श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शिकायत पर केस हुआ दर्ज
Ayodhya Ram Mandir Donation Chori, (द भारत ख़बर), अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आखिरकार चढ़ावा चोरी मामले में एफआईआर दर्ज करवा दी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दी गई शिकायत में 8 आरोपी बनाए गए है, जिन लोगों पर केस दर्ज किया गया है, उनमें ट्रस्ट महासचिव चंपत राय का ड्राइवर भी शामिल है।
ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन ने एसआईटी की शुरूआती रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें टिन्नू, लवकुश और अनुकल्प शामिल है। बाकी 5 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
एफआईआर में इन 8 आरोपियों के नाम
एफआईआर में रामशंकर यादव (टिन्नू), लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, अविनाश शुक्ला, मनीष यादव, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और करुणेश पांडेय का नाम शामिल हैं। गौतलब है कि चढ़ावा चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया था। ट्रस्ट के अनुरोध पर सरकार ने जांच के लिए 13 जून को एसआईटी बनाई थी। 23 जून को इसने अपनी शुरूआती रिपोर्ट सरकार को सौंपी।
ये भी पढ़ें: पासपोर्ट को नागरिकता का ढाल नहीं बना सकते, यह सिर्फ एक ट्रैवल डॉक्यूमेंट

