Close Menu
    What's Hot

    राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

    July 21, 2026

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी

    July 21, 2026

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए इस हफ्ते हो सकता है टीम का ऐलान, सुंदर की चोट बनीं चिंता, जड़ेजा की होगी वापसी? | Sports

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      July 21, 2026

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Delhi High Court ने रेप के आरोपी AIIMS के डॉक्टर को जमानत दी, जानिए आदेश में क्या कहा?
    Breaking News

    Delhi High Court ने रेप के आरोपी AIIMS के डॉक्टर को जमानत दी, जानिए आदेश में क्या कहा?

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJune 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट ने शादी का वादा कर एक महिला से रेप के मामले में आरोपी एम्स के एक डॉक्टर को जमानत दे दी. अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया पता चलता है कि आरोपी और महिला सहमति से सह जीवन साथी थे. जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहीं जस्टिस शैलेंद्र कौर ने कहा कि महिला ने बाकि लोगों के खिलाफ भी इसी तरह के अपराधों के लिए प्राथमिकी दर्ज कराई थी और जबरन वसूली सहित कुछ मामले भी उसके खिलाफ दर्ज किए गए हैं.

    हाीकोर्ट ने कहा, ‘‘गौरतलब है कि याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत को यह भी बताया कि पीड़िता ने वर्तमान मामले के समान ही अन्य अपराधों की प्राथमिकी अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी दर्ज कराई है और उसके खिलाफ भी कुछ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं.’’

    महिला के खिलाफ जबरन वसूली का मामला

    महिला के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें उस पर एक व्यक्ति और उसके परिवार से रुपए ऐंठने और उन्हें आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था.

    ‘जटिल तथ्यों का ताना बाना नजर आता है’

    अदालत ने 30 मई के अपने आदेश में कहा कि, ‘‘इस अदालत के समक्ष प्रस्तुत सामग्री से जो बात उभर कर आई है, उसमें जटिल तथ्यों का ताना बाना नजर आता है. ऐसे में याचिकाकर्ता (डॉक्टर) और अभियोक्ता के बीच संबंधों की प्रकृति के बारे में विरोधाभासी बातों को सावधानीपूर्वक तोला जाना चाहिए.’’

    15 दिन तक डॉक्टर के साथ रही महिला

    जानकारी के मुताबिक महिला शिक्षित है, वो पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है. बच्चा ‘दिव्यांग’ है. ये भी पता चला कि वह 15 दिन तक डॉक्टर और उसके परिवार के साथ रही थी.

    पुलिस को सूचना नहीं दी

    कोर्ट ने कहा कि, ‘‘रिकॉर्ड से यह स्पष्ट है कि याचिकाकर्ता पर दिसंबर 2024 की शुरुआत में उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाने के बावजूद अभियोक्ता ने पुलिस को किसी भी घटना की सूचना नहीं दी और इसके लिए कोई स्पष्टीकरण भी नहीं दिया गया कि वास्तव में अभियोक्ता उसके साथ ही रह रही थी.’’

    डॉक्टर के परिवार को सूचित नहीं किया

    यह भी रिकॉर्ड में आया है कि महिला ने कथित जबरन यौन उत्पीड़न के बारे में डॉक्टर के परिवार को सूचित नहीं किया. अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने शादी का झूठा आश्वासन दिया था, लेकिन उसके वकील ने इसे सहमति से बना सहजीवनसाथी संबंध बताया और कहा कि शादी का कोई वादा कभी नहीं किया गया था.

    दोनों की चैट के स्क्रीनशॉट प्रेम का संकेत

    ऑर्डर में कहा गया है, ‘‘व्हाट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट, यात्रा की योजना, साझा की गई तस्वीरें और अन्य सामग्री प्रथमदृष्टया दोनों के बीच प्रेम और सहजीवन का संकेत देती हैं. मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) में भी कुछ विरोधाभास दिखाई दे रहे हैं.’’

    केस में काफी समय लगेगा

    कोर्ट ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने वर्तमान मामले में चार्जशीट दाखिल की है और केस में काफी समय लगेगा. कोर्ट ने कहा, ‘‘याचिकाकर्ता एम्स में सेवारत 28 वर्षीय डॉक्टर है. वो स्थायी नौकरी करता है और उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है. अदालत ने ये भी देखा है कि उसने जांच में सहयोग किया है और ये दिखाने के लिए कोई सामग्री नहीं है कि उसने भागने या सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया है.’’ व्यक्ति को 50,000 रुपये का निजी मुचलका और इतनी ही राशि की दो जमानतें देने का आदेश दिया गया.

    आपको बता दें कि आरोपी डॉक्टर पर रेप, जानबूझकर चोट पहुंचाने और खतरनाक हथियार या साधनों से जानबूझकर चोट पहुंचाने अथवा गंभीर रूप से चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है.

    aiims doctor rape case bail granted to doctor delhi highcourt
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली के पंचशील विहार में कानून व्यवस्था चौपट, सड़कों पर सरेआम चलती हैं शराब, रात भर खुलती दुकानें
    Next Article साउथ दिल्ली में फ्लैट्स में चोरी करने वाली लड़की को पुलिस ने किया अरेस्ट, 50 मास्टर की रखती थी साथ
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      July 21, 2026

      दिल्ली के इन इलाकों में कल नहीं आएगा पानी

      July 21, 2026

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026

      दो मांगों पर बनी सहमति, किसानों का दिल्ली कूच स्थगित

      July 21, 2026

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      By अंकित कुमारJuly 21, 2026

      Parliament Monsoon Session 2026: प्रियंका को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया था। प्रियंका से…

      दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी

      July 21, 2026

      श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए इस हफ्ते हो सकता है टीम का ऐलान, सुंदर की चोट बनीं चिंता, जड़ेजा की होगी वापसी? | Sports

      July 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.