Close Menu
    What's Hot

    राहुल ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा ग्रेट निकोबार परियोजना का मकसद एक कारोबारी का होटल और कैसीनो खुलवाना

    June 6, 2026

    बायोरिमेडिएशन पायलट परियोजना के उद्घाटन के साथ मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) परियोजना का करेंगे शिलान्यास*

    June 6, 2026

    ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना 1 जुलाई से होगी शुरू

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राहुल ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा ग्रेट निकोबार परियोजना का मकसद एक कारोबारी का होटल और कैसीनो खुलवाना

      June 6, 2026

      फिरोजपुर में पिकअप और ट्राले के बीच टक्कर, 8 लोगों की मौत

      June 6, 2026

      कल दिल्ली लौटेंगे कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर अभिजीत दिपके, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे

      June 6, 2026

      ट्रम्प बोले-डील हुई तो मुलाकात संभव, मुजतबा खामेनेई से मिलने पर गर्व होगा

      June 5, 2026

      गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

      June 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»मोहाली में दिशा इंडियन अवॉर्ड्स-2026 आयोजित, विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले सम्मानित
    पंजाब

    मोहाली में दिशा इंडियन अवॉर्ड्स-2026 आयोजित, विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले सम्मानित

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMarch 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोहाली, पंजाब में छठे दिशा इंडियन अवार्ड में अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुरुष एवं महिलाओं को सम्मानित किया।

    दिशा वूमन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का यह अवसर उन असंख्य संघर्षों, सपनों और संकल्पों का सम्मान करने का उत्सव है, जिन्होंने समाज को नई दिशा देने का काम किया है। दिशा इंडियन अवॉर्ड्स प्राइड ऑफ नेशन जैसा यह आयोजन उस भारत की तस्वीर प्रस्तुत करता है, जो नारी शक्ति के दम पर आगे बढ़ रहा है, जो समर्पण और सेवा के मूल्यों को अपना आधार बना रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि दिशा वुमन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा इस छठे संस्करण का आयोजन अत्यंत सराहनीय है। यह संस्था केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक ऐसा आंदोलन जो पिछले 5 वर्षों से महिलाओं के साथ पुरुषों को भी सशक्त, आत्मनिर्भर बनाने और समाज में योगदान को पहचान दिलाने का निरतर प्रयास कर रहा है। हमें महिलाओं के लिए हर क्षेत्र में समान अवसर, सुरक्षा और सशक्तिकरण सुनिश्चित करना होगा।

    उन्होंने कहा कि इस मंच पर 26 ऐसे व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया है, जिन्होंने महिला उत्थान के लिए सराहनीय कार्य किए हैं। ये सभी समाज के वास्तविक हीरो हैं। जिन्होंने

    मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल महिलाओं का विषय नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज का विषय है। यह हम सबकी सांझी जिम्मेदारी है, जिसमें परिवार, समाज, सरकार और हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी बेटियों को बचपन से ही वह वातावरण मिले, जहां वे अपने सपनों को खुलकर जी सकें। उन्हें यह विश्वास दिलाना होगा कि वे किसी से कम नहीं हैं। जब एक बेटी शिक्षित होती है, तो वह केवल अपना ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज का भविष्य उज्जवल बनाती है। उन्होंने कार्यक्रम की आयोजिका  हरदीप कौर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने 2100 रुपये की राशि महिलाओं को दिए जा रहे हैं। अब तक 5 किस्तों में 835 करोड़ रुपये सीधे उनके खातों में पहुंचाए जा चुके हैं। जिस प्रकार दिशा वुमन वेलफेयर ट्रस्ट महिलाओं के उत्थान के लिए समर्पित है। उसी तरह, हरियाणा सरकार ने भी महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट 2026-27 में वीटा बूथ आंबटन नीति में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की मार्केटिंग हेतु हर ब्लॉक में एक आधुनिक ग्राम हाट की स्थापना का प्रावधान भी किया है। इससे पहले 33 प्रतिशत राशन डिपो महिलाओं को दिए जा रहे हैं।

    प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के नन्हें बच्चों की देखभाल के लिए विस्तृत क्रेच नीति लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। इस समय प्रदेश में 845 क्रेच चल रहे हैं। इसके अलावा, 4 हजार प्ले-वे स्कूल खोले गये हैं।

    इस बजट में औ‌द्योगिक क्षेत्रों में भी 10 आधुनिक मातृ-शक्ति औ‌द्योगिक क्रेच नेटवर्क शुरू करने का प्रावधान भी किया गया है। क्रैच कार्यकर्ता का मानदेय 3 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये मासिक किया है। यह देश में सबसे अधिक हैं।

    वित्त वर्ष 2026-27 में 3 लाख और महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। पहले किसी ने सोचा भी नहीं था कि घर-परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी संभाल रही महिलाएं ड्रोन भी उड़ाएंगी। नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत 500 स्वयं सहायता समूह की 5 हजार महिलाओं को मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleJonita Gandhi संग ‘Touch Body’ ने रिलीज होते ही जीता दिल
    Next Article LPG Crisis : देश में नहीं है एलपीजी की किल्लत : पेट्रोलियम मंत्रालय
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना 1 जुलाई से होगी शुरू

      June 6, 2026

      1 किलो हेरोइन, 5 पिस्तौल और ड्रग्स बरामद, अफगान…

      June 5, 2026

      3.79 लाख मरीज़ों को 654 करोड़ रुपये का मुफ़्त इलाज

      June 5, 2026

      वित्त मंत्री चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात; मांगों पर जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा

      June 5, 2026

      मंत्री हरपाल सिंह चीमा बोले- भाजपा दलबदलुओं को उपयोग कर फेंक देने वाले प्यादों की तरह मानती है

      June 5, 2026

      निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए

      June 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      राहुल ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा ग्रेट निकोबार परियोजना का मकसद एक कारोबारी का होटल और कैसीनो खुलवाना

      By अंकित कुमारJune 6, 2026

      Rahul Gandhi: राहुल ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा ग्रेट निकोबार परियोजना का मकसद…

      बायोरिमेडिएशन पायलट परियोजना के उद्घाटन के साथ मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) परियोजना का करेंगे शिलान्यास*

      June 6, 2026

      ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना 1 जुलाई से होगी शुरू

      June 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.