथा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमालदा विरोध प्रदर्शन मामले में टीएमसी के 2 पार्षदों सहित छह लोगों पर एफआईआर
    Next Article उड़ता ट्रक’ बना चीन का नया कमाल! टनों वजन उठाने वाला सुपर पावरफुल कार्गो ड्रोन तैयार
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      केजरीवाल बोले- दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही “आप” सरकार

      July 23, 2026

      6 महीनों में 2,300 डायबिटीज रोगियों का कैशलेस

      July 23, 2026

      पंजाब पहली से 12वीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना

      July 23, 2026

      पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किया एलान

      July 22, 2026

      बलतेज पन्नू बोले-देश के युवा और किसान सड़कों पर, लेकिन भाजपा सरकार ने बातचीत के बजाय ज़ुल्म का सहारा लिया

      July 22, 2026

      मान सरकार की शिक्षा क्रांति से पंजाब के विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मिली बड़ी मदद 

      July 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मध्यपूर्व में कहर का स्टॉक मार्केट पर असर, चौथे दिन गिरावट पर बाजार बंद, TCS के शेयर चमके

      By परवेश चौहानJuly 23, 2026

      Stock Market closing 23 July : मध्यपूर्व में तनाव बढ़ने और हुती विद्रोहियों द्वारा लाल…

      Ind vs Zim 1st T20: 150 kph की रफ्तार के गेंद डालने वाले का डेब्यू, टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन | Sports

      July 23, 2026

      केजरीवाल बोले- दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही “आप” सरकार

      July 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.