जान्हवी कपूर को 6-7 करोड़ रुपए मिली फीस
Dragon Vs Peddi, (द भारत ख़बर), मुंबई: राम चरण और जूनियर एनटीआर बहुत अच्छे दोस्त हैं। जहां पेद्दी 4 जून को रिलीज हो रही है। तो दूसरी ओर ड्रैगन है, जो अगले साल आएगी। 11 जून 2027 का दिन इस फिल्म के लिए चुना है। पर अब लीड एक्टर्स के बाद फिल्म की फीमेल लीड भी चर्चा में हैं, जो जान्हवी कपूर और रुक्मिणी वसंत हैं। पेद्दी में जान्हवी कपूर काम कर रही हैं। यह उनकी दूसरी साउथ फिल्म है, इससे पहले जूनियर एनटीआर की पिक्चर का ही हिस्सा रह चुकी हैं।
एक्ट्रेस फिल्म में अचियम्मा नाम की लड़की का किरदार निभा रही है। फिल्म से एक्ट्रेस का लुक सामने आ चुका है। दरअसल जान्हवी कपूर को 6-7 करोड़ रुपये के आसपास फिल्म पेद्दी के लिए फीस मिली है। जो कि पिछली फिल्म से कुछ ही ज्यादा है। पर एक्ट्रेस का करियर ज्यादा सफल नहीं रहा है। ऐसे में यह फिल्म काफी बड़ी है।

82 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं जान्हवी कपूर
हालांकि, एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए भी करोड़ों कमाती हैं। वहीं, ब्रांड एंडोर्समेंट, फिल्में और प्रमोशनल इवेंट्स का भी हिस्सा बनी रहती हैं। लाइफ स्टाइल एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वो 82 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। वहीं, रुक्मिणी वसंत को ड्रैगन में बतौर फीमेल लीड लिया गया है। दरअसल एक्ट्रेस का लुक भी सामने आ गया है। जो कि काफी सिंपल ही दिखा है। दरअसल एक्ट्रेस के खाते में इस वक्त कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।
3 करोड़ तक फीस वसूलती हैं रुक्मिणी वसंत

रुक्मिणी वसंत के लिए चीजें काफी अच्छी रही हैं। दरअसल एक्ट्रेस को कांतारा चैप्टर 1 में मेन विलेन बनाया गया था। जिसमें जबरदस्त काम किया है। साथ ही यश की टॉक्सिक का भी हिस्सा हैं। जो फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है। दरअसल रुक्मिणी वसंत एक फिल्म के लिए 3 करोड़ तक फीस वसूलती हैं। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस की कुल नेटवर्थ 5 से 7 करोड़ रुपये के बीच है। जो कि जान्हवी कपूर से काफी कम है।
ये भी पढ़ें: 76 साल की उम्र में फिर चढ़ा इश्क का रंग, बॉयफ्रेंड के कंधे पर सिर रख दिखीं एक्ट्रेस

