Close Menu
    What's Hot

    317 का स्ट्राइक रेट… 11 छक्के और 9 चौके, टी20 में तेज सेंचुरी, अभिषेक शर्मा ने तोड़ा खूंखार बैटर का रिकॉर्ड | Sports

    September 17, 2026

    पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जला ‘आशीर्वाद का दीया’, देशवासियों ने की लंबी उम्र की कामना

    September 17, 2026

    plant care tips | gardening tips | home gardening tips | पौधों को लेकर समझिए पूरा गणित, मानसून के मौसम में ऐसे तैयार करें फूलों की बगिया

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जला ‘आशीर्वाद का दीया’, देशवासियों ने की लंबी उम्र की कामना

      September 17, 2026

      Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, उधमपुर में मार गिराए 2 आतंकी | National

      September 17, 2026

      US Tariffs: रूस से तेल खरीदना भारत को पड़ेगा महंगा ! अमेरिकी सदन में विधेयक पास, 100% टैरिफ का बढ़ा खतरा | National

      September 17, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा तक बारिश ! हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें देशभर का अपडेट | National

      September 17, 2026

      गर्भवती महिला से थाने में धक्का-मुक्की, प्रसव के दौरान हुई मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

      September 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, September 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»LPG से लेकर रोजमर्रा की चीजों तक पड़ेगा असर
    दुनिया

    LPG से लेकर रोजमर्रा की चीजों तक पड़ेगा असर

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Rule Change From 1st August: जुलाई 2026 आज अपने अंतिम पड़ाव पर है और 1 अगस्त से देशभर में कई अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं. नए महीने की शुरुआत के साथ गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर रेलवे टिकट बुकिंग, बैंकिंग सेवाओं और रोजमर्रा के इस्तेमाल की कई वस्तुओं पर असर देखने को मिल सकता है. इन बदलावों का सीधा प्रभाव आम लोगों के खर्च और दैनिक जीवन पर पड़ने की संभावना है. आइए जानते हैं 1 अगस्त से लागू होने वाले प्रमुख बदलावों के बारे में.

    LPG सिलेंडर की नई कीमतें होंगी जारी

    हर महीने की तरह 1 अगस्त 2026 को भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर के नए दाम घोषित करेंगी. पिछले महीने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत दी गई थी, जबकि 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था. ऐसे में इस बार लोगों की नजर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतों पर रहेगी.

    एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के रेट भी बदलेंगे

    एलपीजी के साथ-साथ हर महीने की पहली तारीख को एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की नई कीमतें भी तय की जाती हैं. ATF महंगा या सस्ता होने का असर एयरलाइंस की लागत पर पड़ता है, जिससे हवाई यात्रा के किराए में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. 1 अगस्त को ये स्पष्ट होगा कि यात्रियों को राहत मिलेगी या किराया बढ़ सकता है.

    तत्काल टिकट बुकिंग का नया रेलवे नियम

    1 अगस्त से भारतीय रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव लागू करने जा रहा है. नए नियम के अनुसार, रिजर्वेशन काउंटर पर टोकन जारी करने का समय तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के साथ ही होगा. इस व्यवस्था का उद्देश्य काउंटर पर भीड़ कम करना और यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाना है. पहले यात्रियों को टोकन लेने और टिकट बुक कराने के लिए अलग-अलग समय पर काउंटर जाना पड़ता था.

    कई जरूरी सामान हो सकते हैं महंगे

    अगस्त की शुरुआत के साथ कई उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, चाय, साबुन, हेयर ऑयल जैसे FMCG उत्पादों के दाम 6 से 8 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं. वहीं रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और टेलीविजन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कीमतों में 4 से 6 प्रतिशत तक इजाफा हो सकता है. मेमोरी चिप की लागत बढ़ने से स्मार्टफोन भी महंगे हो सकते हैं. इसके अलावा बढ़ती उत्पादन लागत के चलते कुछ ऑटोमोबाइल कंपनियां कारों की कीमतों में भी वृद्धि कर सकती हैं.

    बैंकिंग सेवाओं में भी होगा बदलाव

    1 अगस्त 2026 से कुछ बैंक अपनी सेवा शुल्क व्यवस्था में संशोधन करने जा रहे हैं. उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों के लिए SMS अलर्ट शुल्क में बदलाव लागू करेगा. नई व्यवस्था के तहत निर्धारित मासिक सीमा के साथ प्रति SMS 30 पैसे का शुल्क लिया जाएगा. ग्राहकों को सलाह दी गई है कि डेबिट कार्ड मेंटेनेंस फीस और अन्य बैंकिंग चार्ज से जुड़े किसी भी बदलाव की जानकारी अपने बैंक से अवश्य प्राप्त करें.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleRahane-Radhika Love Story: 1500 मेहमान कर रहे थे इंतजार, जींस टी-शर्ट में शादी करने पहुंचे थे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान | Sports
    Next Article IMD Weather Alert: क्या आपके शहर में भी आज होगी झमाझम बारिश, घर से निकलने से पहले जाने लें मौसम का हाल | Delhi
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ स्टॉक मार्केट, कच्चे तेल की कीमत फिसली

      September 17, 2026

      चंद्रशेखरन के सेवा विस्तार को चुनौती दे सकते हैं नोएल टाटा, बैठक में किया था विरोध

      September 17, 2026

      हरियाणा में आज क्या है सोने-चांदी का भाव? देखें पूरी लिस्ट

      September 17, 2026

      सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, जानें आज का भाव

      September 17, 2026

      फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज 2026 की तारीख का ऐलान, जबरदस्त डिस्काउंट पर मिलेंगे फोन, TV…

      September 16, 2026

      पीएफ कटौती के लिए वेतन की सीमा बढ़ी, समझें पूरा गणित, वेतन बढ़ेगा या घटेगा?

      September 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      317 का स्ट्राइक रेट… 11 छक्के और 9 चौके, टी20 में तेज सेंचुरी, अभिषेक शर्मा ने तोड़ा खूंखार बैटर का रिकॉर्ड | Sports

      By परवेश चौहानSeptember 17, 2026

      अभिषेक शर्मा ने ठोकी टी20 में तूफानी सेंचुरी नई दिल्ली. अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी…

      पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जला ‘आशीर्वाद का दीया’, देशवासियों ने की लंबी उम्र की कामना

      September 17, 2026

      plant care tips | gardening tips | home gardening tips | पौधों को लेकर समझिए पूरा गणित, मानसून के मौसम में ऐसे तैयार करें फूलों की बगिया

      September 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.