Close Menu
    What's Hot

    प्रधानमंत्री मोदी का महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के लिए एनडीए के प्रयासों पर जोर

    June 12, 2026

    प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन

    June 12, 2026

    कम उम्र में फिल्मों में बिखेरा जलवा, अब राजनीति में दिखाएंगी दम; जानें कौन हैं ये ‘सयानी’ स्टार

    June 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      प्रधानमंत्री मोदी का महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के लिए एनडीए के प्रयासों पर जोर

      June 12, 2026

      आस्ट्रेलिया के बाद कनाडा में भी बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया, बिल पेश

      June 12, 2026

      केरलम में निपाह पॉजिटिव व्यक्ति मिला, पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट

      June 11, 2026

      Supreme Court Judgement: गृहिणी के लिए होममेकर के बजाय नेशन बिल्डर शब्द का इस्तेमाल किया जाना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

      June 11, 2026

      सुप्रीम कोर्ट का राज्यसभा चुनाव में दखल देने से इनकार

      June 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Delhi : Neb Sarai में बहू ने कर दिया इतना बड़ा कांड क्योंकि सास पसंद नहीं थी
    Breaking News

    Delhi : Neb Sarai में बहू ने कर दिया इतना बड़ा कांड क्योंकि सास पसंद नहीं थी

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMay 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    दिल्ली :
    साउथ दिल्ली के नेब सराय (Neb Sarai) इलाके में एक महिला पर आरोप है कि उसने अपनी सास को प्रेशर कुकर(Pressure Cooker) से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला अपनी बुजुर्ग सास की देखभाल से परेशान थी और उसे पसंद नहीं करती थी. पुलिस ने इस मामले में बहू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

    हत्या की ये वारदात 28 अप्रैल की बताई जा रही है. साउथ दिल्ली की डीसीपी चंदन चौधरी (South DCP Chandan Chaudhary) के मुताबिक 86 साल की हशी सोम नेब सराय इलाके में अकेली रहती थी. हशी सोम का 51 साल का बेटा सुरजीत सोम उसी अपार्टमेंट में उनके सामने वाले फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहता है. परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी भी है. परिवार मूलरूप से वेस्ट बंगाल के कोलकाता का रहने वाला है. 7 मई की रात सुरजीत सोम ने पुलिस को सूचित किया था कि उसकी मां अपने घर की किचन में गिर गई है. जिसके चलते उन्हें गंभीर चोट आई है और बेहोश हो गई है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां रसोई में बुजुर्ग बेहोश पड़ी हुई थी और उनके चेहरे और सिर पर घाव थे. बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई. 

    सुरजीत सोम ने पुलिस को बताया कि उनकी मां कोलकाता में अकेली रहती थी और लंबे समय से अर्थराइटिस (Arthritis)से पीड़ित थी. बीमारी की वजह से उन्हें चलने-फिरने में भी दिक्कत होती थी. ऐसे में सुरजीत अपनी मां को देखभाल करने के लिए मार्च 2022 में दिल्ली आया. सुरजीत ने अपने घर के सामने ही एक फ्लैट किराए पर लिया और उसमें अपनी मां को रखा. साथ ही मां के फ्लैट में CCTV कैमरे भी लगवाए, जिससे वो अपने मोबाइल पर मां की पूरे दिन की गतिविधि देखता था. पुलिस जांच में सामने आया कि महिला के कमरे में लगे CCTV में हत्या वाले दिन की कोई फुटेज नहीं थी. लेकिन सुरजीत ने बताया कि अपार्टमेंट में बिजली नहीं आने के चलते सीसीटीवी बंद था और उसने इस बारे में सुरक्षाकर्मी से पूछा था. पुलिस को जांच के दौरान बुजुर्ग महिला की पोती ने बताया कि उसकी मां और दादी के बीच विवाद रहता था. पुलिस ने सुरजीत से पूछताछ की तो उसने भी ये बात पुख्ता की. 

    सुरजीत ने बताया कि उसकी पत्नी मां को वृद्ध आश्रम भेजना चाहती थी. लेकिन वो इसके विरोध में था और मां को अपने साथ ही रखना चाहता था. पुलिस ने बुजुर्ग महिला के फ्लैट में लगे CCTV कैमरे की जांच की तो आरोपी महिला के बुजुर्ग के फ्लैट में आने की रिकार्डिंग पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. मृतक महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोट के 14 निशान मिले. महिला के पति ने सीसीटीवी भी पुलिस को सौंपा था, जिसमें उसकी पत्नी आती जाती दिख रही है. आरोपी महिला से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उसने बताया कि उसका पति सुरजीत अपनी मां को देखभाल के लिए घर ले आया था. जिसके चलते उसका काम बढ़ गया था. सास उसे शादी के बाद से ही पसंद नहीं थी, इसलिए उसने सास पर प्रेशर कुकर से 20 से 25 बार हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई.

    द भारत खबर डॉट कॉम

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleVIDEO : दिल्ली की आज की 10 बड़ी खबरें देखें, बहु का कांड, मेट्रो में अश्लीलता, केजरीवाल के खिलाफ याचिका दायर
    Next Article BIG NEWS : Kejriwal ही होंगे दिल्ली के बॉस, Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, जानिए क्या बदल जाएगा ?
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    प्रधानमंत्री मोदी का महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के लिए एनडीए के प्रयासों पर जोर

    June 12, 2026

    आस्ट्रेलिया के बाद कनाडा में भी बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया, बिल पेश

    June 12, 2026

    केरलम में निपाह पॉजिटिव व्यक्ति मिला, पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट

    June 11, 2026

    Supreme Court Judgement: गृहिणी के लिए होममेकर के बजाय नेशन बिल्डर शब्द का इस्तेमाल किया जाना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

    June 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का राज्यसभा चुनाव में दखल देने से इनकार

    June 11, 2026

    अभिषेक को चुनो या फिर मुझे, कल्याण बनर्जी ने ममता को दिया अल्टीमेटम

    June 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    प्रधानमंत्री मोदी का महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के लिए एनडीए के प्रयासों पर जोर

    By अंकित कुमारJune 12, 2026

    Nari Shakti 12 Years: प्रधानमंत्री मोदी का महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के लिए एनडीए के…

    प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन

    June 12, 2026

    कम उम्र में फिल्मों में बिखेरा जलवा, अब राजनीति में दिखाएंगी दम; जानें कौन हैं ये ‘सयानी’ स्टार

    June 12, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.