हादसे में बोलेरो गाड़ी में लगी आग, 9 लोग जिंदा जले
Mirzapur Accident (द भारत ख़बर), मिर्जापुर : रीवा-मिजार्पुर हाईवे पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में हुए एक दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत की सूचना है। यह हादसा बुधवार रात उस समय हुआ जब ड्रमंडगंज घाटी में चार वाहन तेज गति से एक दूसरे से टकरा गए। हालांकि हादसे के विस्तृत कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि जब हादसा हुआ तो सभी वाहनों की गति काफी तेज थी। यही कारण रहा कि एक के बाद एक ये सभी वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे का शिकार हुए एक बोलेरो गाड़ी में अचानक आग भड़क उठी जिससे इसमें सवार 9 लोग जिंदा जल गए। मृतकों में बोलेरो में सवार दो महिला, दो बच्चे और पांच पुरुषों की मौत हो गई।
पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची
स्थानीय लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दिया। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई। दुर्घटना में 11 लोगों की मौत की खबर है। सूचना पर मौके पर सीओ अन्य अधिकारी पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार हादसे में बोलेरो सवार दो महिला, दो बच्चे और पांच पुरुषों की मौत हो गई है जबकि स्वीफ्ट कार सवार और ट्रक चालक की भी दुर्घटना में जान चली गई। स्विफ्ट कार चालक मृतक की पहचान जय प्रकाश (26) पुत्र मुन्नर निवासी परसिया दुबे राबर्ट्सगंज सोनभद्र के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में यह रहा हादसे का कारण
ड्रमंडगंज घाटी में रात को आठ बजे गिट्टी लगा ट्रेलर उतर रहा था। उसके पीछे स्विफ्ट कार सवार आ रहे थे। कार के पीछे दाल लगा ट्रक आ रहा था। दाल लदे ट्रक के पीछे बोलेरो सवार चल रहे थे। दाल लगे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। उसने आगे स्विफ्ट कार में टक्कर मारी। स्विफ्ट कार आगे ट्रेलर में टकरा गई। टक्कर में पीछे से आ रही बोलेरो ट्रक में टकराई। आपस में गाड़ियों के टकराने के चलते बोलेरो में आग लग गई। आग लगने से बोलेरो सवार सभी लोग गाड़ी में फंस गए। बोलेरो पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई।
स्थानीय लोगों ने ड्रमंडगंज पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर ड्रमंडगंज, हालिया व अन्य थाने की फोर्स फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंची। सीओ लालगंज अमर बहादुर भी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने में जुट गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां बोलेरो की आग को बुझाने में लगी रहीं। घंटों मशक्कत की बात बोलेरो की आग पर काबू पाया गया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि घाटी में ट्रक उतार रहा था। उसके पीछे कार थी। कार के पीछे एक ट्रेलर था। उसके पीछे बोलेरो थी। आपस में सभी गाड़ियां टकरा गईं। बोलेरो में आग लग गई।

