
बोले- भगवान महादंड देंगे
Ram Mandir Chadhawa Chori, (द भारत ख़बर), अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा में कथित चोरी मामले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पहली बार बयान दिया है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि रावण ने तो केवल माता जानकी जी की चोरी की थी। लेकिन इन्होंने लाखों लोगों की श्रद्धा चोरी की। करोड़ों लोगों का भरोसा चोरी किया। उन्होंने कहा- सच तो सच है, जिसको बुरा लगता है उसे लगे।
रावण ने माता जानकी जी की चोरी की थी, उसका परिणाम ये निकला कि उसका परिवार नाश हो गया। चढ़ावा चोरी करने वाले सरकारी दंड तो पाएंगे ही ही, भगवान भी महादंड देंगे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री इंडोनेशिया के जर्काता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, हमें खबर मिली है कि एफआईआर हुई है। अभी और जांच हो। पक्का है और पकड़े जाएंगे।
अयोध्या को सियाराम-धाम के रूप में पुनर्स्थापित करेंगे
वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर कहा, हम धर्मनिष्ठता और सत्यनिष्ठता के साथ ये संकल्प लेते हैं कि नई सरकार बनाकर अयोध्या को एक ऐसी अनुपम-अनुकरणीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करेंगे, जहां विश्व भर से आए श्रद्धालु सच्ची आध्यात्मिकता की अद्वितीय अनुभूति करेंगे।
प्रभु के आशीर्वाद के साथ हम अयोध्या के सनातन मान को आस्था-श्रद्धा, अखंड विश्वास और सच्ची भावना के सियाराम-धाम के रूप में पुनर्स्थापित और पल्लवित करेंगे। इससे अयोध्यावासियों के भी परंपरागत गौरवभान और अधिकारों को पुन: स्थापित करेंगे।
क्या सिर्फ इस्तीफा देने से पाप धुल जाएंगे?
करणी सेना यूपी प्रदेश अध्यक्ष अभिनव सिंह ने कहा- इतनी बड़ी चोरी हुई है, तो क्या सिर्फ इस्तीफा देने से उनके पाप धुल जाएंगे? हमारी मांग है कि सबसे पहले इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो और इन्हें जेल भेजा जाए। अब तक जितनी भी डकैती डाली गई है, उस पूरे धन की वसूली इनसे की जाए और वह पैसा दोबारा राम मंदिर को दिया जाए।
ये भी पढ़ें : Venezuela Earthquake : दो दिन बाद वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 4.9 की गति से आया भूकंप
