Close Menu
    What's Hot

    हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही (30) का निधन, मासूम शर्मा के साथ भी कर चुकीं काम

    April 22, 2026

    ईरान आर्थिक रूप से टूट रहा: ट्रम्प

    April 22, 2026

    मशहूर हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, हार्ट अटैक से गई जान

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही (30) का निधन, मासूम शर्मा के साथ भी कर चुकीं काम

      April 22, 2026

      ईरान आर्थिक रूप से टूट रहा: ट्रम्प

      April 22, 2026

      Pahalgam Attack Anniversary: भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा : पीएम मोदी

      April 22, 2026

      अमेरिका ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाया

      April 22, 2026

      केरल के त्रिशूर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 लोगों मौत

      April 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»दिल्ली के लोगों पर मौसम का डबल अटैक
    दिल्ली

    दिल्ली के लोगों पर मौसम का डबल अटैक

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Weather Update : दिल्ली के लोगों पर मौसम का डबल अटैक
    Delhi Weather Update : दिल्ली के लोगों पर मौसम का डबल अटैक

    कंपकंपाती ठंड के साथ प्रदूषण बढ़ा रहा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें

    Delhi Weather Update (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली व इसके आसपास के एरिया में रहने वाले करोड़ों लोग वर्तमान समय में मौसम के डबल अटैक से जूझ रहे हैं। एक तरफ हो सर्दी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऊपर से दिल्ली की हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में बनी हुई है। यही कारण है कि लोगों को एक तरफ जहां सर्दी से बचने के लिए जूझना पड़ रहा है वहीं दूषित हवा में सांस लेने से उनकी सेहत भी खराब हो रही है।

    तीन डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

    दिल्ली में गलन भरी हवाओं का सितम और बढ़ गया है। बीते दो दिन से शीतलहर के चलते लोग ठिठुर रहे हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस के साथ 20.6 डिग्री रहा। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 4.4 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने आज के लिए शीतलहर का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। यह इस सीजन का सबसे कम पारा रहा। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 41 प्रतिशत रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच भी दिल्ली में कड़ाके की सर्दी का मौसम बना रहेगा।

    बेहद खराब स्थिति में हवा की गुणवत्ता

    राजधानी में हवा की दिशा बदलने और गति सुस्त पड़ने के चलते फिजा एक बार फिर से खराब से बेहद खराब की श्रेणी में पहुंच गई है। ऐसे में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 360 दर्ज किया गया। यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। दूसरी ओर, एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 384 दर्ज किया गया, यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। वहीं, नोएडा में 367, गुरुग्राम में 378 और गाजियाबाद में 358 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 254 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है।

    इस तरह रहा प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान

    मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 4.4 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 3.2 डिग्री, लोधी रोड में 3 डिग्री व पालम में 4 डिग्री न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में शीतलहर और कोहरे की स्थिति महसूस की गई।

    18 जनवरी तक ठंड का प्रकोप रहेगा जारी

    मौसम विभाग के अनुसार, 15 जनवरी को दिन का तापमान 20 से 22 और रात का तापमान पांच से सात डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, 16 जनवरी को दिन का तापमान 21 से 23 और रात का तापमान छह से आठ डिग्री के बीच रहेगा। इसके अलावा, 17 जनवरी को दिन का तापमान 21 से 23 और रात का तापमान आठ से दस डिग्री के बीच रहेगा। यही नहीं, 18 जनवरी को दिन का तापमान 21 से 23 और रात का तापमान आठ से दस डिग्री के बीच रहेगा।

    ये भी पढ़ें : Weather Update : उत्तर भारत में अभी और गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIndia-US Trade Deal : भारत और अमेरिका के बीच जारी रहेगी व्यापार वार्ता : एस. जयशंकर
    Next Article हरियाणा में बढ़ सकती हैं स्कूलों की छुट्टियां, शीतकालीन अवकाश 18 जनवरी तक बढ़ने की संभावना
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली में लू का अलर्ट, तेजी से बढ़ेगा तापमान

      April 21, 2026

      दिल्ली को दहलाने की साजिश बेनकाब

      April 19, 2026

      अब राजधानी में लोगों को सताएगी गर्मी

      April 19, 2026

      दिल्ली की पूर्व CM आतिशी के पिता का अंतिम संस्कार, CM रेखा गुप्ता रहीं मौजूद

      April 18, 2026

      दिल्ली सरकार डीटीसी के बेड़े में 200 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल करेगी

      April 16, 2026

      Delhi News : दिल्ली सरकार के चार आईटीआई में हाई-टेक लैब्स की शुरूआत जल्द : सीएम रेखा गुप्ता

      April 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही (30) का निधन, मासूम शर्मा के साथ भी कर चुकीं काम

      By परवेश चौहानApril 22, 2026

      बड़ी खबर : हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का महज 30 वर्ष की आयु में  निधन…

      ईरान आर्थिक रूप से टूट रहा: ट्रम्प

      April 22, 2026

      मशहूर हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, हार्ट अटैक से गई जान

      April 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.