Close Menu
    What's Hot

    अब 17 नहीं दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशन हुए बंद, कब खुलेंगे; जानें यहां

    July 24, 2026

    अब कब है ITR फाइल करने की आखिरी तारीख? जानें किन लोगों के लिए बढ़ी है डेट

    July 24, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, कोर्ट की कार्यवाही के वीडियो को बिना इजाजत सोशल मीडिया नहीं कर सकते पोस्ट | National

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, कोर्ट की कार्यवाही के वीडियो को बिना इजाजत सोशल मीडिया नहीं कर सकते पोस्ट | National

      July 24, 2026

      JNU-DU Warning on CJP Protest: जेएनयू और दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रों को वॉर्निंग, CJP प्रोटेस्ट में न जाएं, वरना एक्शन लेंगे | Delhi

      July 24, 2026

      Jammu Kashmir Landslide: भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे दूसरे दिन भी बंद, फंसे लोगों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन | National

      July 24, 2026

      हिमाचल में शराब ठेके पर पुलिस कर्मियों ने किया बवाल

      July 24, 2026

      पंजाब पुलिस का एएसआई नहर में कूदा

      July 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, July 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»खेतों में अंधेरा और सूखते धान.. फरीदाबाद के किसानों ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, कहा- बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो..
    हरियाणा

    खेतों में अंधेरा और सूखते धान.. फरीदाबाद के किसानों ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, कहा- बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो..

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 24, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फरीदाबाद: फरीदाबाद के डीग गांव और उसके आसपास के गांवों के किसान इन दिनों बिजली की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं. किसानों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से खेतों की बिजली नहीं आई है. इसकी वजह से धान की फसल को पानी नहीं मिल पा रहा है और सब्जियां भी सूखने लगी हैं. खेतों में दिन-रात रहने वाले किसानों के सामने पीने के पानी तक का संकट खड़ा हो गया है. किसान का कहना हैं एसडीओ और जेईई को कई बार फोन किया जाता है, लेकिन या तो फोन उठाया नहीं जाता या फिर स्विच ऑफ मिलता है. किसानों का आरोप है कि यह समस्या सिर्फ डीग गांव तक सीमित नहीं है, बल्कि सुनपेड़ समेत आसपास के गांव भी इसी परेशानी से गुजर रहे हैं.

    8 मिनट भी लगातार बिजली नहीं 

    Local18 से बातचीत में डीग गांव के किसान अभय सिंह बताते हैं. सबसे बड़ी परेशानी बिजली की है. सरकार 8 घंटे बिजली देने की बात करती है, लेकिन 8 मिनट भी लगातार बिजली नहीं मिलती. मेरा फीडर ऊंचा गांव से जुड़ा है और जब एसडीओ या जेईई को फोन करते हैं तो फोन नहीं उठाते. ज्यादा फोन करने पर नंबर तक ब्लैक लिस्ट में डाल दिया जाता है. अभय सिंह बताते हैं मेरी 5 एकड़ खेती है, लेकिन पानी नहीं मिलने से धान की सिंचाई नहीं हो पा रही है और बिजली आने का कोई तय समय भी नहीं है.

    अभय सिंह बताते हैं बिजली नहीं मिलने की वजह से मेरी मूंग की फसल पहले ही खराब हो चुकी है. अब धान की फसल भी खतरे में है. कई किसान 24 घंटे खेतों में ही रहते हैं, लेकिन वहां पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं है. पानी लेने के लिए कई किलोमीटर दूर गांव जाना पड़ता है. रात 2 बजे बिजली देने का कोई फायदा नहीं है, क्योंकि किसान दिनभर खेतों में काम करता है. अगर दिन में 8 घंटे रोजाना बिजली मिले तो खेती आसानी से हो सकती है.

    40 साल की खेती फिर भी बिजली बनी सबसे बड़ी मुसीबत

    बल्लभगढ़ के सुनपेड़ गांव के किसान बलवीर बताते हैं मैं करीब 40 साल से खेती कर रहा हूं. लेकिन बिजली की समस्या आज तक खत्म नहीं हुई. खेतों में कभी एक-दो घंटे बिजली आती है और फिर चली जाती है. कई बार लगातार तीन दिन तक बिजली नहीं आती. धान की फसल में समय पर पानी देना जरूरी होता है… लेकिन बिजली नहीं मिलने से सिंचाई नहीं हो पा रही है. यह समस्या सिर्फ इस मौसम की नहीं, बल्कि पूरे साल बनी रहती है.


    cbi 2026 06 6f76168574b925e0aec30b03de5a1393 1200x675

    3 दिन से अंधेरे में खेत, धान सूखने की कगार पर

    किसान ललित बताते हैं खेतों की बिजली लंबे समय से सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई है. बिजली समय पर नहीं आती और जब आती भी है तो बहुत कम समय के लिए रहती है. इससे खेती का पूरा काम प्रभावित हो जाता है. किसानों को हर बार यही उम्मीद रहती है व्यवस्था सुधरेगी, लेकिन हालात पहले जैसे ही बने हुए हैं.

    किसान फुलकीत रावत बताते हैं सरकार 8 घंटे बिजली देने की बात करती है लेकिन खेतों में मुश्किल से 2 घंटे बिजली मिलती है. पिछले तीन दिनों से तो बिजली बिल्कुल नहीं आई है. अधिकारियों को फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिलता. धान की फसल को लगातार पानी चाहिए, लेकिन बिजली नहीं होने से सिंचाई पूरी नहीं हो पा रही है और किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है.

    बिजली नहीं आई तो फसल बचाना होगा मुश्किल

    किसान तुषार रावत बताते हैं मेरी 12 एकड़ खेती है और बिजली की समस्या से सबसे ज्यादा नुकसान खेती को हो रहा है. पिछले तीन दिनों से खेतों में बिजली नहीं आई. कई बार फोन करने पर अधिकारी फोन नहीं उठाते और कभी उठाते भी हैं तो बाद में नंबर ब्लॉक कर देते हैं. तुषार रावत बताते हैं अगर जल्द बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो धान समेत दूसरी फसलें भी खराब हो सकती हैं और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleAsian Games 2026: नॉकआउट में सीधी एंट्री, गोल्ड मेडल बचाने उतरेंगे, भारत की पुरुष और महिला टीमों को मिला बड़ा फायदा | Sports
    Next Article सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, कोर्ट की कार्यवाही के वीडियो को बिना इजाजत सोशल मीडिया नहीं कर सकते पोस्ट | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    UPSC एग्जाम में 76वीं रैंक लाने वाला चंडीगढ़ का अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 4 लाख रुपये मांगे थे, सीबीआई ने ट्रैप लगातार पकड़ा

    July 24, 2026

    प्यार हमारा अमर रहेगा…सोनीपत में ट्रेन के आगे कूदे युवक और शादीशुदा पड़ोसन महिला, मौत

    July 24, 2026

    हरियाणा के सिरसा में CM नायब सैनी की जनसुनवाई, 19 में से 18 शिकायतों का मौके पर निपटारा

    July 24, 2026

    Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: 13 राज्यों में मानसून दिखाएगा तेवर, मुंबई-गुजरात में ऑरेंज अलर्ट, पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश, मौसम पर IMD अपड

    July 23, 2026

    हांसी में भाखड़ा नहर में चानौत T-कनेक्शन विवाद पर 54 दिन से धरना, अजय चौटाला बोले-सत्ता में बैठे लोगों को पीटना होगा, Gen-G से अपील

    July 23, 2026

    बंद कुएं, टैंक और सीवर में उतरने से बचें, डॉ. अरविंद शर्मा ने जारी की सुरक्षा चेतावनी

    July 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    अब 17 नहीं दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशन हुए बंद, कब खुलेंगे; जानें यहां

    By परवेश चौहानJuly 24, 2026

    Delhi 18 Metro Station Closed Today | Delhi Metro Station Closed Today: दिल्ली के जंतर-मंतर…

    अब कब है ITR फाइल करने की आखिरी तारीख? जानें किन लोगों के लिए बढ़ी है डेट

    July 24, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, कोर्ट की कार्यवाही के वीडियो को बिना इजाजत सोशल मीडिया नहीं कर सकते पोस्ट | National

    July 24, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.