Close Menu
    What's Hot

    Delhi University Election Result: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP की शानदार जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद जीते | Politics

    September 19, 2026

    RBI ने महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर DCC बैंक के निदेशक पद से हटाने का दिया आदेश, क्यों किया ऐसा? | National

    September 19, 2026

    गुरुग्राम में 19वीं मंजिल से गिरे दो मजदूर, एक की गई जान; घटना के बाद पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      RBI ने महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर DCC बैंक के निदेशक पद से हटाने का दिया आदेश, क्यों किया ऐसा? | National

      September 19, 2026

      SpiceJet Flight Delay: दिल्ली से लेह-जम्मू और दुबई की कई फ्लाइट्स लेट, यात्रियों को घंटों करना पड़ा इंतजार | National

      September 19, 2026

      IIT बॉम्बे में ChatGPT से चीटिंग करते पकड़े गए छात्र ने की खुदकुशी, कॉलेज में प्रदर्शन

      September 19, 2026

      IIT बॉम्बे में ChatGPT से चीटिंग करते पकड़े गए छात्र ने की खुदकुशी, कॉलेज में प्रदर्शन

      September 19, 2026

      खिलाड़ियों को पास कोई चॉइस नहीं है, अगर सरकार ने …भारत-पाक हैंडशेक विवाद पर कपिल देव का बयान | National

      September 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, September 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»CM मान ने वैश्विक सेमीकंडक्टर दिग्गज एनएक्सपी को मोहाली में आरएंडडी केंद्र स्थापित करने के लिए न्योता दिया
    पंजाब

    CM मान ने वैश्विक सेमीकंडक्टर दिग्गज एनएक्सपी को मोहाली में आरएंडडी केंद्र स्थापित करने के लिए न्योता दिया

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानApril 21, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    punjab News : पंजाब को वैश्विक सेमीकंडक्टर और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स पारिस्थितिकी तंत्र के क्षेत्र में अग्रणी पंक्ति में खड़ा करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ऑटोमोटिव और सुरक्षित कनेक्टिविटी सेमीकंडक्टर समाधानों के क्षेत्र में वैश्विक नेता और बहुआयामी प्रौद्योगिकी अग्रणी कंपनी एन.एक्स.पी. सेमीकंडक्टर्स को मोहाली में एक अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी) केंद्र स्थापित करने की संभावना तलाशने के लिए आमंत्रित किया है।

    यह कदम इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन, आईटी और अत्याधुनिक मोबिलिटी समाधानों में मोहाली के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरती स्थिति का लाभ उठाकर निवेशों को आकर्षित करने, अपने नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और प्रांत को वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में शामिल करने के लिए पंजाब सरकार की केंद्रित रणनीति का हिस्सा है।

    एन.एक्स.पी. सेमीकंडक्टर्स नीदरलैंड के कार्यकारी निदेशक और कंट्री मैनेजर मौरिस गेरेट्स और एन.एक्स.पी. सेमीकंडक्टर्स के पब्लिक पॉलिसी हेड डॉ. अंकित पाल के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर डिजाइन और नवीन अनुसंधान-आधारित पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोग के अवसर तलाशने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रांत के मजबूत प्रतिभा पूल और उभरते इलेक्ट्रॉनिक्स पारिस्थितिकी तंत्र का लाभ उठाने के लिए मोहाली एक रणनीतिक स्थान रखता है।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एन.एक्स.पी. को कालकट भवन, मोहाली में ‘सिलिकॉन वैली’ जैसा पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की प्रांत सरकार की योजनाओं से भी अवगत करवाया, जो रणनीतिक रूप से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और आईटी सिटी के पास स्थित है।

    मुख्यमंत्री ने स्टार्टअप पंजाब के साथ साझेदारी के तहत सिस्टम डिजाइन समाधानों और एन.एक्स.पी. स्टार्टअप चैलेंज प्रोग्राम पर संभावित सहयोग के बारे में चर्चा की, जिसका उद्देश्य नवीनता एवं अनुसंधान को प्रोत्साहित करना, स्टार्टअप्स का समर्थन करना और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी समाधानों का सह-विकास करना है। उन्होंने नियर फील्ड कम्युनिकेशन (एनएफसी), एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) और सुरक्षित कनेक्टिविटी प्रौद्योगिकियों, जो वैश्विक उद्योग रुझानों के अनुरूप हैं, जैसे क्षेत्रों में समाधान विकसित करने के लिए पंजाब के उभरते ऑटोमोटिव और ऑटो-कंपोनेंट पारिस्थितिकी तंत्र का लाभ उठाने की भी वकालत की।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रांत में मौजूद प्रतिभा के मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र का भी उल्लेख किया, जिसमें आई.आई.टी. रोपड़, आई.एस.बी. मोहाली, प्लाक्षा विश्वविद्यालय, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और अन्य प्रमुख संस्थान शामिल हैं, जो उच्च-गुणवत्ता वाला अनुसंधान और इंजीनियरिंग कार्यबल तैयार करने के लिए सकारात्मक रूप से कार्य कर सकते हैं।

    मुख्यमंत्री ने एन.एक्स.पी. को प्रांत में मौजूद प्रचुर संभावनाओं और साझा रूप से कार्य करने संबंधी अवसरों की तलाश के लिए पंजाब का दौरा करने का निमंत्रण दिया। इसके अलावा उन्होंने अनुसंधान, नवीनता और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र विकास के क्षेत्रों में विचार-विमर्श को आगे बढ़ाने की भी वकालत की ताकि वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में पंजाब की स्थिति को और मजबूत किया जा सके।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “नीदरलैंड में पंजाब सरकार के चल रहे निवेश प्रोत्साहन कार्यक्रम के हिस्से के रूप में वे रणनीतिक साझेदारी तलाशने और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने के लिए वैश्विक स्तर की प्रमुख कंपनियों के साथ व्यापारिक संबंध स्थापित करने के मार्ग पर हैं।”

    उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एवं विनिर्माण (ईएसडीएम), आईटी और अत्याधुनिक मोबिलिटी समाधानों के लिए उभरते केंद्र के रूप में स्थापित होने के बारे में पंजाब का पक्ष भी प्रस्तुत किया।

    मुख्यमंत्री ने हाल ही में शुरू की गई औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति (आईबीडीपी) 2026 के बारे में भी बताया, जिसके तहत इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर्स को लाभकारी क्षेत्र के रूप में पहचाना गया है, जिसमें स्थिर पूंजी निवेश के 125 प्रतिशत तक के प्रोत्साहन हैं।

    उन्होंने अग्रणी वैश्विक कंपनियों, जिनमें इन्फोसिस शामिल है, द्वारा आईटी सिटी, मोहाली में हाल ही में किए गए निवेशों और सेमी-कंडक्टर लेबोरेटरी (एससीएल), मोहाली के चल रहे विस्तार का भी उल्लेख किया, जहां भारत सरकार के सेमीकंडक्टर मिशन के तहत टाटा ग्रुप की भागीदारी से क्षमता वृद्धि की पहल की जा रही है। उन्होंने कहा, “प्रांत सरकार के सक्रिय प्रयासों के परिणामस्वरूप पंजाब अब दुनिया भर में सबसे पसंदीदा निवेश स्थल के रूप में उभरा है।”

    इस अवसर पर विचार-विमर्श के दौरान एनएक्सपी ने अनुसंधान एवं विकास, एम्बेडेड सिस्टम और ऑटोमोटिव सेमीकंडक्टर समाधानों पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत में अपनी मजबूत वैश्विक उपस्थिति और व्यापक प्रतिष्ठा को उजागर किया। कंपनी ने उभरते वैश्विक रुझानों, जिसमें इंटेलिजेंट एज प्रणालियां, ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स, आईओटी और सुरक्षित कनेक्टिविटी प्रौद्योगिकियों का गतिशील विकास शामिल हैं, के बारे में भी जानकारी साझा की।

    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा और अन्य भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमिस इंडिया बनीं साध्वी की ऐसी तस्वीरें, जिन्हें देख बॉलीवुड हीरोइनों को भूल जाएंगे
    Next Article येलो मोनोकिनी में मानुषी छिल्लर ने मालदीव के बीच पर बरसाया कहर
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      UPI पर अतिरिक्त चार्ज के खिलाफ जालंधर और पठानकोट में AAP का प्रदर्शन, फूंका पुतला

      September 19, 2026

      पंजाब सरकार ने 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया

      September 19, 2026

      AAP नेता बलतेज पन्नू  बोले- भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ एक राजनीतिक स्टंट है

      September 19, 2026

      मुख्यमंत्री मान ने PAU किसान मेले का उद्घाटन किया…

      September 18, 2026

      गुरुद्वारा डेरा साहिब से निकाली गई पालकी साहिब, श्रद्धालुओं..

      September 18, 2026

      Punjab News: फरीदकोट के नमन धीर का इंडिया ‘ए’ क्रिकेट टीम में चयन

      September 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Delhi University Election Result: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP की शानदार जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद जीते | Politics

      By परवेश चौहानSeptember 19, 2026

      दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने शानदार जीत दर्ज की है और 3 पदों…

      RBI ने महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर DCC बैंक के निदेशक पद से हटाने का दिया आदेश, क्यों किया ऐसा? | National

      September 19, 2026

      गुरुग्राम में 19वीं मंजिल से गिरे दो मजदूर, एक की गई जान; घटना के बाद पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़

      September 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.