Close Menu
    What's Hot

    अफगानिस्तान ने भारत को 219 रन का टारगेट दिया

    June 20, 2026

    फर्जी वीडियो मामले को लेकर पंजाब में AAP कार्यकर्ताओं ने प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन किया

    June 20, 2026

    महाराष्ट्र के परभणी में हनुमान मंदिर में सभा मंडप की छत गिरी, 30 से 40 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      महाराष्ट्र के परभणी में हनुमान मंदिर में सभा मंडप की छत गिरी, 30 से 40 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका

      June 20, 2026

      स्मार्टवॉच और मोबाइल बैन, पगड़ी-हिजाब पर नहीं रोक

      June 20, 2026

      एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे 141 यात्री

      June 20, 2026

      अमेरिका-ईरान के बीच फिर जगी शांति समझौते पर वार्ता की उम्मीद, ट्रंप के दूत स्विट्जरलैंड रवाना

      June 20, 2026

      सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

      June 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»G Ram Ji Bill : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में पेश किया ‘विकसित भारत-जी राम जी बिल’-Union Minister Shivraj Singh Chouhan introduced the ‘Developed India
    दिल्ली

    G Ram Ji Bill : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में पेश किया ‘विकसित भारत-जी राम जी बिल’-Union Minister Shivraj Singh Chouhan introduced the ‘Developed India

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 16, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    G Ram Ji Bill : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में पेश किया 'विकसित भारत-जी राम जी बिल'
    G Ram Ji Bill : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में पेश किया ‘विकसित भारत-जी राम जी बिल’

    • हमारा संकल्प है गरीबों का कल्याण, गांवों का संपूर्ण विकास, जो महात्मा गांधी भी कहते थे : शिवराज सिंह
    • सम्मानीय बापू ही कहते थे राम राज्य, राम हमारे रोम-रोम में रमे हैं, राम हमारी हर सांस में बसे है : शिवराज सिंह
    • बिल में ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के मजदूरी रोजगार की गारंटी : शिवराज सिंह
    • गरीब कल्याण की कई योजनाएं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार चला रही है- शिवराज सिंह
    • कृषि व मजदूरी दोनों में संतुलन स्थापित करने का काम करेंगे- शिवराज सिंह चौहान

    G Ram Ji Bill, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज लोकसभा में विकसित भारत– जी राम जी (Viksit Bharat–Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission (Gramin): VB–G RAM G विधेयक- 2025 पेश किया। इसके तहत हर वर्ष में 125 दिनों के मजदूरी रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान की जाएगी।

    हमारा संकल्प है गरीबों का कल्याण

    संसद में शिवराज सिंह ने कहा कि हमारा संकल्प है गरीबों का कल्याण और इसमें उसी संकल्प को पूरा करने का हमने प्रयत्न किया है। न केवल गरीबों का कल्याण बल्कि उसके साथ गांवों का संपूर्ण विकास, जो महात्मा गांधी भी कहते थे- एक संपूर्ण गांव, एक स्वावलंबी गांव, एक विकसित गांव का निर्माण। इसका प्रावधान इसमें किया गया है और केवल प्रावधान ही नहीं, केंद्र सरकार इस पर 95 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि अभी खर्च करने का काम करेगी, यह हमने तय किया है।

    रोजगार की कई योजनाएं आई

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि इसके पहले रोजगार की कई योजनाएं आई। एक योजना का नाम था- जवाहर रोजगार योजना। बाद में कांग्रेस ने ही जवाहर रोजगार योजना का नाम बदल दिया तो क्या पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का अपमान हो गया? शिवराज सिंह ने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए कई बार बजट का असमान वितरण होता है, कई पंचायतें विकास में पीछे रह जाती है, इसलिए इसमें पंचायत का ग्रेडेशन करके, जो अविकसित पंचायत है, कम विकसित पंचायत है, उन्हें ज्यादा काम देने का प्रावधान भी किया है।

    महात्मा गांधी हमारे दिलों में बसते हैं

    शिवराज सिंह बोले- महात्मा गांधी हमारे दिलों में बसते हैं और महात्मा गांधी का, पंडित दीनदयाल जी का ये संकल्प था कि जो सबसे पीछे हैं, जो सबसे नीचे हैं, उनका कल्याण सबसे पहले किया जाए और हम महात्मा गांधी की भी मानते हैं और उन्हीं के विचारों पर आधारित, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर आधारित गरीब कल्याण की कई योजनाएं ये सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चला रही है।

    कांग्रेस और यूपीए तो केवल मनरेगा लेकर आई थी

    केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि जहां तक मनरेगा का सवाल है कांग्रेस और यूपीए तो केवल मनरेगा लेकर आई थी, 2 लाख 13 हजार 220 करोड़ रु. यूपीए सरकार ने मनरेगा पर खर्च किए थे, जबकि हमने 8 लाख 53 हजार 810 करोड़ रु. गरीब कल्याण पर खर्च किए और इस योजना को और मजबूत करने की कोशिश की है, आज भी तकलीफ क्या है, 100 दिन की गारंटी की बजाय हम 125 दिन की गारंटी दे रहे हैं, ये गारंटी कोरी नहीं है, बल्कि उसके लिए 1 लाख 51 हजार 282 करोड़ से ज्यादा रु. की राशि का प्रावधान दिया गया है।

    नया बिल गांवों का संपूर्ण विकास करेगा

    शिवराज सिंह ने कहा कि नया बिल गांवों का संपूर्ण विकास करेगा। उन्होंने कहा कि शरद पवार जी जब केंद्रीय कृषि मंत्री थे, तब उन्होंने ही कहा था कि कृषि कार्यों के लिए मज़दूर नहीं मिलते। हमने तो पवार जी की उस चिंता का भी समाधान करने का प्रयास किया है। शिवराज सिंह ने कहा कि बापू हमारे दिलों में बसते हैं, उनका हम पूरा सम्मान करते हैं, बापू ही कहते थे राम राज्य।

    राम हमारे रोम-रोम में रमे हैं, राम हमारी हर सांस में बसे हैं। बिना राम के यह देश नहीं जाना जाता। पता नहीं क्यों, VB-G-RAM-G नाम आ गया तो ये भड़क गए। महात्मा गांधी स्वयं राम राज्य स्थापना की बात करते थे, उनके अंतिम शब्द थे- हे राम। बापू जी का पूरा सम्मान करते राम राज की स्थापना मतलब दैहिक, दैविक, भौतिक तापा—राम राज का हूं नहीं व्यापा।

    हर गरीब को भरपूर रोजगार मिले

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हर गरीब को भरपूर रोजगार मिले, उसकी गरिमा का सम्मान हो, दिव्यांग, बुजुर्ग और महिला, अनुसूचित जाति-जनजाति, उनको और प्रोटेक्शन दिया जाए, इसके लिए यह बिल लेकर आए हैं। गांव का संपूर्ण विकास करेंगे और कृषि व मजदूरी दोनों में संतुलन स्थापित करने का काम करेंगे। शिवराज सिंह ने कहा कि यह पूरा बिल गांधी जी की भावनाओं के अनुरूप है, राम राज्य की स्थापना के लिए है।

    ये भी पढ़ें: India News Manch 2025: छोटे मुद्दों पर झूठा नैरेटिव…केंद्रीय मंत्री Gajendra Shekhawat का विपक्ष पर हमला

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक ही दिन में चार हजार रुपए महंगा हुआ सोना
    Next Article प्रेमानंद जी महाराज से मिले विराट–अनुष्का, बाबा के सामने भावुक हुईं अनुष्का शर्मा
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सीएम रेखा गुप्ता ने बहादुरी दिखाने वाले रोहित मुखिया को किया 5 लाख की मदद देने का ऐलान

      June 19, 2026

      दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीग्राम पर अस्थायी रोक को सही ठहराया

      June 19, 2026

      दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश, लू जैसी स्थिति से मिली राहत

      June 16, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम

      June 15, 2026

      कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर शुरू किया धरना प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

      June 6, 2026

      मालवीय नगर में लगी आग के मामले में होटल का कुक गिरफ़्तार

      June 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अफगानिस्तान ने भारत को 219 रन का टारगेट दिया

      By परवेश चौहानJune 20, 2026

      India Vs Afghanistan 3rd ODI: अफगानिस्तान ने भारत को 219 रन का टारगेट दिया भारत…

      फर्जी वीडियो मामले को लेकर पंजाब में AAP कार्यकर्ताओं ने प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन किया

      June 20, 2026

      महाराष्ट्र के परभणी में हनुमान मंदिर में सभा मंडप की छत गिरी, 30 से 40 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका

      June 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.