Close Menu
    What's Hot

    Punjab News: पंजाब सरकार ने 22 अक्टूबर को विधानसभा सत्र बुलाया

    October 9, 2026

    GST काउंसिल की बैठक में सरकार का बड़ा फैसला, जीएसटी अधिकारियों के गिरफ्तारी अधिकार होंगे खत्म | business

    October 9, 2026

    UP Breaking News: जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी | Uttar Pradesh

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      UP Breaking News: जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी | Uttar Pradesh

      October 9, 2026

      Nandigram Bypoll Result 2026: नंदीग्राम उपचुनाव में BJP की बड़ी जीत, हासीरानी रथ ने कांग्रेस के मिलन प्रधान को हराया | National

      October 9, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली-एनसीआर में छाएंगे बादल ! जानें हरियाणा, पंजाब और हिमाचल का मौसम अपडेट | National

      October 9, 2026

      IIT Bombay Fire: आईआईटी बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, दो बच्चों समेत 5 लोग झुलसे | National

      October 9, 2026

      IMD Weather Update: कई राज्यों में आज बदलेगा मौसम, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में तेज हवाएं, हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश | National

      October 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, October 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»GST काउंसिल की बैठक में सरकार का बड़ा फैसला, जीएसटी अधिकारियों के गिरफ्तारी अधिकार होंगे खत्म | business
    दुनिया

    GST काउंसिल की बैठक में सरकार का बड़ा फैसला, जीएसटी अधिकारियों के गिरफ्तारी अधिकार होंगे खत्म | business

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानOctober 9, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    GST Council, GST Reforms, Taxpayer Relief, GST Refunds, GST Prosecution Threshold, Tax Penalties, जीएसटी परिषद बैठक, जीएसटी सुधार, जीएसटी रिफंड, जीएसटी काउंसिल मीटिंग न्यूज
    जीएसटी काउंसिल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं।

    GST Council Clears Major Relief Measures: गुड्स एंड सर्विसेस टैक्स (GST) व्यवस्था को ज्यादा सरल, पारदर्शी और कारोबारियों के अनुकूल बनाने की दिशा में जीएसटी परिषद ने कई अहम सुधारों की सिफारिश की है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई 57वीं बैठक में जीएसटी के तहत गिरफ्तारी संबंधी प्रावधान हटाने, अभियोजन की मौद्रिक सीमा एक करोड़ रुपये से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने, सामान्य जुर्माने की अधिकतम सीमा घटाने और रिफंड प्रक्रिया को स्वचालित बनाने जैसे महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में जीएसटी दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया। केंद्र सरकार के अनुसार इन सुधारों का उद्देश्य टैक्सपेयर्स को राहत देना है। अधिकांश बदलाव एक अप्रैल 2027 से लागू करने की योजना है।

    गिरफ्तारी का प्रावधान हटाने की सिफारिश

    जीएसटी परिषद ने केंद्रीय जीएसटी (CGST) अधिनियम की धारा 69 को हटाने की सिफारिश की है। इस धारा के तहत कुछ परिस्थितियों में GST अधिकारियों को गिरफ्तारी की शक्ति प्राप्त है। प्रस्तावित बदलाव लागू होने पर जीएसटी कानून के तहत अधिकारियों की गिरफ्तारी संबंधी शक्ति समाप्त हो जाएगी। इसे करदाताओं और कारोबारियों को बड़ी राहत देने वाला कदम माना जा रहा है। परिषद ने जीएसटी से जुड़े मामलों में अभियोजन की मौद्रिक सीमा भी एक करोड़ रुपये से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने की सिफारिश की है। कुछ अपराधों की परिभाषा और दंड संबंधी प्रावधानों को तर्कसंगत बनाने का प्रस्ताव है।

    सामान्य जुर्माने की सीमा अब 10 हजार रुपये

    जीएसटी काउंसिल ने सामान्य जुर्माने की अधिकतम सीमा 25,000 रुपये से घटाकर 10,000 रुपये करने की सिफारिश की है। इसके अलावा टैक्स संबंधी छोटे मामलों में नोटिस जारी करने के लिए न्यूनतम 10,000 रुपये की सीमा निर्धारित करने का प्रस्ताव है। इसमें सीजीएसटी, एसजीएसटी, आईजीएसटी और उपकर की संबंधित राशि को शामिल किया जाएगा। निर्धारित सीमा से कम राशि वाले मामलों में नोटिस जारी नहीं किए जाएंगे। ऐसे लंबित नोटिसों और अपीलों के निपटारे के लिए भी संबंधित वैधानिक प्रावधानों में बदलाव की सिफारिश की गई है। परिषद ने गैर-धोखाधड़ी वाले मामलों में न्यूनतम जुर्माने की अनिवार्यता समाप्त करने की भी सिफारिश की है।

    स्वचालित रिफंड से कारोबारियों को मिलेगी राहत

    बैठक का एक प्रमुख फैसला जीएसटी रिफंड प्रक्रिया को तेज और अधिक स्वचालित बनाना है। परिषद ने इलेक्ट्रॉनिक कैश लेजर में उपलब्ध अतिरिक्त राशि के रिफंड को बिना अधिकारी के हस्तक्षेप के सिस्टम के माध्यम से मंजूर करने की सिफारिश की है। इसके अलावा रिफंड आवेदन की प्राप्ति की पावती या कमी संबंधी सूचना जारी करने की समय-सीमा 15 दिन से घटाकर 10 दिन करने का प्रस्ताव है। तय अवधि में सूचना जारी नहीं होने पर सिस्टम के माध्यम से आवेदन की पावती माने जाने का प्रावधान भी प्रस्तावित है।

    इनपुट सेवाओं पर भी मिलेगा रिफंड का लाभ

    उलट शुल्क ढांचे के तहत कारोबारियों को उस स्थिति में इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) जमा होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जब इनपुट पर लगने वाली जीएसटी दर अंतिम उत्पाद पर लगने वाली दर से अधिक हो। परिषद ने इस समस्या के समाधान के लिए पात्र मामलों में इनपुट सेवाओं पर जमा आईटीसी के रिफंड का लाभ देने की सिफारिश की है।

    छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं को भी राहत

    जीएसटी काउंसिल ने छोटे विक्रेताओं के लिए जीएसटी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आसान करने की सिफारिश की है। इसके तहत कुछ शर्तें पूरी करने वाले छोटे आपूर्तिकर्ता उन राज्यों में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से कारोबार कर सकेंगे, जहां उनका भौतिक व्यावसायिक प्रतिष्ठान नहीं है। प्रस्तावित व्यवस्था में संबंधित ई-कॉमर्स ऑपरेटर के गोदाम को मुख्य व्यवसाय स्थल के रूप में घोषित करने की सुविधा शामिल है। इससे छोटे विक्रेताओं को दूसरे राज्यों में कारोबार बढ़ाने के लिए हर जगह अलग व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्थापित करने की जरूरत कम हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleUP Breaking News: जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी | Uttar Pradesh
    Next Article Punjab News: पंजाब सरकार ने 22 अक्टूबर को विधानसभा सत्र बुलाया
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Stock Market Today: शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 430 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी, IT शेयरों में खरीदारी | business

      October 9, 2026

      Himachal Gold Silver Rate Today: हिमाचल प्रदेश में आज सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानिए लेटेस्ट गोल्ड-सिल्वर रेट | Himachal Pradesh

      October 9, 2026

      Haryana Gold Silver Price Today: हरियाणा में सोने की कीमतों में उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए आज का भाव | Haryana

      October 9, 2026

      हवाई सफर हुआ महंगा, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, जानें कितनी ढीली होगी जेब

      October 8, 2026

      स्टॉक मार्केट में भूचाल, निवेशकों का अरबों रुपये स्वाहा, इन 5 वजहों से गिरा बाजार

      October 8, 2026

      Share Market Today: आज भी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी भी 22600 के नीचे | business

      October 8, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Punjab News: पंजाब सरकार ने 22 अक्टूबर को विधानसभा सत्र बुलाया

      By श्वेता चौहानOctober 9, 2026

      Punjab News: पंजाब सरकार ने 22 अक्टूबर को विधानसभा का नया सत्र बुलाने का फ़ैसला…

      GST काउंसिल की बैठक में सरकार का बड़ा फैसला, जीएसटी अधिकारियों के गिरफ्तारी अधिकार होंगे खत्म | business

      October 9, 2026

      UP Breaking News: जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी | Uttar Pradesh

      October 9, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.