Close Menu
    What's Hot

    पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप, 3 महिला पत्रकार की शिकायत, क्राइम ब्रांच के पास मामला | National

    October 4, 2026

    दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग का आरोपी रोहित मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली

    October 4, 2026

    जेल में बैठा रो रहा लॉरेंस बिश्नोई, जिगर के छल्ले का हो गया सोनीपत में एनकाउंटर, हत्या-लूट के मामलों में था फरार

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप, 3 महिला पत्रकार की शिकायत, क्राइम ब्रांच के पास मामला | National

      October 4, 2026

      हनीट्रैप का शिकार नौसेना का जवान, पाकिस्तानी खुफिया एजेंट ने फंसाया, संवेदनशील रक्षा जानकारी लीक करने का आरोप | Crime

      October 4, 2026

      Andhra Pradesh Boiler Blast: तिरुपति की फार्मा कंपनी में बॉयलर ब्लास्ट, 5 कर्मचारियों की मौत, 10 बुरी तरह घायल | National

      October 3, 2026

      Shivaji Park Protest: शिवाजी पार्क प्रदर्शन पर मुंबई पुलिस का एक्शन, CJP आयोजकों समेत 500 अज्ञात लोगों पर FIR | National

      October 3, 2026

      Rajasthan Panchayat Elections: राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 8 अक्टूबर से होगा नामांकन | National

      October 3, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, October 4
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»डेब्यू मैच में ही धमाका! 5 बल्लेबाजों ने पहले वनडे में रचा इतिहास, खेल डाली रिकॉर्ड पारी | Sports
    खेल

    डेब्यू मैच में ही धमाका! 5 बल्लेबाजों ने पहले वनडे में रचा इतिहास, खेल डाली रिकॉर्ड पारी | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 18, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    नडे क्रिकेट के लंबे इतिहास में कई खिलाड़ियों ने डेब्यू पर शतक लगाए हैं. कुछ नाम ऐसे हैं जिन्होंने शतक को बड़ी पारी में बदल दिया.

    नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने देश की तरफ से डेब्यू करने का सपना हर खिलाड़ी का होता है. घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के बाद यह मौका मिलता है और दबाब भी गजब का रहता है. ऐसे में कई खिलाड़ी बिखर जाते हैं जबकि कुछ ऐसे भी होते हैं निखरकर सामने आते हैं. हम ऐसे ही बल्लेबाजों की बात कर रहे हैं जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही धमाकेदार पारी खेल डाली. वनडे क्रिकेट के लंबे इतिहास में कई खिलाड़ियों ने डेब्यू पर शतक लगाए हैं. कुछ नाम ऐसे हैं जिन्होंने शतक को बड़ी पारी में बदल दिया.

    इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके का नाम. उन्होंने 10 फरवरी 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ लाहौर में अपने वनडे करियर का आगाज किया था.पहले मुकाबले में विदेशी दौरे पर इस बैटर ने कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. उन्होंने पहली ही पारी में 148 बॉल पर 11 चौके और 5 छक्के की मदद से 150 रन की शानदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया. ब्रीट्जके वनडे डेब्यू पर 150 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने.

    दूसरे नंबर पर उस खिलाड़ी का नाम है जितने उस सदी में डेब्यू पर धमाका किया जब शतक बनाना भी बड़ी बात होती थी. मैथ्यू ब्रीट्जके के कारनामा करने से तकरीबन 47 साल पहले डेब्यू वनडे में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज डेसमंड हेन्स के नाम था. उन्होंने 22 फरवरी 1978 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंट जॉन्स में अपना पहला वनडे मैच खेलते हुए धमाका किया था. हेन्स ने 136 बॉल का सामना करते हुए 16 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 148 रन ठोक दिए थे.

    अफगानिस्तान के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज के बल्ले की गूंज पूरी दुनिया में सुनी जा चुकी है. इंडियन प्रीमियर लीग में भी उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी की है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी इवेंट में भी शतक जमाने का कारनामा कर चुके हैं. उन्होंने 21 जनवरी 2021 को आयरलैंड के खिलाफ अबू धाबी में वनडे डेब्यू किया था. महज 19 साल की उम्र में गुरबाज ने अपने पहले ही वनडे में 127 रन की तूफानी पारी खेली. वह अफगानिस्तान के लिए डेब्यू वनडे में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने.

    एक ऐसा देश जहां क्रिकेट को उतना ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता और ना ही इंटरनेशनल लेवल पर उतना खेलने मिलता है. हम बात कर रहे हैं हांगकांग की जिसके बैटर मार्क चैपमैन ने 16 नवंबर 2015 को यूएई के खिलाफ दुबई में अपना वनडे डेब्यू किया था. पहले ही मैच में इस बल्लेबाज ने 124 रन ठोक दिए थे. चैपमैन एसोसिएट के लिए डेब्यू पर बड़ा शतक लगाने वाले पहले बैटर बने. हालांकि इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए इंटरनेशनल मैच खेला और हांग कांग का साथ छोड़ दिया.

    साउथ अफ्रीका के मैथ्यू ब्रीट्जके इस लिस्ट में टॉप पर हैं जो उनसे पहले कॉलिन इनग्राम ने इस कारनामे को अंजाम दिया था. उनका डेब्यू 15 अक्टूबर 2010 को जिम्बाब्वे के खिलाफ ब्लूमफोंटेन में हुआ था. अपने घर पर खेलते हुए इस बैटर ने पहले ही मैच में 124 रन की शानदार पारी खेल डाली. इस पारी ने इनग्राम का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कराय दिया. वह साउथ अफ्रीका के लिए वनडे डेब्यू पर शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने.

    Previous articleTwisha Sharma Case: आखिरी रात ट्विशा ने किसे-किसे किया फोन? रोते हुए पिता से क्या कहा, CBI चार्जशीट में खुलासा
    Next articleरिचार्ज प्लान की बढ़ती कीमतों से आजादी, JIO लाया जबरदस्त प्लान, 300 रुपये में 1 साल तक मिलेगा फायदा

    Viplove Kumar

    खेल पत्रकारिता में लगभग दो दशक का समृद्ध अनुभव। ज़ी न्यूज़, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत में खेल संपादक के रूप में काम किया. न्यूज़18 की डिजिटल स्पोर्ट्स टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. एक दर्जन से ज्यादा आईसीसी इवेंट कवर कर चुके हैं. ओलंपिक और कॉमनवेल्थ की रिपोर्टिंग का अनुभव. 5 फुटबॉल वर्ल्ड कप इवेंट कवर करने का भी अनुभव, वर्तमान में आईटीवी (India News) की प्रतिष्ठित वेबसाइट की कमान संभाल रहे हैं. खेल, राष्ट्रीय और डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ के साथ सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी कंटेंट निर्माण में विशेषज्ञता।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिचार्ज प्लान की बढ़ती कीमतों से आजादी, JIO लाया जबरदस्त प्लान, 300 रुपये में 1 साल तक मिलेगा फायदा
    Next Article मार्केट में गिरावट का सिलसिला जारी, गिरावट के साथ खुला बाजार, कच्चा तेल हुआ महंगा
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      रोहित शर्मा और विराट से नहीं हुआ, 20 साल के लड़के ने तोड़ा क्रिस गेल का 13 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड | Sports

      October 3, 2026

      Ind vs Pak Final: अभिषेक के छक्कों की बौछार, तिलक वर्मा की तूफानी फिफ्टी, पाकिस्तान के सामने पहाड़ जैसा स्कोर | Sports

      October 3, 2026

      IND vs WI 3rd ODI: वेस्टइंडीज ने तीसरे वनडे में भारत को 5 विकेट से हराया, भारत ने 2-1 से सीरीज जीती | Cricket

      October 3, 2026

      Asian Games 2026: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता हॉकी गोल्ड, ओलंपिक का टिकट किया पक्का | Sports

      October 3, 2026

      15 साल के बच्चे से डरा पाकिस्तान, वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद ऐसी हरकत, शर्मनाक इशारा | Sports

      October 3, 2026

      India Beat Pakistan: अभिषेक और तिलक की तबाही, पाकिस्तान को भारत ने रौंदा, फाइनल में धूल चटा गोल्ड मेडल पर कब्जा | Sports

      October 3, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप, 3 महिला पत्रकार की शिकायत, क्राइम ब्रांच के पास मामला | National

      By अंकित कुमारOctober 4, 2026

      पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप, दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान शर्मनाक हरकत नई दिल्ली.…

      दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग का आरोपी रोहित मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली

      October 4, 2026

      जेल में बैठा रो रहा लॉरेंस बिश्नोई, जिगर के छल्ले का हो गया सोनीपत में एनकाउंटर, हत्या-लूट के मामलों में था फरार

      October 4, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.