Close Menu
    What's Hot

    अमेरिकी संसद में एच-1बी से ग्रीन कार्ड का रास्ता बंद करने वाला बिल पेश

    June 6, 2026

    Chief Secretary Directs Departments to Speed Up Right-to-Business, Land Use and Industrial Reforms

    June 6, 2026

    CM मान ने कहा- स्वास्थ्य संभाल योजना

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिकी संसद में एच-1बी से ग्रीन कार्ड का रास्ता बंद करने वाला बिल पेश

      June 6, 2026

      राहुल ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा ग्रेट निकोबार परियोजना का मकसद एक कारोबारी का होटल और कैसीनो खुलवाना

      June 6, 2026

      फिरोजपुर में पिकअप और ट्राले के बीच टक्कर, 8 लोगों की मौत

      June 6, 2026

      कल दिल्ली लौटेंगे कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर अभिजीत दिपके, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे

      June 6, 2026

      ट्रम्प बोले-डील हुई तो मुलाकात संभव, मुजतबा खामेनेई से मिलने पर गर्व होगा

      June 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»CM मान ने कहा- स्वास्थ्य संभाल योजना
    पंजाब

    CM मान ने कहा- स्वास्थ्य संभाल योजना

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJune 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • एम.एम.एस.वाई. के तहत 3.79 लाख मरीजों ने 654 करोड़ रुपये का नकदी रहित इलाज हासिल किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
    • योजना के तहत अब तक पंजाब भर के 23.01 लाख परिवारों को 47.27 लाख स्वास्थ्य कार्ड जारी किए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
    • योजना के तहत अब तक 835 अस्पताल सूचीबद्ध; पंजाब का हर परिवार 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का हकदार 

    चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सेहत योजना (एम.एम.एस.वाई.) की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि यह प्रमुख स्वास्थ्य संभाल पहल प्रदेश भर के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। उन्होंने साथ ही कहा कि इस योजना के तहत 3.79 लाख मरीज पहले ही 654 करोड़ रुपये का नकदी रहित प्राप्त कर चुके हैं।

    समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश के हर परिवार के लिए गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस योजना को लोगों से भरपूर समर्थन मिला है और यह पंजाब भर में सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवा कवरेज की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम के रूप में उभर रही है।

    कार्यक्रम की पहुंच को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “अब तक, मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 47.27 लाख स्वास्थ्य कार्ड जारी किए गए हैं, जिसमें पंजाब भर के 23.01 लाख परिवार कवर हैं। इन कार्डधारकों में से 48.5 प्रतिशत पुरुष और 51.5 प्रतिशत महिलाएं हैं। शहरी क्षेत्रों में लगभग 31 प्रतिशत कार्ड जारी किए गए हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 69 प्रतिशत कार्ड जारी किए गए हैं।”

    उन्होंने बताया कि इस योजना को और अधिक सुलभ और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा लगातार सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “लोगों को स्वास्थ्य कार्ड डाउनलोड करने में आ रही कठिनाइयों के मद्देनजर एक समर्पित व्हाट्सएप-आधारित सुविधा और एक वेबसाइट पेज बनाया जा रहा है ताकि लाभार्थी अपने ई-कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकें। इसी तरह, एक नई मोबाइल ऐप-आधारित पंजीकरण प्रणाली पर भी काम चल रहा है और जल्द ही यह काम पूरा कर लिया जाएगा।”

    इस योजना के तहत दिए जाने वाले उपचार के बारे में विवरण साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “अब तक 3.79 लाख मरीजों ने सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में इस योजना के तहत 654 करोड़ रुपये का मुफ्त उपचार प्राप्त किया है।” उन्होंने आगे बताया कि इस योजना के तहत 835 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है, जिनमें 223 सरकारी अस्पताल और 612 निजी अस्पताल शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि लाभार्थियों को प्रदेश भर में मानक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों।

    इस पहल के पैमाने और महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मुख्यमंत्री सेहत योजना पंजाब के सभी 65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य कार्ड प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। इस प्रमुख योजना के तहत हर परिवार 10 लाख रुपये तक के नकद रहित इलाज का हकदार है।”

    इस योजना को प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा में एक नया मील का पत्थर बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “यह पहल लोगों के लिए वरदान साबित हुई है क्योंकि पहले उन्हें चिकित्सा उपचार पर बड़ी रकम खर्च करनी पड़ती थी। लेकिन यह योजना यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी परिवार आर्थिक तंगी के कारण मानक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे।”

    बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबोल्ड बिकिनी लुक में बीच पर बिखेरे जलवे, हसीना की अदाओं ने जीता दिल
    Next Article Chief Secretary Directs Departments to Speed Up Right-to-Business, Land Use and Industrial Reforms
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना 1 जुलाई से होगी शुरू

      June 6, 2026

      1 किलो हेरोइन, 5 पिस्तौल और ड्रग्स बरामद, अफगान…

      June 5, 2026

      3.79 लाख मरीज़ों को 654 करोड़ रुपये का मुफ़्त इलाज

      June 5, 2026

      वित्त मंत्री चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात; मांगों पर जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा

      June 5, 2026

      मंत्री हरपाल सिंह चीमा बोले- भाजपा दलबदलुओं को उपयोग कर फेंक देने वाले प्यादों की तरह मानती है

      June 5, 2026

      निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए

      June 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अमेरिकी संसद में एच-1बी से ग्रीन कार्ड का रास्ता बंद करने वाला बिल पेश

      By अंकित कुमारJune 6, 2026

      H-1B: अमेरिकी संसद में एच-1बी से ग्रीन कार्ड का रास्ता बंद करने वाला बिल पेश…

      Chief Secretary Directs Departments to Speed Up Right-to-Business, Land Use and Industrial Reforms

      June 6, 2026

      CM मान ने कहा- स्वास्थ्य संभाल योजना

      June 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.