Close Menu
    What's Hot

    पीएम को झालमुड़ी खिलाने वाले को मिली जान से मारने की धमकी

    May 22, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट मामले में WFI को लगाई फटकार, कही ये बात

    May 22, 2026

    मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 62 वर्षीय मरीज़ को मिला जीवनरक्षक इलाज, जब ब्लड शुगर पहुँचा 550 तक

    May 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पीएम को झालमुड़ी खिलाने वाले को मिली जान से मारने की धमकी

      May 22, 2026

      10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को होगा मतदान

      May 22, 2026

      ईरान ने कहा होर्मुज पर टैक्स वसूलेंगे, अमेरिका बोला डील मुश्किल

      May 22, 2026

      ईरान और अमेरिका में परमाणु समझौता जल्द होने की उम्मीद

      May 22, 2026

      तमिलनाडु में विजय कैबिनेट में 23 मंत्री शामिल, कांग्रेस विधायक ने शपथ में राहुल जिंदाबाद कहा

      May 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, May 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट मामले में WFI को लगाई फटकार, कही ये बात
    हरियाणा

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट मामले में WFI को लगाई फटकार, कही ये बात

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMay 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Vinesh Phogat: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को पहलवान विनेश फोगाट को घरेलू प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से रोकने पर कड़ी टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि देश में मातृत्व का सम्मान किया जाता है और किसी खिलाड़ी के साथ भेदभावपूर्ण रवैया नहीं अपनाया जाना चाहिए।

    चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस तेजस कारिया की खंडपीठ ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि मामले की समीक्षा के लिए विशेषज्ञों का पैनल गठित किया जाए। अदालत ने कहा कि मातृत्व अवकाश के बाद वापसी कर रहीं विनेश फोगाट को आगामी एशियाई खेलों के ट्रायल में हिस्सा लेने का अवसर मिलना चाहिए।

    सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूछा कि जब पहले भी कई नामी खिलाड़ियों को नियमों में छूट दी गई है, तो फिर विनेश फोगाट के मामले में अलग रवैया क्यों अपनाया जा रहा है। अदालत ने यह भी कहा कि किसी खेल संघ को बदले की भावना से काम नहीं करना चाहिए।

    WFI ने लगाया था प्रतिबंध

    भारतीय कुश्ती महासंघ ने एंटी-डोपिंग नियमों का हवाला देते हुए विनेश फोगाट को 26 जून 2026 तक घरेलू प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था। इसके खिलाफ विनेश ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया।

    गोंडा टूर्नामेंट से पहले मिला नोटिस

    उत्तर प्रदेश के गोंडा में 10 से 12 मई के बीच आयोजित सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचीं विनेश ने आरोप लगाया था कि उन्हें जानबूझकर प्रतियोगिता से पहले शो-कॉज नोटिस दिया गया।


    Flights will soon begin from this airport in Haryana

    उन्होंने कहा था कि उन्होंने 27 अप्रैल को ही टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन मुकाबले से ठीक पहले नोटिस भेजा गया। विनेश ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें कुश्ती से दूर करना चाहते हैं।

    वकील ने कहा- खेल को नुकसान न पहुंचे

    विनेश फोगाट की ओर से पेश वकील ने अदालत में दलील दी कि विवाद चाहे जो भी हो, उसका असर खेल और खिलाड़ियों के करियर पर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि विनेश जुलाई 2025 में मां बनी थीं और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी की तैयारी कर रही हैं।

    वकील ने अदालत से अनुरोध किया कि चयन मानदंड में लचीलापन दिखाते हुए उन्हें ट्रायल में हिस्सा लेने दिया जाए। अदालत ने भी कहा कि खेल के हित सर्वोपरि होने चाहिए और खिलाड़ियों के साथ संवेदनशील व्यवहार जरूरी है।

    google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 62 वर्षीय मरीज़ को मिला जीवनरक्षक इलाज, जब ब्लड शुगर पहुँचा 550 तक
    Next Article पीएम को झालमुड़ी खिलाने वाले को मिली जान से मारने की धमकी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा के इस एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी उड़ानें, ये शहर होंगे कनेक्ट

    May 22, 2026

    हरियाणा रोडवेज की बसों का टाइम टेबल हुआ जारी, देखें पूरी समय सारिणी

    May 22, 2026

    हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर जारी, 38 साल बाद रात का तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

    May 22, 2026

    दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर अब 2 घंटे में, बनेगा यह एक्सप्रेसवे

    May 22, 2026

    हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

    May 21, 2026

    देश के इन राज्यों में कल तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, देखें पूर्वानुमान

    May 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    पीएम को झालमुड़ी खिलाने वाले को मिली जान से मारने की धमकी

    By अंकित कुमारMay 22, 2026

    Death Threat: पीएम को झालमुड़ी खिलाने वाले को मिली जान से मारने की धमकी पाकिस्तान…

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट मामले में WFI को लगाई फटकार, कही ये बात

    May 22, 2026

    मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 62 वर्षीय मरीज़ को मिला जीवनरक्षक इलाज, जब ब्लड शुगर पहुँचा 550 तक

    May 22, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.