Cricketer Rinku singh marriage date: टीम इंडिया के क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय हो गई है। प्रिया सरोज के पिता और केराकत विधायक तूफानी सरोज ने पुष्टि की है कि दोनों का विवाह चार दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में होगा। सपा विधायक तूफानी सरोज के अनुसार, दोनों परिवारों की सहमति से शादी की तारीख और जगह तय की गई है। शादी की तैयारियां भी लगभग पूरी कर ली गई हैं। विवाह समारोह पूरे विधि-विधान से आयोजित किया जाएगा।
कई हस्तियां होंगी शामिल
प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई जून 2025 में हुई थी। इसके बाद से दोनों लगातार चर्चा में रहे हैं। विवाह समारोह में राजनीति, प्रशासन और क्रिकेट जगत से जुड़े कई प्रमुख लोगों के शामिल होने की संभावना है।
सेंट्रम होटल में हुई थी सगाई
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई लखनऊ के सेंट्रम होटल में हुई थी। दोनों के परिवारों और करीबियों की मौजूदगी में यह कार्यक्रम हुआ था। अब सगाई के बाद विवाह समारोह की तैयारियां आगे बढ़ाई जा रही हैं।

