Close Menu
    What's Hot

    India-US Defense Deal: भारत खरीदेगा यूएस की घातक Javelin मिसाइल ! अमेरिकी राजदूत ने दिया बड़ा अपडेट | National

    August 28, 2026

    रोहतक में होटल के कमरे में मिली महिला की लाश, प्रेमी पर हत्या का केस; अस्पताल में भर्ती आरोपी

    August 28, 2026

    पंजाब में सभी गारबेज वल्नरेबल प्वाइंट्स खत्म करने के लिए 10 दिवसीय विशेष सफाई अभियान शुरू किया जाएगा 

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      India-US Defense Deal: भारत खरीदेगा यूएस की घातक Javelin मिसाइल ! अमेरिकी राजदूत ने दिया बड़ा अपडेट | National

      August 28, 2026

      Raksha Bandhan 2026: आज मनाया जा रहा रक्षाबंधन का त्योहार, क्या है राखी बांधने का मुहूर्त? नोट करें शुभ समय | National

      August 28, 2026

      Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया ! सुबह से दोपहर तक रहेगा असर, कब होगा खत्म? | National

      August 28, 2026

      चीन की चेतावनी, 72 घंटे में टूट सकती है नेपाल बॉर्डर पर बनी झील

      August 28, 2026

      केरल में ओणम के दौरान टूटा रिकॉर्ड, 8 दिन में 771 करोड़ की शराब पी गए लोग

      August 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, August 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पहाड़ों से लेकर मैदानों तक ठंड का असर
    Breaking News

    पहाड़ों से लेकर मैदानों तक ठंड का असर

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारNovember 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Today Weather Update : पहाड़ों से लेकर मैदानों तक ठंड का असर
    Today Weather Update : पहाड़ों से लेकर मैदानों तक ठंड का असर

    दिन में धूप खिलने से मिल रही राहत, रातें हो रहीं ठंडी

    Today Weather Update  (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : इस साल की सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद वहां से आने वाली ठंडी हवाएं मैदानों में सर्दी को बढ़ा रही हैं। यहां पर दिन और रात के तापमान में भारी अंतर दर्ज किया जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी जिससे ठिठुरन और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।

    वहीं फिलहाल मैदानी राज्यों में मौसम साफ रहेगा। बारिश या फिर घने कोहरे की संभावना अभी कुछ दिन नहीं है। पंजाब, हरियाणा, यूपी, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान तेजी से लुढ़क रहा है। उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में पारा माइनस 8 डिग्री चला गया है, जिससे वहां झरने और झीलें जम गई हैं।

    दिल्ली, राजस्थान में टूटा रिकॉर्ड

    दिल्ली में बीती सुबह 3 साल की सबसे ठंडी सुबह रही। सोमवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले नवंबर में सबसे कम तापमान 29 नवंबर 2022 को 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं राजस्थान में साल 2021 के बाद पहली बार नवंबर में टेम्परेचर 5 डिग्री से नीचे आ गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान फतेहपुर में सबसे कम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राज्य के 15 शहरों में तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। माउंट आबू में 15 साल में पहली बार नवंबर में ही पारा शून्य पर पहुंच गया है। इससे ओस की बूंदें जम गई। पिछले साल माउंट आबू में पिछले साल ओस की बूंदें 10 दिसंबर 2024 को बर्फ बनी थीं।

    हरियाणा में 4.7 डिग्री गिरा रात का पारा

    हरियाणा में आज रात से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हो सकता है। आज रात से बादल छाने का अनुमान है इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी लेकिन दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। हरियाणा में दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है लेकिन रात के तापमान में 4.7 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल रही है। खासकर राजस्थान से सटे हरियाणा के इलाकों में लगातार न्यूनतम तापमान घट रहा है।

    पंजाब में न्यूनतम पारा 5 डिग्री तक पहुंचा

    पंजाब में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है। इस साल सर्दियों की शुरूआत के बाद ये अभी तक का सबसे न्यूनतम तापमान है, आने वाले दो सप्ताह में ये तापमान और गिरेगा। हालांकि बीते 24 घंटों में राज्य के औसत तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है, यह सामान्य के करीब है। आने वाले 72 घंटों में अच्छी धूप खिलेगी और मौसम साफ रहेगा। इसके चलते राज्य के तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा।

    ये भी पढ़ें : Today Breaking News : क्या शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्ते बिगड़ेंगे

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article2005 से तैनात टीचर्स को पक्का करने के आदेश जारी! पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
    Next Article अगर तुम कर सकते हो… तो मैं भी!’ रिया का बोल्ड बदला बना सुर्खियों का तूफान
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      India-US Defense Deal: भारत खरीदेगा यूएस की घातक Javelin मिसाइल ! अमेरिकी राजदूत ने दिया बड़ा अपडेट | National

      August 28, 2026

      Raksha Bandhan 2026: आज मनाया जा रहा रक्षाबंधन का त्योहार, क्या है राखी बांधने का मुहूर्त? नोट करें शुभ समय | National

      August 28, 2026

      Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया ! सुबह से दोपहर तक रहेगा असर, कब होगा खत्म? | National

      August 28, 2026

      चीन की चेतावनी, 72 घंटे में टूट सकती है नेपाल बॉर्डर पर बनी झील

      August 28, 2026

      केरल में ओणम के दौरान टूटा रिकॉर्ड, 8 दिन में 771 करोड़ की शराब पी गए लोग

      August 27, 2026

      उम्रकैद के कैदी ने की सरकारी नौकरी, बेस्ट टीचर का अवॉर्ड मिला, 40 साल बाद गिरफ्तार

      August 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      India-US Defense Deal: भारत खरीदेगा यूएस की घातक Javelin मिसाइल ! अमेरिकी राजदूत ने दिया बड़ा अपडेट | National

      By अंकित कुमारAugust 28, 2026

      भारत अमेरिका से जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइल सिस्टम खरीदने की तैयारी में है। India To Buy…

      रोहतक में होटल के कमरे में मिली महिला की लाश, प्रेमी पर हत्या का केस; अस्पताल में भर्ती आरोपी

      August 28, 2026

      पंजाब में सभी गारबेज वल्नरेबल प्वाइंट्स खत्म करने के लिए 10 दिवसीय विशेष सफाई अभियान शुरू किया जाएगा 

      August 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.