Close Menu
    What's Hot

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांगजनों को खास तोहफा, मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बांटेंगे इलेक्ट्रिक स्कूटी

    September 16, 2026

    फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज 2026 की तारीख का ऐलान, जबरदस्त डिस्काउंट पर मिलेंगे फोन, TV…

    September 16, 2026

    Asian Games 2026: वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स से भी बाहर, दिल्ली कैपिटल्स के स्टार को मिलेगी जगह! | Sports

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024, पीएम मोदी ने दी बधाई

      September 16, 2026

      झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद 10 दोषियों को फांसी की सजा, हाईकोर्ट की पुष्टि जरूरी | National

      September 16, 2026

      India-Pak Naval Collision: अरब सागर में भारत और पाकिस्तान नेवी के जहाज टकराए, MEA ने पाक राजनयिक को किया तलब | National

      September 16, 2026

      Defence News: सेना मेडल विजेताओं को मिलेगी आजीवन ट्रेन यात्रा की सुविधा, रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला | National

      September 16, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज ! हरियाणा-पंजाब और हिमाचल में बारिश, जानें वेदर अपडेट | National

      September 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, September 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»Delhi News: दिल्ली में यमुना की मछलियां भी हुईं जहरीली, इन्हें खाने से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां ! | Delhi
    दिल्ली

    Delhi News: दिल्ली में यमुना की मछलियां भी हुईं जहरीली, इन्हें खाने से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां ! | Delhi

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 17, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    microplastics found in Yamuna fish Delhi, Yamuna river fish microplastic contamination, Delhi Yamuna pollution latest research, microplastic particles in Yamuna fish study, Yamuna fish food safety concerns, microplastics in Delhi river fish, यमुना की मछलियों में माइक्रोप्लास्टिक, दिल्ली यमुना प्रदूषण, यमुना मछली रिसर्च, दिल्ली लेटेस्ट न्यूज, दिल्ली की खबरें, दिल्ली न्यूज
    दिल्ली में यमुना काफी प्रदूषित है और इसका असर मछलियों पर देखने को मिल रहा है। (File Photo)

    Yamuna Fish Contamination News: दिल्ली की यमुना में प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर बना हुआ है। अब इसे लेकर एक और हैरान करने वाली बात सामने आई है। एक नई स्टडी में यमुना से पकड़ी गई मछलियों के शरीर में बड़ी संख्या में माइक्रोप्लास्टिक कण पाए गए हैं। रिसर्च में 220 मछलियों की 12 प्रजातियों को अलग-अलग जगहों से जांचा गया। वैज्ञानिकों को कुल 1678 माइक्रोप्लास्टिक कण मिले। खास बात यह रही कि दिल्ली के शहरी हिस्से से मिली मछलियों में इन कणों की मात्रा ऊपर की ओर के इलाकों की तुलना में ज्यादा थी। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ऐसी मछलियों का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस स्टडी के बाद एक्सपर्ट्स की टेंशन बढ़ गई है।

    220 मछलियों की हुई जांच

    News18 की रिपोर्ट के मुताबिक नई स्टडी में यमुना नदी के अलग-अलग हिस्सों से 220 मछलियों और 12 प्रजातियों के नमूने लिए गए। इनमें हरियाणा के यमुनानगर और करनाल के साथ दिल्ली के सोनिया विहार और सूरघाट जैसे स्थान शामिल थे। रिसर्च में सभी जांची गई प्रजातियों में माइक्रोप्लास्टिक पाया गया। कुल 1,678 कण मिले। दिल्ली के ज्यादा प्रदूषित हिस्सों में मछलियों के शरीर में माइक्रोप्लास्टिक की मात्रा ऊपर के इलाकों से ज्यादा मिली। इससे पता चलता है कि शहरी प्रदूषण का मछलियों पर सीधा असर पड़ रहा है।

    पेट में सबसे ज्यादा माइक्रोप्लास्टिक

    स्टडी में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला आंकड़ा दिल्ली के सोनिया विहार से मिली ऑरियोक्रोमिस निलोटिकस (Oreochromis niloticus) प्रजाति की मछलियों से जुड़ा है। 20 मछलियों के नमूनों में कुल 436 माइक्रोप्लास्टिक कण मिले। इसी तरह दिल्ली के सूरघाट से मिली इसी प्रजाति की 20 मछलियों में 265 कण पाए गए। इसके मुकाबले हरियाणा के करनाल से जांची गई एक दूसरी प्रजाति में 37 कण मिले। इससे दिल्ली के शहरी हिस्से में माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वैज्ञानिकों ने यह भी देखा कि माइक्रोप्लास्टिक मछली के शरीर के किस हिस्से में ज्यादा जमा हो रहा है।

    रिसर्च के अनुसार पाचन तंत्र में करीब 751 कण, गलफड़ों में 605 और मांसपेशियों के ऊतकों में 322 कण पाए गए। इससे संकेत मिलता है कि मछलियां प्रदूषित पानी या माइक्रोप्लास्टिक वाले भोजन के जरिए इन कणों को निगल रही हैं। स्टडी में मांसपेशियों के ऊतकों में भी कण पाए जाना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे मछलियों के शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक इनके पहुंचने की संभावना का संकेत मिलता है। रिसर्च में माइक्रोप्लास्टिक का सबसे बड़ा हिस्सा फाइबर यानी बेहद छोटे रेशों का था। कुल माइक्रोप्लास्टिक में इनकी हिस्सेदारी करीब 77.8% रही। वैज्ञानिकों के मुताबिक इन रेशों का संबंध सिंथेटिक कपड़ों की धुलाई, घरेलू सीवेज, कपड़ा उद्योग और शहरी गंदे पानी से हो सकता है। इसके अलावा प्लास्टिक के बड़े टुकड़ों के टूटने और दूसरे शहरी कचरे से भी माइक्रोप्लास्टिक नदी में पहुंच सकता है।

    सड़क के टायर और बारिश भी सोर्स

    माइक्रोप्लास्टिक केवल प्लास्टिक की बोतलों या पैकेजिंग से ही नहीं आता। वाहनों के टायर घिसने से निकलने वाले छोटे कण भी पर्यावरण में पहुंच सकते हैं। बारिश के पानी के साथ ये कण नालियों और जलधाराओं के जरिए नदियों तक पहुंच सकते हैं। इसी तरह सिंथेटिक कपड़ों से निकलने वाले छोटे रेशे सीवेज के जरिए नदी में पहुंच सकते हैं। यमुना में पहले से मौजूद सीवेज और औद्योगिक प्रदूषण इस समस्या को और बढ़ा सकते हैं। माइक्रोप्लास्टिक को लेकर वैज्ञानिकों की चिंता इसलिए है क्योंकि बहुत छोटे कण शरीर में पहुंच सकते हैं और इनके संभावित नुकसान पर अध्ययन जारी है।

    Previous articleसरकारी पद की चाहत में 2.9 करोड़ लुटाए, घर भी गिरवी रखा, अब थाने के काट रहे चक्कर
    Next articlePunjab News : नशे के खिलाफ लड़ाई को तेज करेगी सरकार, आने वाले दो सप्ताह तक नशा विरोधी अभियान की होगी समीक्षा

    Amit Upadhyay

    Amit Upadhyay is an accomplished journalist with nearly a decade of versatile experience spanning print and digital media. He is currently leading the National Desk as Chief Sub Editor for ITV’s Aaj Samaaj Website. Armed with Bachelor’s and Master’s degrees in Journalism, Amit’s distinguished career includes foundational roles at Amar Ujala, Sandhya Times (Times Group) and Dainik Bhaskar, where he drove international and national news operations. He later expanded his digital footprint during the pandemic with ABP News managing extensive verticals. He spent 4 years establishing deep expertise in health journalism at News18 India.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleStock market closing 17 August: IT के शेयर फिसले, गिरावट पर बंद हुआ स्टॉक मार्केट, महंगा हुआ कच्चा तेल | Economy
    Next Article CM नायब सैनी बोले- पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      DUSU इलेक्शन कैंपेन में छात्रों के दो गुटों में झड़प, एक छात्र गंभीर रूप से घायल

      September 16, 2026

      Delhi News: दिल्ली में छात्र संघ चुनाव प्रचार के दौरान बवाल, दो छात्र घायल, फायरिंग की सूचना से हड़कंप | Delhi

      September 16, 2026

      दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं को सरकार का बड़ा तोहफा, मासिक प्रोत्साहन हुआ दोगुना, अब 6,000 मिलेंगे

      September 15, 2026

      Swatantra Bhardwaj interim bell: स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, CJP कार्यकर्ता पर हमले का है मामला, लगा है SC/ST एक्ट | Delhi

      September 15, 2026

      Delhi News: दिल्ली में महिला से मांगी 200 करोड़ की रंगदारी ! गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से आया कॉल | Delhi

      September 15, 2026

      सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी, 8 न्यायिक अधिकारी दिल्ली हाईकोर्ट में बनेंगे जज

      September 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांगजनों को खास तोहफा, मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बांटेंगे इलेक्ट्रिक स्कूटी

      By प्रमोद रिसालियाSeptember 16, 2026

      फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर दिव्यांगजनों के लिए खास पहल की…

      फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज 2026 की तारीख का ऐलान, जबरदस्त डिस्काउंट पर मिलेंगे फोन, TV…

      September 16, 2026

      Asian Games 2026: वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स से भी बाहर, दिल्ली कैपिटल्स के स्टार को मिलेगी जगह! | Sports

      September 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.