नई दिल्ली. अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम को अगले हफ्ते से तीन मैचों की टी20 सीरीज में खेलना है. दिल्ली में इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड कर रहा है. मुकाबलों को लेकर एक बेहद अहम खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. इसकी तारीख को आगे बढ़ाने की खबरें सामने आ रही है.
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले लेकर चर्चा तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) से मैच की तारीख बदलने को लेकर रिक्वेस्ट किया गया है. गौरतलब है कि उसी समय राजधानी में BRICS समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इससे जुड़े कार्यक्रमों की वजह से सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती रहेगी. ऐसे में भारत- अफगानिस्तान टी20 के लिए सुरक्षा व्यवस्था में परेशानी आ सकता है.
Delhi Traffic Police has requested DDCA to reschedule the cricket match on 13th September between India and Afghanistan, at Arun Jaitley Stadium.
DDCA has told them it’s not their event and if any change in the date happens, it will be notified in due course: pic.twitter.com/nmyVoXgMGZ
— ANI (@ANI) September 10, 2026
दिल्ली पुलिस की तरफ से आधिकारिक तौर पर एक पत्र लिखा गया है. इसमें BRICS से संबंधित ट्रैफिक रेगुलेशन, रूट डायवर्जन, रूट क्लियरेंस और VVIP तथा VIP मूवमेंट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पहले से ही बड़े स्तर पर तैनात होगी. ऐसे में क्रिकेट मैच के लिए एक्स्ट्रा अरेंजमेंट करना पुलिस के उपलब्ध संसाधनों पर गंभीर दबाव डाल सकता है.
India–Afghanistan 1st T20I on 13 September at Arun Jaitley Stadium will go ahead as scheduled.
Following a meeting with Delhi Traffic Police, DDCA has been assured of all necessary support and arrangements.
No postponement.🏏🇮🇳🇦🇫
— DDCA (@delhi_cricket) September 10, 2026
पुलिस के मुताबिक मैच के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन सेवाओं के लिए रास्ता उपलब्ध कराने और रूट क्लियरेंस जैसी व्यवस्थाओं में भी बड़ी चुनौती सामने आ सकती है. इन्हीं सब का हवाला देकर DDCA से 13 सितंबर को होने वाले पहले टी20 मुकाबले की तारीख में बदलाव किए जाने की गुजारिश की गई है.

