Close Menu
    What's Hot

    इंडिगो एयरलाइन के चार फ्लाइट इंस्पेक्टर निलंबित सस्पेंड

    December 12, 2025

    हरियाणा में मंत्री अनिल विज का बड़ा एक्शन, ASI को किया सस्पेंड, गठित की जांच कमेटी

    December 12, 2025

    पलक तिवारी का पिंक लहंगा लुक वायरल, ग्लैमर में मां श्वेता तिवारी को भी छोड़ा पीछे

    December 12, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      इंडिगो एयरलाइन के चार फ्लाइट इंस्पेक्टर निलंबित सस्पेंड

      December 12, 2025

      आप काम करते रहिए यह मजदूर आपके पीछे खड़ा है : प्रधानमंत्री

      December 12, 2025

      लोकसभा में राहुल गांधी ने उठाया वायु प्रदूषण का मुद्दा, टीएमसी सांसद के ई-सिगरेट पीने पर बढ़ा विवाद

      December 12, 2025

      पूर्व गृहमंत्री का निधन, कुछ समय से थे बीमार, लातूर में ली अंतिम सांस

      December 12, 2025

      ट्रंप के भारत के प्रति नजरिये से अमेरिकी सांसद निराश

      December 12, 2025
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, December 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»ASI के पूर्व चीफ ने मंदिर–मस्जिद विवाद पर दोनों समुदायों से की संयम बरतने की अपील-Former ASI chief K.K. Muhammad appealed to both communities to exercise restraint in the temple-mosque dispute.-Aaj Samaaj
    Breaking News

    ASI के पूर्व चीफ ने मंदिर–मस्जिद विवाद पर दोनों समुदायों से की संयम बरतने की अपील-Former ASI chief K.K. Muhammad appealed to both communities to exercise restraint in the temple-mosque dispute.-Aaj Samaaj

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारDecember 2, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Temple-Mosque Dispute : ASI के पूर्व चीफ ने मंदिर–मस्जिद विवाद पर दोनों समुदायों से की संयम बरतने की अपील
    Temple-Mosque Dispute : ASI के पूर्व चीफ ने मंदिर–मस्जिद विवाद पर दोनों समुदायों से की संयम बरतने की अपील

    • मुस्लिम समुदाय ने अपील करते हुए कहा कि अपनी मर्जी से ये तीन जगहें सौंप देनी चाहिए और हिन्दुओं से कहा कि वे अब नया दावा न करें

    Temple-Mosque Dispute, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : देश में चल रहे मंदिर–मस्जिद विवाद पर आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) के पूर्व रीजनल डायरेक्टर के.के. मुहम्मद ने एक महत्वपूर्ण अपील की है। उनका कहना है कि पूरे देश में बढ़ते विवादों का समाधान तभी संभव है जब चर्चा को राम जन्मभूमि, मथुरा और काशी (ज्ञानवापी) तक सीमित रखा जाए। के.के. मुहम्मद ने हिंदू व मुस्लिम दोनों ही समुदायों से संयम बरतने की अपील की है।

    हिन्दुओं से कहा कि वे अब नया दावा न करें

    के.के. मुहम्मद ने मुस्लिम समुदाय ने अपील करते हुए कहा कि अपनी मर्जी से ये तीन जगहें सौंप देनी चाहिए और हिन्दुओं से कहा कि वे अब नया दावा न करें। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि दावों को बढ़ाने से सिर्फ और अधिक दिक्कतें ही बढ़ेंगी। बता दें कि केके मोहम्मद की उक्त टिप्पणी ऐसे मौके पर आई है जब मंदिर-मस्जिद विवाद से जुड़ी कई याचिकाएं देश भर की विभिन्न अदालतों में लंबित हैं। केके मोहम्मद ने बताया कि मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि श्री राम जन्मभूमि के अलावा मथुरा और ज्ञानवापी दो और जगहें हैं जो कि हिंदू समुदाय के लिए उतनी ही ज़रूरी है, जितनी की मुसलमानों के लिए मक्का और मदीना हैं।

    यह विवाद एक कम्युनिस्ट इतिहासकार की वजह से बढ़ा

    अयोध्या विवाद का जिक्र करते हुए केके मुहम्मद ने 1976 में बीबी लाल की अगुआई में बाबरी मस्जिद की खुदाई के समय खुद के शामिल होने के बारे में बताते हुए कहा कि यह विवाद एक कम्युनिस्ट इतिहासकार की वजह से बढ़ा। केके मुहम्मद के अनुसार कम्युनिस्ट इतिहासकारों ने मुस्लिम समुदाय को इस बात के लिए राज़ी किया कि वे मस्जिद के नीचे मंदिर होने के सबूत को खारिज कर दें।

    मुस्लिम समुदाय शुरू में विवादित मामले को सुलझाने के पक्ष में थे

    जबकि मुस्लिम समुदाय शुरू में विवादित जगह पर मंदिर बनाने की इजाजत देकर मामले को सुलझाने के पक्ष में थे। केके मुहम्मद ने आगे कहा कि इतिहासकार आर्कियोलॉजिस्ट (पुरातत्वविद) नहीं थे और न ही खुदाई के किसी भी मौके पर वह उस जगह पर नहीं गए थे। मुहम्मद ने झूठी बातें फैलाने की आलोचना की और ये भी इशारा किया कि उस दौर में लोगों की राय पर असर डालने वालों के बीच सीधी जानकारी का अभाव था।

    बिना विषय को जाने और समझे, सिर्फ झूठ को फैलाया

    उन्होंने कहा कि एक कम्युनिस्ट इतिहासकार ने जब इस मामले में दखल दिया और मुस्लिम समुदाय को ये यकीन दिलाया कि प्रोफेसर लाल ने उस जगह की खुदाई की थी और खुदाई में उन्हें ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे मंदिर के पहले से होने का कुछ पता चले। आरोप है ये इतिहासकार न तो खुदाई के वक्त वहां थे और न ही पहले या बाद में, ये सब बिना विषय को जाने और समझे, सिर्फ झूठ को फैलाया गया।

    दोनों ही समुदाय को सावधानी बरतने का सुझाव

    मंदिर-मस्जिद बहस के बड़े मुद्दे पर बोलते हुए केके मुहम्मद ने दोनों ही समुदाय को सावधानी बरतने का सुझाव दिया और कहा कि हमें बहुत सावधान रहना चाहिए। उन्होंने अपनी बात को फिर से रिपीट करते हुए कहा कि राम जन्मभूमि के साथ-साथ मथुरा और ज्ञानवापी हिंदू समुदाय के लिए उतना ही खास महत्व रखी जानी वाली जगह है और जितना कि मुसलमानों के लिए मक्का और मदीना, इसलिए मुसलमानों को अपनी मर्जी से ये तीन जगहें सौंप देनी चाहिए।

    दावे करने से समस्या हल नहीं, बल्कि आगे टकराव का खतरा पैदा होगा

    धार्मिक जगहों से जुड़ी दूसरी याचिकाओं के बारे में सवालों के जवाब में केके मुहम्मद ने कहा कि इन तीनों के अलावा हिंदू समुदाय की तरफ से कोई और मांग नहीं आनी चाहिए.क्योंकि दावे करने से समस्या हल नहीं, बल्कि आगे टकराव का खतरा पैदा होगा। वहीं सांस्कृतिक विरासत के बचाव पर केके मुहम्मद ने कहा कि सरकार से जो उम्मीदें थीं खासकर जगहों की सुरक्षा को लेकर, वे पूरी नहीं हुईं। उन्होंने मौजूदा समय को ‘आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया का काला युग” बताया, और खास तरक्की न होने की भी आलोचना की।

    ये भी पढ़ें: PMO Office Name Change: ‘सेवा तीर्थ’ के नाम से जाना जाएगा पीएमओ, पीएमओ की कार्यशैली को देखते हुए बदला नाम

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइस जिले में बनेगा भव्य रिंग रोड, यातायात और पर्यटन को बढ़ावा
    Next Article हरियाणा के युवाओं को कनाडा में मिलेगा रोजगार, सरकार ने इस कंपनी के साथ किया समझौता
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      इंडिगो एयरलाइन के चार फ्लाइट इंस्पेक्टर निलंबित सस्पेंड

      December 12, 2025

      आप काम करते रहिए यह मजदूर आपके पीछे खड़ा है : प्रधानमंत्री

      December 12, 2025

      लोकसभा में राहुल गांधी ने उठाया वायु प्रदूषण का मुद्दा, टीएमसी सांसद के ई-सिगरेट पीने पर बढ़ा विवाद

      December 12, 2025

      पूर्व गृहमंत्री का निधन, कुछ समय से थे बीमार, लातूर में ली अंतिम सांस

      December 12, 2025

      ट्रंप के भारत के प्रति नजरिये से अमेरिकी सांसद निराश

      December 12, 2025

      महाराष्ट्र के ठाणे जिले के पडघा में छापेमारी में ईडी के छापे

      December 12, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      इंडिगो एयरलाइन के चार फ्लाइट इंस्पेक्टर निलंबित सस्पेंड

      By अंकित कुमारDecember 12, 2025

      DGCA Big Action: इंडिगो एयरलाइन के चार फ्लाइट इंस्पेक्टर निलंबित सस्पेंड DGCA suspends IngiGo inspectors,…

      हरियाणा में मंत्री अनिल विज का बड़ा एक्शन, ASI को किया सस्पेंड, गठित की जांच कमेटी

      December 12, 2025

      पलक तिवारी का पिंक लहंगा लुक वायरल, ग्लैमर में मां श्वेता तिवारी को भी छोड़ा पीछे

      December 12, 2025
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2025 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.