Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली पुलिस भर्ती के शारीरिक परीक्षण के दौरान 23 साल के युवक की मौत

    September 21, 2026

    शेयर बाजार में लौटी रौनक, उछलकर बंद हुआ बाजार, कच्चे तेल की कीमत फिसली

    September 21, 2026

    Crime Against Women: महिलाओं के खिलाफ अपराध में बिहार सबसे ऊपर, छत्तीसगढ़ में भी बढ़े मामले; आंध्र में आंकड़ा घटा | National

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Crime Against Women: महिलाओं के खिलाफ अपराध में बिहार सबसे ऊपर, छत्तीसगढ़ में भी बढ़े मामले; आंध्र में आंकड़ा घटा | National

      September 21, 2026

      बढ़ सकती हैं सोनिया गांधी की मुश्किलें, वोटर लिस्ट मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द, फिर से होगी जांच!

      September 21, 2026

      देशभर में बंद रहेंगे बैंक, SBI ने जारी की एडवाइजरी, जल्द निपटा लें ये काम

      September 21, 2026

      IMD Weather Forecast: 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-बिजली के साथ चलेंगी तेज हवाएं | National

      September 21, 2026

      DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP की बंपर जीत | खास ख़बर

      September 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, September 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में फर्जी सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार, ऐसे खुली पोल, करना चाहता था ये काम
    हरियाणा

    हरियाणा में फर्जी सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार, ऐसे खुली पोल, करना चाहता था ये काम

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो खुद को सब-इंस्पेक्टर बताकर पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहा था। आरोपी का मकसद फ्री में होटलों में ठहरना, टोल टैक्स से बचना और लोगों पर रौब झाड़ना था। पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी राजस्थान के खाटूश्यामजी में किराए पर ई-रिक्शा चलाता है और उसी कमाई से उसने पुलिस की नकली पहचान तैयार की थी।

    पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान झज्जर जिले के कसानी गांव निवासी 34 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में हुई है। उसके पास से पुलिस ने आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक फर्जी स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) का आईकार्ड और सब-इंस्पेक्टर की वर्दी बरामद की है। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 2200 रुपये में दिल्ली से पुलिस की वर्दी सिलवाई थी, जबकि 500 रुपये में फर्जी पुलिस आईकार्ड बनवाया था।

    सिविल लाइन थाने के एसएचओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 17 जनवरी को होटल शुभम के मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक व्यक्ति सब-इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर होटल में ठहरा हुआ है और उसका व्यवहार संदिग्ध लग रहा है। आरोपी ने होटल में कमरा लेने के दौरान पहचान के तौर पर आधार कार्ड दिखाया, लेकिन कुछ समय बाद वह रिसेप्शन पर आकर कमरे को लेकर बेवजह सवाल करने लगा, जिससे होटल स्टाफ को शक हुआ।


    Photo 1768746117815

    जब होटल मैनेजर ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। होटल स्टाफ ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसकी सच्चाई सामने आ गई। आरोपी ने कबूल किया कि वह कोई पुलिस अधिकारी नहीं है और सिर्फ शौक व फायदे के लिए वर्दी पहनकर घूम रहा था।

    पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मुकेश कुमार राजस्थान के खाटूश्यामजी में ई-रिक्शा चलाता है और रोजाना 500 से 700 रुपये की कमाई करता है। कम आय और ज्यादा खर्च के चलते वह अक्सर परेशान रहता था। झज्जर से खाटूश्यामजी के बीच आने-जाने में उसे बार-बार टोल टैक्स देना पड़ता था। एक बार उसने पुलिसकर्मियों को बिना टोल दिए निकलते देखा, जिसके बाद उसके दिमाग में खुद पुलिसवाला बनने का आइडिया आया।


    हरियाणा में इस विभाग के हजारों कर्मचारियों की जॉब सुरक्षा पर संकट, अभी तक विभागीय पत्र नहीं हुआ जारी

    इसके बाद उसने झज्जर के ही एक व्यक्ति से 500 रुपये में फर्जी SPO आईडी बनवाई और दिल्ली के झाड़ौदा कलां से 2200 रुपये में सब-इंस्पेक्टर की वर्दी सिलवाई। आरोपी इसी वर्दी का इस्तेमाल सफर के दौरान करता था, ताकि टोल टैक्स से बच सके और जहां-तहां रौब झाड़ सके। गुरुग्राम में होटल में ठहरने के दौरान उसकी चालाकी काम नहीं आई और वह पकड़ा गया।

    फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और यह भी जांच की जा रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को पुलिस बनकर गुमराह किया और कहीं किसी और वारदात में तो शामिल नहीं रहा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगोविंदा के अफेयर पर फिर भड़कीं सुनीता आहूजा, बोलीं– कभी माफ नहीं करूंगी
    Next Article आज मिलेगा भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    फरीदाबाद में हिट-एंड-रन केस में फेसबुक के प्रोडक्ट मैनेजर के पिता की मौत, आरोपी को मिली जमानत

    September 21, 2026

    बदलते मौसम में रखें अपनी डाइट का ख्याल, मसाला और सब्जी तक का बनाएं चार्ट, नहीं होंगे बीमार, एक्सपर्ट ने दी सलाह

    September 21, 2026

    राजस्थान निकाय चुनाव की वोटिंग से पहले तिजारा के 18 कांग्रेसी पार्षदों को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया, ACP बोले- हमें गुमशुदगी की सूचना मिली थी

    September 21, 2026

    Sonipat Traffic Route | Noida-Greater Noida Traffic Route

    September 21, 2026

    न पंजाब में जलेगी पराली न दिल्ली में होगा प्रदूषण, उल्टा लहलहाएंगे आलू, नई खोज करेगी टेंशन खत्‍म

    September 21, 2026

    बिल्डर की मनमानी से हैं परेशान तो कहां करें शिकायत? वकील से जानिए खरीदार के अधिकार और कानूनी रास्ते

    September 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    दिल्ली पुलिस भर्ती के शारीरिक परीक्षण के दौरान 23 साल के युवक की मौत

    By परवेश चौहानSeptember 21, 2026

    Delhi News: दिल्ली के DPA वजीराबाद में सोमवार को दिल्ली पुलिस भर्ती के शारीरिक परीक्षण…

    शेयर बाजार में लौटी रौनक, उछलकर बंद हुआ बाजार, कच्चे तेल की कीमत फिसली

    September 21, 2026

    Crime Against Women: महिलाओं के खिलाफ अपराध में बिहार सबसे ऊपर, छत्तीसगढ़ में भी बढ़े मामले; आंध्र में आंकड़ा घटा | National

    September 21, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.