Close Menu
    What's Hot

    100 करोड़ क्लब में शामिल हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’

    December 8, 2025

    भारत और ईयू के बीच एफटीए को लेकर अहम वार्ता आज

    December 8, 2025

    जानें कब खरीदें नया स्मार्टफोन

    December 8, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, अब छूटेगी कंपकंपी

      December 8, 2025

      सीटीडब्ल्यूजी की बैठक में छाया आतंकवाद का मुद्दा

      December 7, 2025

      बर्च बाय रोमियो लेन में भीषण से मरने वालों की संख्या 25 पहुंची

      December 7, 2025

      Air India Big Announcement : इंडिगो उड़ानें रद्द के बीच एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने घरेलू किराए किए कैप

      December 7, 2025

      Vice President C. P. Radhakrishnan पहुंचे ब्रह्माकुमारीज संस्थान, धर्म के पालन पर दिया ज़ोर, बोले

      December 7, 2025
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, December 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Delhi Blast Update: जांच एजेंसियों ने मुज्जमिल और शाहीन के लेकर किया चौकाने वाला खुलासा, डीजी लॉकर देख दंग रह गई टीम
    Breaking News

    Delhi Blast Update: जांच एजेंसियों ने मुज्जमिल और शाहीन के लेकर किया चौकाने वाला खुलासा, डीजी लॉकर देख दंग रह गई टीम

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारNovember 29, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link



    Delhi Blast: जांच एजेंसियों ने मुज्जमिल और शाहीन के लेकर किया चौकाने वाला खुलासा, डीजी लॉकर देख दंग रह गई टीम

    • फ्लैट से मिले 18.5 लाख, सोने के बिस्किट और विदेशी करेंसी बरामद

    Delhi Blast Update,  (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : दिल्ली में लाल किला के पास हुए आतंकी हमला, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था, इस हमले के बाद अब एक से एक चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। उक्त मामले में मुख्य आरोपी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग की कमांडर डॉ. शाहीन सईद और डॉ मुजम्मिल शकील के रिश्तों को लेकर जांच एजेंसियों ने बड़ा खुलासा किया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक डॉक्टर शाहीन मुज्जमिल की प्रेमिका नहीं, बल्कि पत्नी है। जांच में सामने आया है कि अल-फलाह यूनिवर्सिटी के पास एक मस्जिद में सितंबर 2023 में दोनों ने निकाह किया था। दस्तावेजों में भी मुजम्मिल शकील ने शाहीन सईद को अपनी पत्नी बताया है।

    शाहीन सईद पढाई में काफी तेज थी

    यूपी के लखनऊ के डालीगंज इलाके में पली-बढ़ी शाहीन सईद पढाई में काफी तेज थी और शाहीन ने इलाहाबाद से MBBS की पढ़ाई की और फिर फार्माकोलॉजी स्पेशलिस्ट बन गई। शाहीन के पिता सैयद अहमद अंसारी एक सरकारी कर्मचारी हैं। शाहीन के परिवार विनम्र, शिक्षित और सामाजिक रूप से सम्मानित रूप में अपनी पहचान बनाये हुए है। शाहीन ने वर्ष 2014 से 2018 के बीच सऊदी अरब के मेडिकल कॉलेज में बतौर प्रोफेसर नौकरी की।

    वो आतंकी संगठन के संपर्क में आ चुकी थी

    2018 में भारत लौटने के बाद उसके 2021 तक तीन साल कुछ नहीं किया और वो घर पर ही रहा करती थी, लेकिन घर वालों या दूसरों की नजरों में शाहीन भले घर पर खाली रहती थी, लेकिन वो आंतक का जाल बन रही थी। चूँकि शाहीन सऊदी अरब से जब वो लौटी तो उस वक्त वो आतंकी संगठन के संपर्क में आ चुकी थी। इस दौरान वो आतंकी गतिविधियों में लिप्त हो चुकी थी और अपना नेटवर्क फैलाने में लगी हुई थी। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान उसे टेरर फंडिंग के काफी रुपये भी मिले।

    व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल के तहत अन्य डॉक्टरों से अपना संपर्क बढ़ाया

    इसके बाद शाहीन 2021 में उसने अल फलाह यूनिवर्सिटी में बतौर प्रोफेसर की नौकरी शुरू की। उसने यहां व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल के तहत अन्य डॉक्टरों से अपना संपर्क बढ़ाया। इस दौरान शाहीन डॉ. मुजम्मिल के बेहद करीब आ चुकी थी और इन दोनों के बीच नजदीकीयां प्यार और निकाह तक पहुँच गई। इस रिश्ते का मकसद अपने नेटवर्क को बढ़ाना था।

    पहले हो चुकी दो शादियां

    शाहीन सईद ने नवंबर 2003 में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जफर हयात से शादी की और उनके दो बच्चे हुए, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। 2012 के अंत में इस शादी का भी अंत हो गया था। तलाक के बाद शाहीन सईद ने दोबारा शादी की। 2021 में गाजियाबाद में कपड़ा व्यवसाय करने वाले एक व्यक्ति से दोबारा शादी कर ली, लेकिन ये शादी भी ज्यादा समय तक नहीं टिकी।

    डिजिटल लॉकर शाहीन ने खोला तो हैरान हो गई एनआईए टीम

    जम्मू कश्मीर पुलिस, दिल्ली स्पेशल सेल की टीम ने अल फलाह यूनिवर्सिटी में डॉ. शाहीन के फ्लैट नंबर 32 के लॉकर आदि की जांच की, जहाँ टीम को एक डिजिटल लॉकर भी मिला था, जिसे टीम पहले खोल नहीं सकी थी, लेकिन गुरुवार रात एनआईए की टीम डॉ. शाहीन को निशानदेही के लिए लेकर पहुंची और ये डिजिटल लॉकर खुलवाया।

    लॉकर में कई सारे पैकेट दिखे जिसमें खाकी रंग की टेप भी लगी थी। शाहीन से पूछा तो बोली कि इन पैकेट में सामान है। पैकेट खोलकर चेक किया तो उसमें 500 के नोट भरे थे। खोलकर चेक किए तो इनमें 18.50 लाख रुपये नकद, सोने के दो बिस्किट, गहने मिले। सोने के बिस्किट व जूलरी का कुल वजन 300 ग्राम पाया गया। इसके साथ ही सऊदी अरब की करेंसी भी लॉकर से टीम को मिली।

    ये भी पढ़ें: Ambala News : छेड़छाड़ के आरोपियों की परेड पर मंत्री अनिल विज ने एसएचओ की पीठ थपथपाई

    The post Delhi Blast Update: जांच एजेंसियों ने मुज्जमिल और शाहीन के लेकर किया चौकाने वाला खुलासा, डीजी लॉकर देख दंग रह गई टीम appeared first on Aaj Samaaj.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा का ये हाईवे बनेगा 4 लेन, इन गांव और शहरों की लग गई लॉटरी
    Next Article सीनियर सिटिज़न के लिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर 8% से ज़्यादा इंटरेस्ट
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, अब छूटेगी कंपकंपी

      December 8, 2025

      सीटीडब्ल्यूजी की बैठक में छाया आतंकवाद का मुद्दा

      December 7, 2025

      बर्च बाय रोमियो लेन में भीषण से मरने वालों की संख्या 25 पहुंची

      December 7, 2025

      Air India Big Announcement : इंडिगो उड़ानें रद्द के बीच एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने घरेलू किराए किए कैप

      December 7, 2025

      Vice President C. P. Radhakrishnan पहुंचे ब्रह्माकुमारीज संस्थान, धर्म के पालन पर दिया ज़ोर, बोले

      December 7, 2025

      परिचालन संकट आज छठे दिन भी जारी, 200 से ज्यादा उड़ानें रद, पैसा रिफंड करने के निर्देश

      December 7, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      100 करोड़ क्लब में शामिल हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’

      By श्वेता चौहानDecember 8, 2025

      Dhurandhar: 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ वीकेंड पर बॉक्स…

      भारत और ईयू के बीच एफटीए को लेकर अहम वार्ता आज

      December 8, 2025

      जानें कब खरीदें नया स्मार्टफोन

      December 8, 2025
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2025 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.