Close Menu
    What's Hot

    जिसे कभी नहीं मिला इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका, पाकिस्तान ने उसे बनाया बल्लेबाजी कोच, कौन हैं माइकल स्मिथ? | Sports

    August 4, 2026

    CM मान ने विधानसभा में नौजवानों का मुद्दा उठाया; बोले- पंजाब सरकार जेन-जी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है

    August 4, 2026

    UP को मिल सकता है नमो भारत ट्रेन के 4 नए रूट का तोहफा, पूरी पश्चिमी यूपी में बिछेगा जाल

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      UP को मिल सकता है नमो भारत ट्रेन के 4 नए रूट का तोहफा, पूरी पश्चिमी यूपी में बिछेगा जाल

      August 4, 2026

      नदियों में बह रहा तेजाबी पानी! राजस्थान सरकार को SC ने लगाई फटकार, नागरिकों को जहर देना शर्मनाक

      August 4, 2026

      तमिलनाडु में पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन रिहा

      August 4, 2026

      आतंकी हमले के बाद हरकत में आया जम्मू-कश्मीर प्रशासन, प्रवासी मजदूरों के लिए क्लस्टर बनेंगे

      August 4, 2026

      मोदी सरकार की बड़ी कामयाबी ! पिछले 7 साल में 274 भगोड़े अपराधी भारत लाए गए, 17 हजार करोड़ की संपत्तियां जब्त | National

      August 4, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, August 4
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Delhi Metro:मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, आठ मेट्रो कॉरिडोर पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड सर्विस शुरू
    Breaking News

    Delhi Metro:मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, आठ मेट्रो कॉरिडोर पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड सर्विस शुरू

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 31, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

     

    Delhi: मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC)सर्विस दिल्ली मेट्रो के आठ कॉरिडोर पर शुरू हो गई है। यात्री अब डेबिट कार्ड के जरिये आसानी से टिकट के लिए भुगतान कर सकते हैं। ऐसे में यात्रियों को अब टिकट के लिए लंबी लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। यात्रियों को अलग से स्मार्ट कार्ड रखने और क्यूआर कोड आधारित पेपर टिकट लेने की भी जरूरत नहीं है। अभी तक यह सुविधा एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (नई दिल्ली से द्वारका सेक्टर-21) पर ही उपलब्ध थी।

    NCMC से यात्री मेट्रो ट्रेन समेत एयरपोर्ट या बसों के किराये का भुगतान कर सकते हैं। यह कार्ड पूरे देश में मान्य है। इस कार्ड से टोल पार्किंग का शुल्क भी जमा किया जा सकता है। उपभोक्ता इस कार्ड से शॉपिंग के अलावा एटीएम से नकदी भी निकाल सकेंगे।

    इस कार्ड से रोजाना दिल्ली से नोएडा यात्रा करने वालों के साथ-साथ मुंबई, कानपुर समेत उन सभी शहरों में जहां एनसीएमसी लागू है, इससे मेट्रो में किराये का भुगतान करना आसान होगा। खासकर नोएडा लाइन में जाने के लिए यात्रियों को अलग से टोकन व टिकट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

    मेट्रो ने बीते दिनों दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ट्रैवल एप भी लॉन्च किया है। इससे कॉन्टैक्ट लेस टिकट प्रणाली में तेजी से कमी आ रही है। दिल्ली मेट्रो में किराया भुगतान के लिए 23 बैंकों की ओर जारी कॉन्टैक्ट लेस डेबिट कार्ड का एनसीएमसी के रूप में इस्तेमाल शुरू हुआ है।

    10 से 20 प्रतिशत किराये में मिलेगी छूट

    मेट्रो स्टेशनों के कस्टमर केयर केंद्र से इसे रुपे कार्ड को एनसीएमसी के रूप में इस्तेमाल करने के लिए सक्रिय कराना होगा। इसके बाद यात्री किराये का भुगतान कर सकते हैं। इस कार्ड से किराया भुगतान करने पर यात्रियों को स्मार्ट कार्ड की तरह व्यस्त समय में 10 प्रतिशत और गैर व्यस्त समय में 10 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। ऐसे में यात्रियों को यह सुविधा अधिक लाभ देगी।

    1100 एएफसी गेट होंगे अपग्रेड

    एनसीएमसी को देखते हुए मेट्रो स्टेशनों के 1100 एएफसी गेट को अपग्रेड किया जा रहा है। मेट्रो स्टेशनों पर नए फीचर वाले करीब एक हजार एएफसी गेट लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके अलावा फेज चार के निर्माणाधीन तीन कॉरिडोर पर एनसीएमसी फीचर वाले 350 नए गेट लगाए जाएंगे। इससे आने वाले दिनों में यात्री रुपे कार्ड एएफसी गेट पर स्कैन कर किराया चुका सकते हैं। मेट्रो प्रबंधन से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह सेवा सभी कॉरिडोर में शुरू हो गई है। यात्री रुपे कार्ड से यात्रा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। एक निजी डिजिटल पेमेंट बैंकिंग कंपनी द्वारा जारी एनसीएमसी कार्ड से मेट्रो में किराया भुगतान की सुविधा शुरू की है।

    286 मेट्रो स्टेशन, 390 किलोमीटर दायरा 

    आठ कॉरिडोर में रेड लाइन (रिठाला से शहीद स्थल), येलो लाइन (समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम), ब्लू लाइन (द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी), ब्लू लाइन (यमुना बैंक से वैशाली), ग्रीन लाइन (कृति नगर-इंदरलोक से ब्रिगेडियर होशियार सिंह), वॉयलेट लाइन (कश्मीरी गेट से राजा नहर सिंह), पिंक लाइन (मजलिस पार्क से शिव विहार), मजेंटा लाइन (जनकपुरी वेस्ट से बॉटनिकल गार्डन) के मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। दिल्ली मेट्रो में रैपिड और एक्वा लाइन को मिलाकर कुल 286 मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। इनका दायरा लगभग 390.143 किलोमीटर है।

    यह है एनसीएमसी सुविधा

    एनसीएमसी से यात्री मेट्रो ट्रेन सहित एयरपोर्ट या बसों के किराये का भुगतान कर सकते हैं। यह कार्ड पूरे देश में मान्य है। इस कार्ड से टोल पार्किंग का शुल्क भी जमा किया जा सकता है। उपभोक्ता इस कार्ड से शॉपिंग के अलावा एटीएम से नकदी भी निकाल सकेंगे। इस कार्ड की मदद से कार्ड होल्डर को देश के किसी भी स्थान से शॉपिंग, बैंकिंग की सुविधाएं मिलती हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDelhi: मालवीय नगर में निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिर कर मजदूर की मौत, दीवार पर कर रहा था प्लास्टर
    Next Article Delhi: हाई कोर्ट ने बंद की आतिशी की याचिका पर सुनवाई, यूके यात्रा के लिए केंद्र की मंजूरी न मिलने का मामला
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    UP को मिल सकता है नमो भारत ट्रेन के 4 नए रूट का तोहफा, पूरी पश्चिमी यूपी में बिछेगा जाल

    August 4, 2026

    नदियों में बह रहा तेजाबी पानी! राजस्थान सरकार को SC ने लगाई फटकार, नागरिकों को जहर देना शर्मनाक

    August 4, 2026

    तमिलनाडु में पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन रिहा

    August 4, 2026

    आतंकी हमले के बाद हरकत में आया जम्मू-कश्मीर प्रशासन, प्रवासी मजदूरों के लिए क्लस्टर बनेंगे

    August 4, 2026

    मोदी सरकार की बड़ी कामयाबी ! पिछले 7 साल में 274 भगोड़े अपराधी भारत लाए गए, 17 हजार करोड़ की संपत्तियां जब्त | National

    August 4, 2026

    Assam News: असम में CRPF जवान ने 2 साथियों को मारी गोली, फिर खुद भी दे दी जान, आपसी बहस के बाद हुई घटना | National

    August 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    जिसे कभी नहीं मिला इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका, पाकिस्तान ने उसे बनाया बल्लेबाजी कोच, कौन हैं माइकल स्मिथ? | Sports

    By परवेश चौहानAugust 4, 2026

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर माइकल स्मिथ को नया बल्लेबाजी कोच…

    CM मान ने विधानसभा में नौजवानों का मुद्दा उठाया; बोले- पंजाब सरकार जेन-जी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है

    August 4, 2026

    UP को मिल सकता है नमो भारत ट्रेन के 4 नए रूट का तोहफा, पूरी पश्चिमी यूपी में बिछेगा जाल

    August 4, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.