Close Menu
    What's Hot

    सोना फिर रिकॉर्ड के करीब, चांदी में भी बड़ा उछाल, जानें आज का ताजा रेट

    July 27, 2026

    नेपाल में भारतीय करेंसी पर लगी रोक हटी

    July 27, 2026

    CM नायब सैनी का बड़ा बयान, कहा- पेपर लीक करने वालों पर और कड़ा होगा कानून

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      नेपाल में भारतीय करेंसी पर लगी रोक हटी

      July 27, 2026

      IMD Weather Alert: देशभर में मानसून का कहर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जाने अपने राज्य के मौसम का हाल | National

      July 27, 2026

      सिद्धारमैया ने राजनीति से संन्यास लेने का किया ऐलान, 2028 में विधानसभा चुनाव लड़ने से भी किया इनकार, कहा- राजनीति में जब भ्रष्टाचार हावी

      July 26, 2026

      पेपर लीक पर कल लाएंगे कठोर कानून, पीएम ने वीडियो किया जारी, परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स भी गठित की

      July 26, 2026

      पंजाब में आईएसआई समर्थित बीकेआई का आतंकी गिरफ्तार, 1.3 किलो आईईडी भी बरामद

      July 26, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, July 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»CM नायब सैनी का बड़ा बयान, कहा- पेपर लीक करने वालों पर और कड़ा होगा कानून
    हरियाणा

    CM नायब सैनी का बड़ा बयान, कहा- पेपर लीक करने वालों पर और कड़ा होगा कानून

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल जैसे अपराधों पर और अधिक कठोर कानूनी व्यवस्था लाने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह करोड़ों युवाओं की मेहनत, उनके सपनों और उनके भविष्य की रक्षा की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम होगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भविष्य की आवश्यकताओं और देश के युवाओं के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय लेते हैं। युवाओं के हितों की रक्षा करना केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसी सोच के साथ सार्वजनिक परीक्षाओं की पवित्रता बनाए रखने के लिए कानून को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक माफिया, नकल गिरोह तथा युवाओं का भविष्य लूटने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि ईमानदार और मेहनती युवाओं का विश्वास व्यवस्था में बना रहे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पहले ही बिना पर्ची, बिना खर्ची के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए प्रदेश में पारदर्शी, निष्पक्ष और मेरिट आधारित भर्ती व्यवस्था स्थापित की है। आज प्रदेश में योग्य एवं प्रतिभाशाली युवाओं को बिना किसी सिफारिश और बिना किसी भ्रष्टाचार के सरकारी नौकरियां मिल रही हैं, जो सुशासन और पारदर्शिता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के हित सर्वोपरि रहेंगे- सीएम सैनी 

    सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के हित सर्वोपरि रहेंगे। युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि देश की परीक्षा प्रणाली पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय बनी रहे।


    charkhi dadri murde 2026 07 2b1933afa6358c43c4bdd851fdb648e7 1200x675

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं पहले भी विभिन्न सरकारों के समय होती रही हैं। वर्ष 1986 में भी संसद में पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा हुई थी, लेकिन उस समय इस दिशा में कोई प्रभावी कानून नहीं बनाया जा सका। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2024 में सार्वजनिक परीक्षाओं में अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए कानून बनाया गया। अब समय की आवश्यकता को देखते हुए इस कानून को और अधिक सख्त बनाया जा रहा है ताकि पेपर लीक, नकल और परीक्षा संबंधी अन्य अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण रूप से विपक्ष ने हमेशा देश के हर महत्वपूर्ण मुद्दे पर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया है। लेकिन केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य और देश के हितों से जुड़े विषयों पर पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार द्वारा कानून को और अधिक सख्त बनाए जाने से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और विश्वसनीयता और मजबूत होगी तथा करोड़ों युवाओं का भविष्य सुरक्षित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार युवाओं के सपनों की रक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर आवश्यक कदम उठाती रहेगी।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तानी मुक्केबाज पस्त, जदुमणि सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में चटाई धूल, पहुंचे क्वार्टर फाइनल में | Sports
    Next Article नेपाल में भारतीय करेंसी पर लगी रोक हटी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    साथ चल देंगी बुरी आत्माएं…श्मशान से लौटते समय न करें ये काम, मुड़कर देखना भी घातक

    July 27, 2026

    घर की चाबियां बदल सकती हैं आपकी किस्मत, ज्योतिषाचार्य से जानिए ट्रिक – News18 हिंदी

    July 26, 2026

    बाएं पैर में था फोड़ा, चीर दिया दायां पैर; नूंह के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों का पागलपन

    July 26, 2026

    आप भी बदलते हैं रातभर करवटें? देसी घी के दीये की ये ट्रिक ले आएगी सुकून भरी नींद

    July 26, 2026

    क्या सिर्फ जिम जाने वालों को ही ज्यादा प्रोटीन की जरूरत? फरीदाबाद की डायटीशियन ने बताया सच

    July 26, 2026

    सुपर सीडर के लिए 1.2 लाख, रोटावेटर पर 40 हजार…कृषि यंत्र खरीदने पर मिल रही तगड़ी सब्सिडी

    July 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    सोना फिर रिकॉर्ड के करीब, चांदी में भी बड़ा उछाल, जानें आज का ताजा रेट

    By परवेश चौहानJuly 27, 2026

    Gold-Silver Price Today 27 July 2026 | Aaj Ka Sone Chandi Ka Daam: सोने और…

    नेपाल में भारतीय करेंसी पर लगी रोक हटी

    July 27, 2026

    CM नायब सैनी का बड़ा बयान, कहा- पेपर लीक करने वालों पर और कड़ा होगा कानून

    July 27, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.