Punjab News: मोगा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार, पुलिस की एक टीम महना और तखानवध को जोड़ने वाली लिंक रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान, पुलिस ने मोटरसाइकिल पर जा रहे दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया।
रुकने के बजाय, दोनों युवक अपनी मोटरसाइकिल से तेजी से भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों संदिग्ध युवक घायल हो गए।
अभय चौटाला बोले- किसानों के लिए दीपावली भी फीकी कर गई भाजपा सरकार
घटना की सूचना मिलने पर, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटा रही है, साथ ही युवकों की पहचान करने और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने में जुटी है। पुलिस ने मौके से दो पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
